मुम्बई में दुर्घटनाग्रस्त, Political Accident in Mumbai

July 6, 2023 Chander Mohan 0

पटना से जो 15 विपक्षी दलों का महाघटबंधन  क़ाफ़िला दिल्ली विजय करने  निकला था उसका पहला एक्सीडेंट मुम्बई में हो गया। शरद पवार जो कनवीनर बनना चाहते थे की अपनी एनसीपी ही दोफाड हो गई और भतीजा अजीत पवार महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में शामिल हो गए। उनके साथ 8 और  एनसीपी विधायक भी पाला बदल गए हैं। अगर भाजपा ने 2024 में सत्ता में आना है तो बिहार, महाराष्ट्र, उडीसा,राजस्थान, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे प्रदेशों में अच्छा प्रदर्शन लाज़मी है वह उत्तर प्रदेश और गुजरात पर ही निर्भर नहीं रह सकते। कर्नाटक तो अभी मुश्किल लगता है इसलिए महाराष्ट्र जिसमें उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक  48 सीटें हैं,  बहुत महत्वपूर्ण बन जाता है। महाराष्ट्र में  आपरेशन लोटस कर […]

एक और राजनीतिक-वंश का पतन, Fall of Another Dynasty

July 7, 2022 Chander Mohan 0

मार्च 1985 की बात है। मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के चुनाव में अच्छा बहुमत प्राप्त किया था। जीत की ख़ुशी में वह प्रधानमंत्री राजीव गाँधी से मिलने गए यह सोचते हुए कि शाबाश मिलेगी। पर उल्टा राजीव गांधी ने यह कहते हुए कि पंजाब की स्थिति अच्छी नहीं आप जैसे योग्य व्यक्ति की वहाँ ज़रूरत है,  उन्हें राज्यपाल बना कर पंजाब भेज दिया। उनकी जगह मोतीलाल वोरा को मध्य प्रदेश का सीएम बना दिया गया। अनिच्छुक और अप्रसन्न अर्जुन सिंह को पंजाब जाना पड़ा जहां उन्होंने बड़ी मुश्किल से आठ महीने काटे थे। तब ही दिल्ली के एक प्रभावशाली मित्र ने समझाया था कि दिल्ली वाले अपने मुताबिक़ चलते हैं,किसी की ज़्यादा परवाह नहीं करते।  […]

चाल और चरित्र पर चिंतन चाहिए (BJP Needs To Introspect)

December 5, 2019 Chander Mohan 0

2014 तथा 2019 में हम लोगों ने भाजपा को तीन कारणों से वोट दिया था। (1) नरेन्द्र मोदी (2) तेजी से विकास की आशा तथा (3) राजनीति में शुचिता का वादा। दूसरी मोदी सरकार के छ: महीने पूरे होने पर हम कह सकते हैं कि (1) तो सही चल रहें हैं लेकिन (2) तथा (3) पर सवालिया निशान लग रहा है और चिंता यह है कि कहीं (2) तथा (3) की छाया (1) पर न पड़ जाए और धीमी अर्थ व्यवस्था तथा भाजपा की भटकन नरेन्द्र मोदी की छवि को प्रभावित न कर जाए। वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अर्थ व्यवस्था को तगड़ा झटका लगा है और विकास की दर गिर कर 4.5 पहुंच गई है जबकि इसी समय […]

किसी को जनादेश नहीं (No One Gets Mandate)

October 31, 2019 Chander Mohan 0

सभी पंडितों, विशेषज्ञों, पत्रकारों, सर्वेक्षणकर्त्ताओं को गलत सिद्ध करते हुए लोगों ने हरियाणा में भाजपा का बहुमत छीन लिया और महाराष्ट्र में पार्टी को शिवसेना की ब्लैकमेल के लिए खुला छोड़ दिया। भाजपा का विजय रथ रोक दिया गया है पर किसी दूसरी पार्टी को भी पूरा समर्थन नहीं दिया। विपक्ष ने भी कुछ कमाल नहीं दिखाया, केवल जनता ने अपनी आवाज़ बुलंद की है कि वह नाराज हैं, पर बहुत भी नहीं। उसे एक पार्टी पर आधारित व्यवस्था पसंद नहीं इसलिए जैसे-तैसे विपक्ष को मज़बूत कर रही है। लोग विपक्ष चाहते हैं और वह अपने पास दलों का भाग्य बनाने या बिगाडऩे की ताकत चाहते हैं। इन चुनावों का आने वाले दिल्ली और झारखंड चुनावों पर असर पड़ेगा। प्रभाव […]