100 करोड़ डोज़: टीम इंडिया की अद्भुत यात्रा, Team India’s Spectacular Achievement

October 28, 2021 Chander Mohan 0

277 दिन में 100 करोड़ टीका की हमारी अद्भुत यात्रा  नेतृत्व, प्रशासन, फ़ार्मा कम्पनियों और हेल्थ वर्करस के संकल्प की शानदार गाथा है। इस देश में बहुत ग़लत चल रहा है पर कभी कभी हम वह संकल्प और कर्तव्य निष्ठा दिखातें हैं कि न केवल दुनिया बल्कि हम भीख़ुद दंग रह जातें  है। हमने कितना बड़ा काम किया है यह इस बात से पता चलता है कि जिन लोगों को यहाँ एक डोज़ मिली है उनकी संख्या 8 जर्मनी या 18 कैनेडा या 5 रूस या 10 इंग्लैंड या 11 फ़्रांस की जनसंख्या के बराबर है। स्पष्ट संदेश है कि हम कर सकतें है अगर हम फ़िज़ूल के ‘जश्न-ए-रिवाज’ में उलझे न रहें। प्रधानमंत्री ने सही इसे ‘भगीरथ प्रयास’ और […]

सावरकर, गांधी और इतिहास के पन्ने, Gandhi, Savarkar and The Pages of History

October 21, 2021 Chander Mohan 0

यह देश वैचारिक रूप से इतना बँटता जा रहा है कि स्वतंत्रता सेनानियों को भी बक्शा नही जा रहा। समय समय पर गांधीजी और नेहरू जैसे महान् नेताओं पर कीचड़ उछालने का प्रयास हो चुका है। यह वह लोग हैं जिन्होने देश को आजाद करवाया था। यह हमारे आईकॉन अर्थात आदर्श हैं। हर देश हर समाज को ऐसे लोग चाहिए जिनकी जीवनी से आने वाली पीढ़ियाँ प्रेरणा ले सकें। अमेरिका में लिंकन, इंग्लैंड में चर्चिल, फ़्रांस में डीगॉल, रूस में लेनिन, दक्षिण अफ़्रीका में मंडेला जैसे लोग आईकॉन है। यह नही कि इन्होंने ग़लतियाँ नही की पर इनके योगदान को याद किया जाता है ग़लतियों या कमज़ोरियों को नही। अफ़सोस है कि हमारे यहाँ तो गांधी को भी बख़्शा नही […]

शाहरुख़ खान से निवेदन, An Appeal To Shahrukh Khan

October 14, 2021 Chander Mohan 0

शाहरुख़ खान और उनके परिवार से पूरी सहानुभूति है। किसी भी माँ बाप के लिए इससे कष्टदायक स्थिति नही हो सकती की उनकी संतान को जेल जाना पड़े और सारे देश में बदनामी हो। कई बार माँ बाप बिलकुल बेबस और अंजान होते हैं कि उनकी संतान ग़लत कामों में फँस गई है। आम प्रतिक्रिया  होती है कि हमारा बच्चा ऐसा नही कर सकता। कई माँ बाप ऐसे भी होते है जो इतने व्यस्त रहतें  हैं कि पता नही चलता कि बच्चा ग़लत रास्ते पर चल रहा है।  परिणाम वही होता है कि सबको मिल कर भुगतना पड़ता है। आर्यन खान के बारे बालीवुड के कुछ लोग कह रहें हैं कि ‘ही इज़ ए गुड किड’ अर्थात वह अच्छा बच्चा […]

पंजाब में विकल्पहीनता की निराश स्थिति, Lack of Alternative in Punjab

October 7, 2021 Chander Mohan 0

आता है रहनुमाओं की नीयत में फ़ितूर              उठता है साहिलों में तूफ़ाँ न पूछिए हरीश रावत बनाम अमरेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह बनाम नवजोत सिंह सिदधू, नवजोत सिँह सिद्धू बनाम चरणजीत सिंह चन्नी, सुनील जाखड़ बनाम नवजोत सिंह सिद्धू, सिद्धू बनाम सुखजिन्दर सिंह रंधावा, पंजाब में कांग्रेस पार्टी का जो घटिया धारावाहिक चल रहा है उसका यह एक हिस्सा है। परेशान दर्शक पंजाब की जनता, समझने की कोशिश कर रही है कि अनाड़ी निर्देशक, राहुल गांधी, इस धारावाहिक को ले जाना कहाँ चाहते है? शायद उन्हे  भी मालूम नही। और यह भी कोई नही जानता कि निर्देशक को  किसने नियुक्त किया  है? पर वह मुख्य पात्र को ज़बरदस्ती और अपमानित कर निकाल चुकें हैं और उनकी जगह कई परीक्षण करने […]