आशंका और आशा के बीच 2024, Anxiety and Hopes for 2024

January 4, 2024 Chander Mohan 0

दुनिया को किसी नास्त्रेदमस या ज्योतिषी के बताने की ज़रूरत नहीं कि 2024 तनावपूर्ण साल रहेगा। युक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा था कि हमास ने इज़राइल पर हमला कर दिया। इज़राइल का जवाब इतना खूनी है कि दुनिया स्तब्ध रह गई है। उन्हें रोकने की जगह बाइडेन का अमेरिका उन्हें लगातार और हथियार सप्लाई करता जा रहा है। दोनों बड़ी शक्तियाँ अमेरिका और रूस, दुनिया की लोकराय के कटघरे में खड़ी है। तीसरी महाशक्ति चीन अपने पड़ोसियों, भारत समेत,को दबाने की कोशिश कर रही है। इन तीनों देशों के नेतृत्व की नीतियों का बुरा प्रभाव पड़ेगा और दुनिया तनावग्रस्त और विभाजित रहेगी। हमें नए रोल मॉडल चाहिए जो इस दलदल से निकाल सकें पर बाइडेन, पुतिन या शी जिंपिंग में हमेंबौने नेता मिलें हैं। अगर हम देखें कि सबसे ताकतवार देश अमेरिका में चुनाव […]

ग़ाज़ा क़ब्रिस्तान बनता जा रहा है, Gaza Becoming A Graveyard

December 28, 2023 Chander Mohan 0

7 अक्तूबर को हमास के आतंकवादियों द्वारा इज़राइल पर हमले के बाद दुनिया भर में इज़राइल के प्रति जो हमदर्दी थी वह ग़ाज़ा पर लगातार और अंधाधुंध बमबारी के बाद अब पूरी तरह से लुप्त हो गई है। इज़राइल को अब एक क्रूर और असंवेदनशील बेसुध देश की तरह देखा जा रहा है जो बदले की भावना में इतना बह गया है कि हज़ारों बेकसूरों को मार चुका है। पूछा जा रहा है कि ग़ाज़ा के कितने हज़ार और  बच्चों का खून बहाने के बाद इज़राइल की प्यास बुझेगी? हमास ने 1200 इज़राइली मारे थे जबकि इज़राइल हमास को तबाह करने की असफल कोशिश में 20000 फ़िलिस्तीनियों को मार चुका है। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। 5000 तो बच्चे […]

संसद पर हमला, अब और तब,Attack On Parliament: Now, And Then

December 21, 2023 Chander Mohan 0

यह एक इमारत ज़रूर है पर उससे भी महत्वपूर्ण  यह हमारे लोकतंत्र का मंदिर है, उसका प्रतीक है।  इसकी पवित्रता पर आँच नहीं आनी चाहिए क्योंकि संसद है तो लोकतंत्र है। लेकिन इसी भवन में 13 दिसम्बर को दो नौजवान दर्शक गैलरी से लोकसभा के सदन के बीच कूद पड़े और पकडे जाने से पहले अंदर धुऐं के कनस्तर से पीला धुआँ फैलाने में सफल रहे। दो और साथी बाहर पकड़े गए। यह धुआँ हानिकारक नहीं था पर अगर उनके पास इसकी जगह बारूद होता तो क्या होता? उस दिन संसद ने 22 वर्ष  पहले हुए हमले में संसद की रक्षा करते मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। और इसी दिन ही खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने […]

कांग्रेस और ‘इंडिया गठबंधन, Congress and the INDIA alliance

December 14, 2023 Chander Mohan 0

सिर्फ इक  कदम उठा था ग़लत राह-ए- शौक़ में                   मंज़िल तमाम उम्र मुझे ढूँढती रही कांग्रेस पार्टी और ‘इंडिया गठबंधन’ के रिश्ते पर नज़र दौड़ाता हूँ तो अब्दुल हमीद अदम का यह शे’र याद आता है। जो रिश्ता मज़बूती से भाजपा को चुनौती दे सकता था वह कांग्रेस के कुछ नेताओं के घमंड और कुछ की नासमझी के कारण अनिश्चित और अविश्वसनीय बन गया है। विधानसभा चुनावों में हिन्दी बैल्ट में कांग्रेस को पड़ी मार के बाद जब पार्टी अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खड़गे द्वारा गठबंधन की बैठक बुलाई गई तो बड़े नेता, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, नीतीश कुमार और स्टैलिन, ने कोई न कोई बहाना बना आने से इंकार कर दिया। कहने की ज़रूरत नहीं कि अगर कांग्रेस मध्यप्रदेश, राजस्थान […]

मोदी + हिन्दुत्व + वेलफ़ेयर स्कीम, Modi +Hindutva+Welfare Schemes

December 7, 2023 Chander Mohan 0

थी खबर गर्म कि ग़ालिब के उड़ेंगे पुर्ज़े                देखने हम भी गए थे प तमाशा न हुआ विधानसभा चुनाव परिणाम, विशेष तौर पर हिन्दी बैल्ट के तीन प्रदेश मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़, के परिणाम बता गए हैं कि जिन्होंने सोचा था कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के चुनाव के बाद भाजपा के लिए जीतना मुश्किल होगा और विशेष तौर पर मध्यप्रदेश में शासन विरोधी भावना एंटी इंकमबंसी पार्टी को ले डूबेगी, वह कितने ग़लत निकले। एक्ज़िट पोल भी कांटे की टक्कर बता रहे थे। सब अनुमान ग़लत निकले और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा कांग्रेस का ‘तमाशा’ बना गई। जिन्होंने चुनाव से ठीक पहले पन्नू का मामला उछाला था को भी समझ आजाएगी कि उन्हें भारत की समझ […]

जिन्होंने ग़ाज़ा में 14000 मरने दिए उन्हें इस घोषित आतंकी की चिन्ता है!, Those Who Allowed 14000 To Be Killed In Gaza Are Worried About One Terrorist

November 30, 2023 Chander Mohan 0

ब्रिटिश अख़बार फाईनैनशल टाईम्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की सरकार ने खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू जिसे भारत आतंकवादी घोषित कर चुका है, की “हत्या की साज़िश को विफल कर दिया है”, और भारत सरकार को चेतावनी दी है कि चिन्ता है कि “वह इस साज़िश में संलिपत थी”। रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में एक अपराधी के खिलाफ न्यूयार्क की ज़िला अदालत में सीलबंद केस दाखिल किया गया है। इस से पहले कैनेडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपनी संसद में बयान दे चुकें हैं कि  ‘विश्वसनीय आरोप’ हैं कि खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की वहाँ हत्या में भारत की एजेंसियाँ संलिप्त थीं। कैनेडा की सरकार ने अभी तक इसका कोई प्रमाण नहीं दिया जिस पर वहां स्थित हमारे राजदूत […]