एक गैर जरूरी बहस

November 5, 2013 Chander Mohan 2

एक गैर जरूरी बहस आजकल जो बहस चल रही है कि क्या जवाहरलाल नेहरू बड़े नेता थे या सरदार पटेल को मैं बिलकुल गैर जरूरी समझता हूं। नरेन्द्र मोदी का कहना है कि अगर पटेल पहले प्रधानमंत्री होते तो देश की तस्वीर ही अलग होती। यह बात तो सही है कि नेहरू तथा पटेल की विचारधारा अलग-अलग थी लेकिन क्या होता, क्या न होता, इसके बारे क्या कहा जा सकता है? पटेल का देहांत दिसम्बर 1950 में हो गया था। अर्थात् आजादी मिलने के कुछ ही वर्ष बाद 63 साल पहले वे चल बसे। लेकिन आजादी के लिए संघर्ष तथा उसके बाद देश को संभालने के लिए उनका योगदान इतना था कि लोग आज भी उन्हें याद रखते हैं। जवाहरलालजी […]

‘गांधी-थकावट’ से पीड़ित है यह देश

October 23, 2013 Chander Mohan 2

 ‘गांधी-थकावट’ से पीड़ित है यह देश कांग्रेस पार्टी अधिकृत तौर पर इस बात का सख्ती से प्रतिवाद कर चुकी है लेकिन कांग्रेस के अंदर से यह आवाज़ उठनी बंद नहीं हो रही कि प्रियंका गांधी वाड्रा को राजनीति के मैदान में उतारा जाए।  इस मांग से दो तीन बीतें निकल रही हैं। एक कि ज़मीनी स्तर पर कांग्रेस के नेता तथा कार्यकर्ता पार्टी की हालत के बारे चिंतित हैं। उन्हें सत्ता की आदत पड़ गई है अब घबराहट है कि यह हाथ से निकल न जाए। दूसरा, वह ‘भईया’ के नेतृत्व से असंतुष्ट हैं। समझ गए हैं कि वे ‘भार’ उठाने में सफल नहीं रहे। राहुल मेहनत बहुत कर रहे हैं देश भर के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कहीं […]