हर शाख पर उल्लू बैठा है (The Shocking Failure of System)

February 22, 2018 Chander Mohan 0

11,400 करोड़ रुपए का बैंक डाका डालने वाले नीरव मोदी ने बता दिया है कि अब वह बकाया इसलिए नहीं चुका सकता क्योंकि ब्रैंड का धंधा चौपट कर दिया गया है। अर्थात जो ठग 2011 से लगातार देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पीएनबी को चूना लगाता आ रहा है ने अब आपको ठेंगा दिखा दिया है। बैंक जो मर्जी कर ले वह पैसे वापिस नहीं करेगा। सीनाजोरी ऐसी है कि विजय माल्या की तरह पैसे वापिस करने का खोखला वायदा भी नहीं है। स्पष्ट इंकार के रूप में उसने हमारी व्यवस्था पर थप्पड़ जड़ दिया है। जो मेरा करना है कर लो! उसका आत्म विश्वास भी खोखला नहीं आखिर वह एनआरआई बन चुका है। अब वह इतमिनान से अपना […]

जवाब कैसे दिया जाए? (How Do We Retaliate ?)

February 15, 2018 Chander Mohan 0

टीवी  के एक चैनल पर इस आलोचना कि कश्मीरी राजनेता वहां देश विरोधी तत्वों के सामने हिम्मत नहीं दिखाते, से भडक़ी कश्मीरी वकील शबनम लोन से सवाल किया, ‘आप बताईए कि आपने पाकिस्तान का क्या किया? अगर वह सैनिकों की हत्या करवा रहा है तो आपकी नीति क्या है? रोजाना सैनिक मारे जा रहे हैं, मिसाईल हमले हो रहे हैं पर आपकी नीति में अनुरुपता नहीं है।’ शबनम लोन के वालिद ए जी लोन की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। जो सवाल उन्होंने उठाया है वह ही सवाल जम्मू में सुंजवां सैनिक अड्डे पर हुए हमले जिसमें फिर पांच सैनिक शहीद हो गए, के बाद सारा देश भी पूछ रहा है। हमारी पाकिस्तान नीति क्या है? हम उस अस्थिर, […]

देशभक्ति भी धंधा बन रही है (Patriotism has become a business)

February 8, 2018 Chander Mohan 0

राजस्थान में अलवर की जनसंख्या 82 प्रतिशत हिन्दू हैं और यहां हुए लोकसभा उपचुनाव में भाजपा 2 लाख वोट से हार गई है। 2014 में पार्टी 2.8 लाख वोट से जीती थी। अजमेर में भाजपा 84000 वोट से हार गई जबकि 2014 में उसने यह सीट 1.7 लाख वोट से जीती थी। अगर इसके साथ मांडलगढ़ की विधानसभा सीट पर भाजपा की पराजय को जोड़ दिया जाए तो स्पष्ट है कि राजस्थान में पार्टी खतरे में है। और इसके साथ ही अगर पंजाब में गुरदासपुर के उपचुनाव, गुजरात के विधानसभा चुनाव तथा मध्यप्रदेश के स्थानीय निकाय के चुनावों में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन को देखें तो स्पष्ट है कि भाजपा के गम का प्याला छलक रहा है। आठ विधानसभा चुनाव […]

तू भी बदल कि ज़माना बदल गया (You Also Change As Times Have Changed)

February 1, 2018 Chander Mohan 0

देश के इतिहास में पहली बार केरल के मलप्पुरम में एक मुस्लिम महिला जमीदा ने जुमे की नमाज़ की अगवाई की। जमीदा का कहना है कि नमाज़, हक, ज़कात और रोज़ा जैसे सभी धार्मिक कार्यों में औरत या मर्द में भेदभाव नहीं किया गया। इस महिला की दिलेरी की दाद देनी चाहिए क्योंकि उसे पता था कि उसे धमकियां मिलेंगी। उसे जान से मारने की धमकी तो मिल ही चुकी है। इसे इस्लाम विरोधी साजिश कहा जा रहा है लेकिन ऐसी इस वर्ग की पुरानी आदत है। जब भी उनकी चौधर को चुनौती देने का प्रयास किया जाता है तो इन इमामों, मौलवियों और मुल्लाओं को इसमें साजिश नज़र आने लगती है, इनका इस्लाम खतरे में पड़ जाता है। लेकिन […]