उड़ता मोदी, उभरता भारत (Flying Modi, Rising India)

June 14, 2016 Chander Mohan 0

वही दुनिया है। वही देश है। पर दो सालों में रिश्ता किस कद्र बदल गया! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पांच देशों की 33000 किलोमीटर की यात्रा फिर स्पष्ट कर गई कि भारत अब विश्व राजनीति के केन्द्र में मज़बूती से स्थापित है। नरेन्द्र मोदी समझ गए कि दुनिया में सैनिक तथा आर्थिक ताकत बनने के लिए अमेरिका का सहयोग बहुत जरूरी है। अमेरिकी पूंजी, तकनीक तथा समर्थन के बिना भारत विश्व ताकत नहीं बन सकता। इसलिए वीज़ा न दिए जाने की व्यक्तिगत तकलीफ को एक तरफ रखते हुए उन्होंने अमेरिका तथा भारत के बीच वह घनिष्ठता बना दी जो पहले कभी देखने को नहीं मिली। बराक ओबामा ने भी बराबर की गर्मजोशी तथा उदारता दिखाई। दिलचस्प है कि 1974 में […]

Bharat-America, aur bemangi nasihat -by Chander Mohan

February 3, 2015 Chander Mohan 0

भारत-अमेरिका, और बेमांगी नसीहत दो नेताओं के बीच ‘कैमिस्ट्री’ अर्थात् घनिष्ठ रिश्ता कितना महत्व रखता है? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि इसका बहुत महत्व है। भारत तथा अमेरिका के नेताओं के बीच गर्मजोशी पहले भी कई बार नज़र आई थी। नेहरू-कैनेडी, जिम्मी कार्टर-मोरारजी देसाई, बिल क्लिंटन-अटल बिहारी वाजपेयी, जार्ज बुश-मनमोहन सिंह, बराक ओबामा-मनमोहन सिंह के बीच भी अच्छे रिश्ते रहे थे पर अमेरिकी नेताओं की समस्या है कि हमारी तरह सोचने में अधिक समय बर्बाद नहीं करते। फटाफट नतीजे चाहते हैं इसीलिए अधीर बराक ओबामा तथा सुस्त तथा भटके हुए मनमोहन सिंह के बीच दोस्ती अधिक गहरी नहीं हो सकी। पर देशों के रिश्ते केवल व्यक्तिगत ‘कैमिस्ट्री’ पर ही आधारित नहीं होते। भारत और अमेरिका का राष्ट्रीय हित […]

bharat mein obama -by Chander Mohan

January 24, 2015 Chander Mohan 0

भारत में ओबामा रविवार को जब अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का विमान एयरफोर्स-वन कोहरे भरे मौसम में नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा तो दुनिया विश्व के सबसे ताकतवर लोकतंत्र अमेरिका तथा सबसे बड़े लोकतंत्र मेज़बान भारत के रिश्तों में वह गर्मजोशी देखेगी जो आजतक नहीं देखी गई। गणतंत्र दिवस पर बराक ओबामा का मुख्य अतिथि बनना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि भी है जिन्होंने वर्षों अमेरिकी वीज़ा नहीं दिए जाने की कड़वाहट को एक तरफ रखते हुए देश हित में अमेरिका के साथ घनिष्ठ रिश्ते बनाने के लिए कदम उठाए हैं। बराक ओबामा ने भी बराबर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। आज दोनों में वह घनिष्ठता नज़र आ रही है जो बराक […]