क्या सम्बन्ध सुधरेंगे?, Will Relations Improve

May 26, 2022 Chander Mohan 0

इमरान खान के प्रस्थान और शाहबाज़ शरीफ़ के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने के बाद कुछ आशा जगी है  कि दोनों देशों के बीच सम्बन्ध बेहतर होंगे। शरीफ़ परिवार के साथ हमारे सम्बन्ध अच्छे रहे हैं। नवाज़ शरीफ़ के समय प्रधानमंत्री वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोनो लाहौर यात्रा कर आएँ थे, चाहे नतीजा अच्छा नही निकला था। पहले कारगिल हो गया और फिर आतंकी हमलों ने रिश्तों को ऐसी जगह पहुँचा दिया कि नवम्बर 2019 से दोनों देशों के बीच राजदूत भी नहीं है। पर जिसे बैकचैनल कहा जाता है, उसके द्वारा बातचीत चलती रही है। रिश्तों को बिगाड़ने में इमरान खान ने विशेष भूमिका निभाई और शर्त रख दी कि जब तक भारत 2019 में जम्मू कश्मीर में किए […]

अतीत की ज़्यादतियाँ और आज का भारत, Injustice of Past and India of Future

May 18, 2022 Chander Mohan 0

हमें इलाहाबाद हाईकोर्ट  का धन्यवाद करना चाहिए कि ताजमहल के बंद 22 कमरों को खोलने की माँग करती याचिका को उन्होंने रद्द कर दिया है नहीं तो मौक़े की तलाश लोगों को तमाशा खड़ा करने का एक और मौक़ा मिल जाता। याचिका में यह दावा किया गया था कि ताजमहल वास्तव में ‘तेजो महालय’ है।  याचिका कर्ता ने इतिहासकार पीएन ओक की 1989 में लिखी  किताब ताजमहल द ट्रू स्टोरी का हवाला दे कर यह दावा किया था कि ताजमहल मूल रूप से एक शिव मंदिर और राजपूत महल था जिस पर शाहजहाँ ने क़ब्ज़ा कर मक़बरा बना दिया था। इस थ्योरी को बार बार रद्द किया जा चुका है। 2000 में सुप्रीम कोर्ट ने ओक की याचिका, कि यह […]

श्रीलंका में लोकतन्त्र दहन, Burning of Sri Lanka

May 12, 2022 Chander Mohan 0

श्रीलंका में फिर एमरजैंसी लागू कर दी गई है। अभूतपूर्व आर्थिक संकट  और सरकार के खिलाफ बेक़ाबू होते जन विरोध के बीच सुरक्षा बलों को व्यापक अधिकार दिए गए हैं। पूरे देश में कर्फ़्यू लगा दिया गया है लेकिन फिर भी लोग सड़कों पर हैं। पिछले सप्ताह ट्रेड यूनियन ने पूरे देश में हड़ताल रखी और छात्र संगठन देश की संसद के सामने धरना लगा कर बैठ गए थे कि संसद बदनाम राजपक्षे सरकार को हटाती क्यों नहीं? 28 दिन से प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति के कार्यालय के प्रवेश द्वार पर बैठे हैं कि  राजपक्षे परिवार इस्तीफ़ा दे। लोग इतने दुखी हैं कि कई प्रदर्शनकारियों ने संसद की तरफ जाती  सड़कों पर अंडरवियर लटका दिए कि ‘अब हमारे पास यही बचा है’। […]

पंजाब सरकार के लिए वेक अप कॉल, Wake Up Call For Bhagwant Mann

May 5, 2022 Chander Mohan 0

पिछले सप्ताह की पटियाला की घटनाएँ जितनी निन्दनीय है उतनी चिन्तनीय भी हैं। एक स्वयं नियुक्त शिवसेना नेता ‘खालिस्तान  विरोधी मार्च निकालता  है जिसका विरोध उग्रवादी सिख संगठन करतें है। प्रसिद्ध काली माता मंदिर के नज़दीक पुलिस की मौजूदगी में हिंसक टकराव होता है। सड़कों पर खालिस्तान के नारे लगाए जातें हैं।  दोनों तरफ़ से तलवारें चलाईं गईं। काली माता मंदिर जहां पटियाला के महाराजा नियमित माथा टेकने जाते थे, के परिसर में व्यापक तोड़फोड़ की गई। मंदिर पर पथराव किया गया।  जिन्होंने उपद्रव किया उन्होंने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि वह ऐसा करने जा रहें हैं पर प्रशासन सोया रहा यहाँ तक कि सामान्य बैरिकेडिंग भी नहीं की गई। अंत में पिस्टल और एके-47 से हवा में […]