Jinhe Devta Nasht Kurna Chahen

August 25, 2015 Chander Mohan 0

‘जिन्हें देवता नष्ट करना चाहें…’ इस महीने भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 के युद्ध के 50 वर्ष हो जाएंगे। तब से लेकर अब तक इन 50 वर्षों में बहुत कुछ बदल गया। भारत एक उभरती ताकत है जबकि पाकिस्तान के यूएई जैसे पुराने मित्र भी उन्हें छोड़ गए हैं पर तब से एक बात नहीं बदली, वह है पाकिस्तान की सेना की भारत के प्रति दुश्मनी। इस दुश्मनी तथा भारत के बारे कमज़ोर आंकलन (एक-एक पाकिस्तानी सैनिक दस-दस भारतीय सैनिकों के बराबर है-अयूब खान) के कारण पाकिस्तान ने 1971 में अपना आधा हिस्सा गंवा लिया। इस दुश्मनी के कारण पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय खलनायक बन गया। हाल ही में दीनानगर तथा ऊधमपुर पर हमला हुआ लेकिन सवाल तो है कि इससे […]

Mahatmaji inse peeth kur leejiye

August 18, 2015 Chander Mohan 0

महात्माजी इनसे पीठ कर लीजिए जब ब्रिटिश संसद में भारत की आजादी को लेकर बहस हो रही थी तो उनके पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने कहा था, ‘यह तिनकों से बने लोग हैं…यह आपस में लड़ते झगड़ते रहेंगे और भारत राजनीतिक कलह में खो जाएगा।’ अब जबकि भारत की अर्थव्यवस्था ब्रिटेन को पछाड़ चुकी है दुख है कि जो बात उस कट्टर भारत विरोधी ने कही थी कि ‘भारत राजनीतिक कलह में खो जाएगा’ उसे सही सिद्ध करने में हमने पूरा जोर लगा दिया है। हाल का संसद अधिवेशन देश को निराश तथा भौचक्का छोड़ गया है। ललित मोदी जैसे मामूली व्यक्ति के कारण संसद ठप्प रही और महत्वपूर्ण आर्थिक कदम रोक दिए गए। जीएसटी जो खुद मनमोहन सिंह तथा […]

Gurdaspur ke baad Udhampur ke baad

August 11, 2015 Chander Mohan 0

गुरदासपुर के बाद ऊधमपुर के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्टि कर दी है कि गुरदासपुर जिले के दीनानगर पर हमला करने वाले तीनों आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे। खुफिया एजेंसियां लश्कर-ए-तोयबा, जैश-ए-मोहम्मद तथा हिजबुल मुजाहिद्दीन का नाम लेती हैं। पाकिस्तान भारत के आरोप का प्रतिवाद करता है। ऐसी उनकी आदत है। ऊधमपुर में पकड़े गए नावेद के बारे भी अजमल कसाब की ही तरह यह कहना था कि हमें सबूत दो जबकि उनकी अपनी जांच एजेंसी एफएआई के पूर्व प्रमुख तारिक खोसा ने मुम्बई पर हमले के बारे लिखा है, ‘क्या एक राष्ट्र के तौर पर हमारे पास यह हिम्मत है कि हम असुखद सच्चाई का सामने कर सकें?’ दोनों देशों के रिश्ते लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बचाव […]

Desh jaye bhad mein?

August 4, 2015 Chander Mohan 1

देश जाए भाड़ में? जिस वक्त गुरदासपुर के दीनानगर कस्बे में पंजाब पुलिस के अधिकारी तथा जवान बहादुरी से आतंकवादियों का मुकाबला कर रहे थे हमारी संसद में कुछ विपक्षी सांसद हंगामा और हुल्लड़बाजी कर रहे थे। यह रवैया केवल शर्मनाक तथा गैर जिम्मेवार ही नहीं बल्कि देश विरोधी भी है। क्या देश की खातिर कुछ क्षण के लिए आपकी राजनीति स्थगित नहीं की जा सकती? क्या बदले की राजनीति में देश को बर्बाद कर देना है? क्या कांग्रेस के पास केवल विघ्न ही एकमात्र हथियार है? अध्यक्ष द्वारा 25 कांग्रेसी सांसदों के निलंबन को सोनिया गांधी ने काला दिन कहा है पर इस अधिवेशन में ‘सफेद दिन’ कौन सा था? जो कदम अब अध्यक्ष ने उठाया वह तो बहुत […]