संदेश सत्ता पक्ष,और विपक्ष के लिए भी, Message For Ruling Party And Opposition

November 11, 2021 Chander Mohan 0

हाल ही में हुए उपचुनावों में हिमाचल प्रदेश के परिणाम उल्लेखनीय है। वास्तव में देश को हिमाचल की जनता का आभारी होना चाहिए जिसके जनादेश ने केन्द्र सरकार को दिशा सह करने के लिए मजबूर कर दिया जो पेट्रोल और डीज़ल के दाम में केन्द्र और भाजपा सरकारों द्वारा तुरन्त कटौती  के रूप में सामने आया है। इन परिणामों से पहले सरकार मज़े से दाम बढ़ाती जा रही थी जैसे कि जनता धोबी का गधा है जिसे मर्ज़ी से लादा जा सकता है। ख़बर केवल यह ही नही कि भाजपा हिमाचल में  एक लोकसभा और तीन विधानसभा उपचुनाव हारी है पर जिस तरह से हारी है वह बताता है कि ज़मीन  नीचे से खिसक रही है। 2019 के मंडी लोकसभा […]

Simla mein 200 saal

June 30, 2015 Chander Mohan 0

शिमला में 200 साल शिमला में जिलाधीश के कार्यालय की स्थापना के 200 साल हो गए। पहले भारतीय अफसर जो जिलाधीश रहे वह केवल सिंह चौधरी थे जो आईसीएस थे और 1947 से 1948 के बीच जिलाधीश रहे। अर्थात् 1815-1947 के बीच ब्रिटिश जिलाधीश ही रहे। शिमला अंग्रेजों की ग्रीष्म राजधानी भी थी इसलिए भी प्रशासनिक नियंत्रण उन्होंने अपने हाथ रखा था। इस ऐतिहासिक क्षण को याद रखने के लिए समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वायदा किया कि सभी ऐतिहासिक हैरीटेज इमारतों का नवीकरण किया जाएगा। गेयटी थिएटर हो चुका है अगली बारी जिलाधीश कार्यालय की है। यह सभी इमारतें देश के इतिहास का हिस्सा हैं। अफसोस है कि कैनेडी हाउस तथा पीटर हॉफ जैसी कई पुरानी इमारतें अग्नि […]