No Image

भारत का पाकिस्तान सरदर्द, India’s Pakistan Migrane

October 17, 2024 Chander Mohan 0

हमारे विदेश मंत्री एस.जयशंकर पाकिस्तान की संक्षिप्त यात्रा कर लौट आए हैं। वह न केवल वहाँ शंघाई सहयोग संगठन (एस.सी.ओ.) की बैठक में शामिल होने गए थे बल्कि उन्होंने यह स्पष्ट भी कर दिया था कि वह केवल इस बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए जा रहे हैं न कि भारत -पाक सम्बंधों पर चर्चा के लिए। उनसे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 2015 में पाकिस्तान गईं थी। 2016 में तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह वहाँ गए थे। विदेश मंत्री की यह टिप्पणी स्पष्ट करती है कि कोई आशा नहीं कि निकट भविष्य में दोनों देशों के सम्बंधों में कोई ख़ास सुधार होगा। पाकिस्तान के मीडिया में भी ऐसी ही खबरें प्रकाशित हुईं हैं कि उन्हें भी कोई आशा नही कि सम्बंध बेहतर होंगे। विदेश मंत्री को वहाँ भेज कर यह संकेत दे दिया कि हम इस संगठन, जिसके सदस्य हैं- भारत, चीन, रूस, ईरान, पाकिस्तान, किर्गिज़स्तान, कज़ाखस्तान, तजाकिस्तान और उज़बेकिस्तान- का पूरा सम्मान करते हैं इसीलिए पाकिस्तान के साथ कड़वे रिश्तों […]

भारत -चीन :एशिया की म्यान में दो तलवारें, As India And China Compete

July 21, 2022 Chander Mohan 0

लद्दाख की गलवान वादी में भारत और चीन के बीच हिंसक टकराव के दो वर्ष से उपर हो चुकें हैं। इस टकराव में हमारे 20 जवान शहीद हुए थे और चीन के हताहत का सही आँकड़ा जारी नहीं किया गया। इस टकराव ने भारत चीन रिश्तों को दशकों के सबसे निचले स्तर पर ला खड़ा किया था। तब से दोनों देश सम्बंध सुधारने का कुछ प्रयास तो कर रहें हैं पर परनाला वहीं का वहीं है। रविवार को दोनों के बीच 16वें दौर की बारह घटें चली वार्ता  भी किसी नतीजे पर नहीं पहुँची। भारत  चाहता है कि दोनों देशों की सेनाएँ उस जगह लौट जाएँ जहां मई 2020 के चीन के अतिक्रमण से पहले थीं, पर चीन का रवैया […]