यह गंभीर सामाजिक समस्या है

December 13, 2014 Chander Mohan 0

यह गंभीर सामाजिक समस्या है दिल्ली में उबर टैक्सी में सफर कर रही एक महिला का टैक्सी ड्राइवर द्वारा रेप की घटना से एक बार फिर देश में हो रहे बलात्कार सुर्खियों में हैं। दिल्ली में हुए इस बलात्कार को लेकर नेशनल न्यूज चैनल बहुत उत्तेजित हैं लेकिन लुधियाना का मामला तो और भी अधिक गंभीर है। दिल्ली में आधी रात को एक लड़की मल्टीनेशनल कम्पनी उबर की टैक्सी में घर जा रही थी। रास्ते में उसकी आंख लग गई और टैक्सी चालक गाड़ी को एक विरान जगह ले गया और उस लड़की से बलात्कार किया। लड़की को अपनी असावधानी की भारी कीमत चुकानी पड़ी लेकिन उसकी असावधानी बलात्कार का कारण नहीं बननी चाहिए। हमें तो ऐसा माहौल चाहिए कि […]

sansad spasht sandesh de

July 30, 2014 Chander Mohan 0

संसद स्पष्ट संदेश दे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी अपनी पार्टी के सांसद तापास पाल जिसने धमकी दी थी कि अगर मार्कसी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के किसी बच्चे को भी छुआ तो अपने लड़कों को भेज कर उनकी महिलाओं का रेप करवा दूंगा, के माफीनामें से संतुष्ट है। पत्रकारों को जवाब देते हुए ममता का कहना था कि क्या मैं तापास की हत्या करवा दूं? आखिर आप लोग चाहते क्या है? ममताजी, देश यह नहीं चाहता कि आप अपने सांसद की हत्या करवा दे लेकिन आप उसके खिलाफ कार्रवाई तो कर सकतीं है? ममता की शिकायत है कि जब उनके अपने बारे इस तरह की बातें कहीं गई तो मीडिया ने […]

क्या हम एक असभ्य देश हैं?

June 7, 2014 Chander Mohan 0

क्या हम एक असभ्य देश हैं? देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार की घटनाओं से न केवल देश स्तब्ध है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारी घोर बदनामी हो रही है। यौन हमले देश की छवि पर कालिख पोत रहे हैं और बाहर यह सवाल किया जा रहा है कि क्या भारत एक असभ्य देश है? विशेष तौर पर जब से उत्तर प्रदेश में बंदायु में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद उनके शव पेड़ से लटका दिए गए, तब से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मामला सुर्खियों में हैं। जिन्होंने इन लड़कियों के साथ बलात्कार किया उन्होंने तो शव छिपाने की भी कोशिश नहीं की। साथ गंगा बहती है। पास जंगल है। वे वहां शव बहा […]