समलैंगिक विवाह: हमें किस तरफ़ धकेला जा रहा है?, Same Sex Marriage: Let Legislature Decide

April 27, 2023 Chander Mohan 0

समय के साथ हर समाज में परिवर्तन आतें हैं, हमारे जैसे प्राचीन समाज में भी। महिला बराबरी और महिला सशक्तिकरण के मामले में हमने बहुत प्रगति की है चाहे अभी और प्रयास करने की ज़रूरत है। महिला बराबरी को लेकर यहाँ कई पूर्वाग्रह टूट रहें हैं क्योंकि इस सही प्रयास से समाज की सहमति है। पर यही एक और प्रयास के बारे नहीं कहा जा सकता जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में बहस चल रही है। पाँच सदस्यों वाली पीठ समलैंगिक सम्बंधों को क़ानूनी मान्यता देने के मामले की सुनवाई कर रही है। अर्थात् सबसे बड़ी अदालत में इस बात पर बहस हो रही है कि पुरुष का पुरुष के साथ और महिला का महिला के साथ विवाह हो सकता हैं […]

विपक्ष: बहुत कठिन है डगर पनघट की, Not An Easy Road For Opposition Unity

April 20, 2023 Chander Mohan 0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई की लम्बी नौ घंटे की पूछताछ से विपक्षी ख़ेमे में और हलचल पैदा हो गई है। अगर सीबीआई, ईडी, आयकर आदि का इस्तेमाल कर केन्द्रीय  सरकार विपक्ष को डराने की कोशिश कर रही है तो असर उल्टा हो रहा है। लगभग हर विपक्षी पार्टी के किसी न किसी नेता को छेड़ा जा चुका  है जिससे विपक्ष में यह भावना प्रबल हो रही है कि डूबेगी किश्ती तो डूबेंगे सारे। केजरीवाल जो बहुत ही होशियार राज नेता है का कहना है कि, ‘सबका नम्बर आऐगा’।  इस बीच उनकी आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिल गया है। दस साल के अल्प समय में इतनी कामयाबी हासिल करना मामूली बात नहीं है। ऐसा […]

महाराणा प्रताप किस से लड़े थे, सर?, Whom Did Maharana Pratap Fight With : History Lessons

April 13, 2023 Chander Mohan 0

मयंक ने ट्विटर पर एक अध्यापक और छात्र के बीच काल्पनिक वार्तालाप डाला है। अध्यापक बताता है कि महाराणा प्रताप हल्दीघाटी में बहुत वीरता से लड़े थे। पर जब छात्र पूछता है कि किस से लड़े थे तो अध्यापक इधर उधर के जवाब देता है कि वीरता से लड़े थे, या तलवार से लड़े थे, या जुलम से लड़े थे आदि। पर जब छात्र बार बार पूछता है कि ‘जिस से लड़े थे उसका नाम क्या है, सर’ तो अध्यापक जवाब देता है कि यह सिलेबस से बाहर का सवाल है। यह व्यंग्य एनसीईआरटी द्वारा 12वीं के इतिहास के सिलेबस में बदलाव कर मुग़ल दरबार, उनके शासकों और उनके इतिहास को पाठ्यक्रम से हटाने पर है। इसके अतिरिक्त महात्मा गांधी, […]

विदेशों से खालिस्तानी चैलेंज, Khalistan : Challenge From Abroad.

April 6, 2023 Chander Mohan 0

पंजाब में ख़ालिस्तान का कोई मसला नहीं, न कोई माँग ही है। ब्रैंड-न्यू खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के प्रकरण के बाद विदेशों में इसकी गूंज ज़रूर है। पंजाब मेँ कुछ  वाहनों पर भिंडरावाले का चित्र लगा नज़र आएगा पर  कुछ लोगों के उत्पात के सिवाय ज़मीन पर   खालिस्तान की माँग को कोई समर्थन नहीं है। हाँ, पंजाब के कुछ मसलों को ‘सिख मसला’ बना कर कई बार  पेश किया जाता है। पंजाब ने अतीत में उग्रवाद को लेकर बहुत संताप भुगता है कोई इसे दोहराना नहीं चाहेगा। अमृतपाल सिंह के अस्थायी उभार के बाद कुछ समय के लिए तनाव पैदा हुआ था   पर जिस तरह वह जगह जगह भटक रहा है उसके बाद उसकी लोकप्रियता की, राहुल गांधी की भाषा में, […]