हमें कैसा भारत चाहिए? (What kind of India do we want?)

December 27, 2018 Chander Mohan 0

पुरानी बात है। वरिष्ठ पत्रकार सैयद नकवी एक बार पाकिस्तान गए थे। जब वह स्वदेश लौटे तो उनसे पूछा गया कि आपको पाकिस्तान कैसा लगा? उनका जवाब था,  “बिलकुल अच्छा नहीं लगा। वहां तो मुसलमान ही मुसलमान भरे हुए हैं। मुझे तो ब्राह्मण भी चाहिए, सिख भी चाहिए, इसाई भी चाहिए, दक्षिण भारतीय भी चाहिए।“ वास्तव में यही अनेकता हमारी ताकत है। सारे भारत को एक ही विचारधारा में बांधने का प्रयास कभी सफल नहीं होगा क्योंकि सदियों से भारत अनेक और बहुरूप रहा है। पारसी और यहूदियों से लेकर तिब्बतियों तक को भारत माता ने अपनी गोदी में जगह दी है आप चाहे कितनी भी तकलीफ में हो। इसका सबसे बड़ा कारण है कि बहुमत का हिन्दू धर्म उदार […]

पिक्चर अभी बाकी है दोस्त! (The Picture is Not Finished Yet)

December 20, 2018 Chander Mohan 0

पिछले  कुछ दिन कांग्रेस के लिए अच्छे रहे। मध्यप्रदेश, राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ में उसकी सरकारें स्थापित हो गई हैं। पहले ही दिन मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दो लाख रुपए तक का किसान कर्जा माफ करने की घोषणा कर एक चुनावी वादा आंशिक पूरा कर दिया। यह रकम 30-35 हजार करोड़ रुपए बनती है जबकि प्रदेश का वार्षिक बजट 18000 करोड़ रुपए है। कमलनाथ जी कौन सी जादूगरी दिखाएंगे यह देखना होगा? जिस दिन नए मुख्यमंत्रियों को शपथ दिलवाई गई उसी दिन दिल्ली हाईकोर्ट का निर्णय आ गया और 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित मामले में कांग्रेस के बड़े नेता सज्जन कुमार को ताउम्र जेल की सजा दी गई। यह दंगे सदैव देश के माथे पर कलंक […]

भारत, न ‘कांग्रेस मुक्त’ न ‘भाजपा मुक्त’ (India Neither Congress Mukt nor BJP Mukt)

December 12, 2018 Chander Mohan 0

लोगों ने संतुलन कायम कर दिया। इन पांच राज्यों के परिणाम का अगर कोई संदेश है तो यह कि भारत की जनता को अपना विपक्ष चाहिए। वह एक पार्टी के भरोसे नहीं रहना चाहती क्योंकि बहुत संभावना है कि तब तानाशाही रवैया हावी हो जाता है जो हमने नोटबंदी के समय देखा भी जब लोगों की तकलीफों की चिंता किए बिना और बिना बहुत तैयारी किए कठोर आर्थिक कदम लोगों के गले उतारने की कोशिश की गई। सोचा नहीं कि इसका आम आदमी की जिंदगी पर कितना भयावह असर हो सकता है। 2014 में भाजपा के पास केवल 4 प्रदेश थे इन चुनावों से पहले 20 थे। 2014 के बाद हुए प्रादेशिक चुनावों में कांग्रेस केवल पंजाब और पुड्डेचेरी ही […]

यह बर्लिन वॉल से मज़बूत दीवार है (This is stronger than Berlin Wall)

December 6, 2018 Chander Mohan 0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है और पाकिस्तान में करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में हरसिमरत कौर बादल ने भी दोहराया  कि अगर बर्लिन की दीवार गिर सकती है तो भारत और पाकिस्तान दोस्ती और शांति से क्यों नहीं रह सकते? दोनों ही गलतफहमी में हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच कंक्रीट की दीवार नहीं है जैसे पहले दोनों बर्लिन के बीच थी। भारत और पाकिस्तान के बीच नफरत की दीवार है जिस पर पाकिस्तान लगातार पलस्तर करता आ रहा है। हर आतंकी हमले से यह दीवार मजबूत होती है। बर्लिन में यह दीवार 28 वर्ष रही थी। इसे द्वितीय विश्व युद्ध में विजेता देशों ने जर्मनी को सजा देने के लिए जबरदस्ती बनाया था। दोनों तरफ एक ही कौम के लोग […]