अतीत की ज़्यादतियाँ और आज का भारत, Injustice of Past and India of Future

May 18, 2022 Chander Mohan 0

हमें इलाहाबाद हाईकोर्ट  का धन्यवाद करना चाहिए कि ताजमहल के बंद 22 कमरों को खोलने की माँग करती याचिका को उन्होंने रद्द कर दिया है नहीं तो मौक़े की तलाश लोगों को तमाशा खड़ा करने का एक और मौक़ा मिल जाता। याचिका में यह दावा किया गया था कि ताजमहल वास्तव में ‘तेजो महालय’ है।  याचिका कर्ता ने इतिहासकार पीएन ओक की 1989 में लिखी  किताब ताजमहल द ट्रू स्टोरी का हवाला दे कर यह दावा किया था कि ताजमहल मूल रूप से एक शिव मंदिर और राजपूत महल था जिस पर शाहजहाँ ने क़ब्ज़ा कर मक़बरा बना दिया था। इस थ्योरी को बार बार रद्द किया जा चुका है। 2000 में सुप्रीम कोर्ट ने ओक की याचिका, कि यह […]

यह वह सहर तो नहीं! (A False Dawn?)

November 22, 2018 Chander Mohan 0

राष्ट्रीय बजरंग दल की तीन महिला कार्यकर्त्ताओं ने ताजमहल के अंदर आरती की है। उनका कहना है कि ताजमहल वास्तव में एक शिव मंदिर है जिस पर नमाज अता करने से यह अपवित्र हो गया है। कुछ लोग इसे गंगा जल से धोने की धमकी भी दे रहे हैं। राजस्थान में कांग्रेस के उम्मीदवार मानवेन्द्र सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थानी नहीं है क्योंकि वह यहां पैदा नहीं हुई इसलिए  ‘आऊटसाइडर’  अर्थात बाहरी है। अमृतसर में निरंकारी समागम पर हमले पर बादल परिवार की प्रतिक्रिया है कि  मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ऐसा करवा कर पंजाब को पुराने काले दिनों में ले जा रहें हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कहना है कि वह सरकारी दफ्तरों में संघ […]

जिस देश में गंगा बहती है (Where Ganga Flows)

October 26, 2017 Chander Mohan 0

‘भात’, ‘भात’ कराहती हुई झारखंड के कारीमारी गांव की ग्यारह वर्ष की बच्ची संतोषी ने भूख से तड़प-तड़प कर जान दे दी। कारण यह बताया जाता है कि परिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से राशन मिलना बंद हो गया था क्योंकि उनका राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं था। अब विलाप करती उसकी मां कोयली देवी का कहना है कि काश उसके पास भात होता तो उसकी बच्ची बच सकती थी। कितना अनर्थ है कि आज के भारत में अभी भी लोग भूख से मर रहे हैं और उनकी भूख को आधार से लिंक किया जा रहा है। हमने खाक सुपरपावर बनना है अगर हम अपने लोगों का पेट भी नहीं भर सकते? और झारखंड तो वह प्रदेश […]