विभाजन के लिए कौन ज़िम्मेवार था?, Who Was Responsible For Partition ?

November 24, 2022 Chander Mohan 0

आजकल गढ़े मुर्दे ढूँढने और उखाड़ने का मौसम है। जो 75 वर्ष से पहले घटा उसे लेकर गर्मागर्म बहस हो रही है। देश के विभाजन को लेकर भी बहुत कुछ उछाला जा रहा है। भाजपा द्वारा जारी एक वीडियो में विभाजन के लिए पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कम्यूनिस्टों को ज़िम्मेवार ठहराया गया है। नेहरू पर आरोप है कि वह मुस्लिम लीग की पाकिस्तान बनाने की माँग के आगे झुक गए। संघ के नेता इन्द्रेश कुमार का कहना है कि अगर महात्मा गांधी ने नेहरू की जगह सरदार पटेल या सुभाष बोस को अपना सहायक चुना होता तो देश का बँटवारा टाला जा सकता था। यह कथन तथ्यों से खिलवाड़ है। एक, विभाजन के समय पटेल गांधीजी के बराबर  सहायक […]

‘तस्वीरें पलटने से आप इतिहास नहीं पलट सकते’, Remembering Nehru for his huge contribution towards the country

November 17, 2022 Chander Mohan 0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक दिलचस्प टिप्पणी की है, “ अगर नेहरूजी आईआईटी की स्थापना न करते तो मैं चाय बेचता होता”। केजरीवाल आईआईटी खड़गपुर से पढ़ कर निकले थे। अब ज़रूर वह राजनीति में हैं पर इस कथन के द्वारा वह यह स्वीकार कर रहें हैं कि ज़िन्दगी में उन्हें और उनके जैसे अनेकों को मौक़ा इसलिए मिला क्योंकि उन्होंने शिक्षा उन उच्च संस्थानों से प्राप्त की थी जिनकी स्थापना पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी। न केवल आईआईटी बल्कि ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैडिकल साईंस,अटौमिक एनर्जी कमीशन, सीएसआईआर,ओएनजीसी, कोल इंडिया, आईआईएम, भाखड़ा डैम सब की स्थापना नेहरू के समय हुई थी। जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में  भारत के अंतरिक्ष अभियान की नींव रखी गई थी। […]

अपने से भिड़ रहा पाकिस्तान, Pakistan In Conflict With Itself

November 10, 2022 Chander Mohan 0

बेनजीर भुट्टो की हत्या.27 दिसम्बर 2007 को रावलपिंडी में एक रैली में हुई थी। यह उनकी हत्या का पहला प्रयास नहीं था। दो महीने पहले 18 अक्तूबर 2007 को जब वह निर्वासन से कराची लौटी थीं तो हवाई अड्डे से रैली की तरफ़ जाते हुए दो बड़े बम विस्फोट हुए थे। बेनजीर बच गईं थीं पर विसफोट इतने भारी थे कि 139 लोग मारे गए और 450 घायल हो गए थे। इमरान खान पर जो क़ातिलाना हमला हुआ उससे पाकिस्तान में बेनजीर भुट्टो की हत्या के घटनाक्रम की याद ताज़ा हो गई है। क्या यह ट्रेलर है? कराची के द डौन अख़बार ने अपने सम्पादकीय में देश को चेतावनी  दी है कि, ‘ सब पक्षों को एकमत होना चाहिए कि […]

No Image

अंग्रेजों की धरती पर समय का पहिया घूम गया, History Come Full Circle in Britain

November 3, 2022 Chander Mohan 0

जिस ग्रेट ब्रिटेन, अब तो ख़ैर वह ‘ग्रेट’ रहा नही, ने 200 साल भारत पर राज किया उसी ने अपने बनाए घपले से निकलने के लिए अपनी बागडोर एक ऐसे भारतवंशी को सौंप दी है जो गर्व के साथ कह रहा है कि वह हिन्दू है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे सही ‘अभूतपूर्व मील पत्थर’ कहा है। ऋषि सुनक ब्रिटेन के पहले ग़ैर ईसाई प्रधानमंत्री है। वह पूरी तरह से ब्रिटिश है पर संस्कार पंजाबी हिन्दू के है। भारत में उनके ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर बहुत ख़ुशी  हैं।  एक चैनल ने इसे ‘दिवाली धमाका’ कहा है। एक ने हेडलाइन दी थी कि ‘साम्राज्य पर भारतीय पुत्र का सूर्योदय’ तो जोश में बहते हुए एक ने इसे ‘दुनिया […]