कूटनीति का महा पाठ, Masterclass In Diplomacy

April 28, 2022 Chander Mohan 0

जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है पश्चिम के देशों, विशेष तौर पर अमेरिका, का हम पर बहुत दबाव है कि हम खुल कर उनका साथ दें और रूस की खुली निन्दा करें। पिछले दो महीनों में लगभग डेढ़ दर्जन विशिष्ट विदेशी महमान नई दिल्ली की यात्रा कर लौटें हैं।  सब यूक्रेन पर वार्ता करना चाहते था। और यह सिलसिला जारी है।  कूटनीतिज्ञों के लिए भारत  टूरिस्ट डैसटीनेशन बना हुआ है।  सबसे असभ्य अमेरिका के भारतीय मूल के डिप्टी रक्षा सलाहकार दिलीप सिंह रहे है जिन्होने भारत द्वारा रूसी तेल न ख़रीदने से इंकार करने पर यहां आकर खुलेआम हमें ‘भयानक परिणाम’ की चेतावनी दी थी।दिलीप सिंह का कहना था कि भारत को इस ग़लतफ़हमी में नही रहना […]

इन हवाओं को रोकिए, Stop This Madness

April 21, 2022 Chander Mohan 0

दिल्ली में हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में तलवारें लहराई गई।  दूसरी तरफ़ से पथराव किया गया। दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जहांगीरपुरी  में तनाव बरकरार है।  यह बहुत चिन्ता की बात है कि साम्प्रदायिक टकराव की ऐसी घटनाएँ देश में लगातार बढ़ती जा रही है यहाँ तक कि राजधानी दिल्ली भी साम्प्रदायिक बारूद के ढेर पर बैठी लगती है। राम नवमी के पवित्र त्यौहार के दिन  कई जगह दंगे हुए। मर्यादा पुरुषोत्तम के जन्मदिवस  पर मर्यादा तार तार कर दी गई।  जिस  रविवार को रामनवमी थी उसी रविवार को रमज़ान का आठवाँ रोज़ा था। इन्हें धार्मिक सौहार्द और उत्साह के साथ मनाने की जगह कई जगह शोभा यात्रा पर पथराव हुआ। कई जगह यात्रा को मस्जिद […]

सोनिया गांधी और राष्ट्रीय हित, Sonia Gandhi And National Interest

April 14, 2022 Chander Mohan 0

विंसटन चर्चिल भारत की आज़ादी के बिलकुल ख़िलाफ़ था और महात्मा गांधी से तो नफरत करता था, पर बंदा अभिव्यक्ति की कला का माहिर था। अपने साथी देश जो हिटलर के विस्तारवाद के ख़िलाफ़ समय रहते निर्णय नही ले पा रहे थे के बारे चर्चिल ने कहा था, “उनका निर्णय है कि वह अनिर्णित है, निश्चित हैं कि वह अनिश्चित है, बहाव के लिए दृढ़, तरलता के लिए ठोस, अशक्त रहने के लिए सर्वशक्तिमान”। आज कांग्रेस की जो हालत देखता हूँ और उसकी अध्यक्ष की निर्णय लेने में  अकर्मण्यता देखता हूँ तो चर्चिल के यह शब्द याद आजाते हैं, निश्चित हैं कि अनिश्चित हैं…! वैसे तो पी वी नरसिम्हा राव ने एक बार कहा था कि ‘ अनिर्णय भी एक […]

पड़ोस में अराजक स्थिति, Turmoil in Our Neighbourhood

April 7, 2022 Chander Mohan 0

पाकिस्तान की राजनीति में फिर भारी उथल पुथल शुरू हो गई है। यह निश्चित है कि बदलाव आएगा पर यह निश्चित नही कि बदलाव बेहतरी के लिए होगा। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव जो वह हार जाते, से बचने के लिए पाकिस्तान के लड़खड़ाते वजीर-ए-आज़म इमरान खान ने डिप्टी स्पीकर के द्वारा उसे रद्द करवा और राष्ट्रपति द्वारा नैशनल एसैम्बली को भंग करवा नए चुनाव की घोषणा कर दी है। उनके इस कदम से विपक्ष हक्काबक्का रह गया है। वह इसे संविधान का उल्लंघन, ग़ैरक़ानूनी और बंदनीयत कह रहें हैं। प्रमुख वक़ील अब्दुल मोयेज़ ज़ाफ़री ने इसे ‘संविधान का बेहूदा दुरूपयोग’ करार दिया है।    पाकिस्तान का इतिहास साक्षी है कि किसी भी प्रधानमंत्री को पाँच साल पूरे नही करने दिए […]