आंख में पानी नहीं आग भरो (It Can’t Be Left Unanswered)

February 21, 2019 Chander Mohan 0

दिल्ली के पालम हवाई अड्डे के टैक्निकल क्षेत्र में पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों के शव रखे हुए थे। उस वक्त एक चैनल ने लता मंगेशकर का मशहूर गाना लगा दिया,”ऐ मेरे वतन के लोगों ज़रा आंख में भर लो पानी।“ बहुत भावुक क्षण था। विपक्ष भी पूरा सहयोग दे रहा था। पुलवामा के बाद देश बदल गया था। शोक में हम इकट्ठे थे और खून सबका खौल रहा था इसलिए मेरा मानना है कि लताजी के इस आइकानिक गाने में अब संशोधन करने की जरूरत है। आज आंख में पानी नहीं आग भरने की जरूरत है। यह 1962 का भारत नहीं जिसे चीन रौंद सका था। वह पराजय एक टूटे, कमज़ोर, बेतैयार और घबराए हुए देश की पराजय […]

हमारी पाकिस्तान नीति क्या है? (What is our policy on Pakistan?)

January 11, 2018 Chander Mohan 0

यह सवाल पहली बार नहीं उठा। पाकिस्तान को लेकर किसी भी भारतीय सरकार की नीति स्पष्ट नहीं रही। हम कभी आंखें दिखाते हैं तो कभी दोस्ताना पहल करते हैं। कारगिल के खलनायक परवेज़ मुशर्रफ को प्रधानमंत्री वाजपेयी ने आगरा बुलाया पर वह कश्मीर के इलावा और बात करने को तैयार नहीं था इसलिए उसे बेरंग वापिस भेज दिया गया। मोदी लाहौर में नवाज शरीफ को मिलने गए उसके बाद पठानकोट एयरबेस पर हमला हो गया। हाल ही में कुलभूषण जाधव की माता तथा पत्नी के साथ वहां घोर दुर्व्यवहार किया गया। हमारा मीडिया उत्तेजित होकर पाकिस्तान को गालियां निकाल रहा था। सुषमा स्वराज ने संसद में एक और बढ़िया भावनात्मक भाषण दे डाला पर बाद में पता चला कि इस […]