हम मूर्खता की हदें पार कर रहें हैं, We Are Crossing Limits Of Foolishness

March 27, 2025 Chander Mohan 0

मुग़ल बादशाह औरंगजेब की मौत 1707 में हो गई थी। उसकी मौत एक बूढ़े थके हुए आदमी की थी जिसने खुद स्वीकार किया था कि उसने बड़े पाप किए हैं। यह भी लिखा था कि ‘ख़ुदा किसी को बादशाह न बनाए’। दक्षिण में लम्बा सैनिक अभियान उसे खोखला छोड गया था। उसे महाराष्ट्र में औरंगाबाद से कुछ दूर खुलताबाद में एक साधारण कब्र में दफ़नाया गया जिसके उपर छत भी नहीं थी, न ही दीवार है। बताया जाता है कि औरंगजेब खुद ऐसा चाहता था और अपनी वसीयत में लिख गया था। संगमरमर का फ़र्श और जाली बाद में लगाए गए नहीं तो पहले उसके दफ़नाए जाने की जगह मिट्टी का ढेर ही था। आज 318 साल के बाद उसकी […]

पटरी से उतरती ट्रेन,पाकिस्तान, Pakistan Ready To Derail

March 20, 2025 Chander Mohan 0

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में क्वेटा से पेशावर जा रही जाफ़र एक्सप्रेस के हाईजैक का प्रकरण ख़त्म हो गया है। कितने लोग मारे गए इसके बारे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। सरकार का दावा है कि 33 बाग़ी (पाकिस्तान इन्हें आतंकवादी कहता है) मारे गए जबकि बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) का दावा है कि पाकिस्तान के 100 सैनिक मारे गए और कई अभी भी बंधक हैं। इस संख्या से भी बहुत अधिक महत्व रखता है कि 400-500 लोगों से भरी ट्रेन को ही हाइजैक कर लिया गया और वह ट्रेन दो दिन युद्ध- क्षेत्र बनी रही। ऐसी वारदात के लिए न केवल दम चाहिए बल्कि बहुत प्लानिंग और स्थानीय समर्थन की ज़रूरत चाहिए। अस्त्र शस्त्र चाहिए। इस ट्रेन पर 2018 और […]

विपक्ष का भटकता कारवाँ और राहुल गांधी, Confused Opposition And Rahul Gandhi

March 13, 2025 Chander Mohan 0

मंज़िल जुदा जुदा है, मक़सद जुदा जुदा है,                भीड़ तो जमा है,यह कारवां नही 2024 के लोकसभा चुनाव, जहां इंडिया गठबंधन ने मिल कर भाजपा को बहुमत से नीचे रखा था, के परिणाम के बाद यह आशा जगी थी कि इंडिया गठबंधन अब नरेन्द्र मोदी की सरकार को ज़बरदस्त चुनौती देगा। पर जैसे जैसे समय बीत रहा है यह प्रभाव है कि सामंजस्य की कमी और गम्भीर मतभेदों के कारण यह गठबंधन भटक गया है और अप्रासंगिकता के कगार पर है। कई पर्यवेक्षक तो असामयिक मौत की बात कर रहें हैं। पहले हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम और फिर दिल्ली के चुनाव परिणाम के बाद यह नज़र आने लगा है कि न केवल यह गठबंधन बिखरने के कगार […]

यूक्रेन की क़ुर्बानी की तैयारी, Preparations For Sacrifice of Ukraine

March 6, 2025 Chander Mohan 0

दुनिया ने ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा था। दुनिया के सबसे शक्तिशाली दफ़्तर, अमेरिका के राष्ट्रपति के वाशिंगटन स्थित ओवल आफ़िस, में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच मुलाक़ात हो रही थी। शुरू के शिष्टाचार के बाद बातचीत गाली गलौज में बदल गई। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि यूक्रेन के प्रतिनिधि मंडल को व्हाइट हाउस छोड़ने के लिए कह दिया गया। ट्रम्प और उनके उपराष्ट्रपति वैंस चाहते थे कि जेलेंस्की रूस के साथ युद्ध विराम को तैयार हो जाएं जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति सुरक्षा की मज़बूत गारंटी की माँग कर रहे थे। शीघ्र ही वार्ता अशोभनीय तूं तूं मैं मैं में बदल गई और जेलेंस्की बिना भोजन किए ग़ुस्से में वहाँ से निकल […]

जिस देश में गंगा बहती है, Jis Desh Mein Ganga Behti He

February 27, 2025 Chander Mohan 0

महाकुम्भ सम्पन्न हो गया। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ के हादसे और 15 फ़रवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से हुई मौतों के बावजूद करोड़ों लोगों ने पूरी आस्था के साथ स्नान किया। सरकार का दावा है कि 50-60 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई। एक बड़ा हादसा और भी हुआ, जिसका मैं बाद में वर्णन करूँगा,पर इस आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने और करोड़ों भक्तों को सम्भालने पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्य नाथ सरकार श्रेय ले सकती है। विपक्ष आलोचना कर रहा है। ममता बनर्जी ने इसे ‘मृत्यु कुम्भ’ कहा है। यह पूरी तरह से अनुचित है और करोड़ों की आस्था का भद्दा मज़ाक़ है। प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक सिग्मंड फ़्रायड ने इंसानों में मृत्यु और […]

अमृतसर में ही क्यों? Why At Amritsar

February 20, 2025 Chander Mohan 0

अमेरिका में अवैध तरीक़े से रह रहे, या अवैध तरीक़े से दाखिल होने की कोशिश कर रहे भारतीयों को लेकर तीसरा विमान अमृतसर में लैंड कर चुका है। मैक्सिको और अल सल्वाडोर के बाद सबसे अधिक अवैध अप्रवासी भारत से है। डानल्ड ट्रम्प के आने के बाद अमेरिका इन लोगों के प्रति सख़्त हो गया है। यह उनकी नीति है जिस पर उनका अधिकार है पर जिस तरह उन्हें वापिस भेजा गए उसको लेकर यहाँ भारी विवाद खड़ा हो गया है। एक कारण तो है कि उन्हें बहुत अमानवीय तरीक़े से ज़ंजीरों में जकड़ कर और हथकड़ियाँ लगा कर घोर अपराधियों की तरह भेजा गया। 40 घंटे की उड़ान के दौरान उन्हें हिलने नही दिया गया। सरकार की तरफ़ से […]