मणिपुर की चीत्कार: क्या कोई सुन रहा है? The Pain Of Manipur: Is Anyone Listening?

July 27, 2023 Chander Mohan 0

इस देश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार होते रहते हैं। यह केवल एक प्रदेश या एक क्षेत्र तक सीमित भी नहीं हैं पर  मणिपुर में दो महिलाओं के साथ जो हुआ वह तो पाशविकता और क्रूरता की हर हद  पार कर गया हैं। हम चरित्रहीनता के  सभी रिकॉर्ड पार कर गए हैं। 16 दिसम्बर 2012 का निर्भया कांड याद आता है अंतर यह है कि 4 मई को मणिपुर में जो घटा वह सारे देश ने देख लिया, और सारी दुनिया ने देख लिया। दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सरेआम घुमाया गया।  फिर एक के साथ खुलेआम गैंगरेप किया गया। एक पीड़िता ने बताया है कि पुलिस भीड़ के साथ थी और उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया। एक […]

क्या कोई सबक़ सीखा जाएगा?, Floods: Will We Ever Learn A Lesson

July 20, 2023 Chander Mohan 0

हिमाचल प्रदेश में आई बाढ़ किसी आफ़त से कम नहीं है। जून 2013 में ऐसी ही आफ़त केदारनाथ में आई थी। सितंबर 2014 में कश्मीर में। बेहिसाब बारिश जो सामान्य से 12 गुना बताई जाती है से हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही हुई है। बरसात का स्वरूप भी बदल रहा है। पहले लम्बी बरसात चलती थी अब एकाध दिन में ही कसर निकल जाती है। हिमाचल  के जलप्रलय में हमने इमारतों को ताश के पत्तों की तरह बहते देखा है। असंख्य पुल टूट गए हैं। बताया  जाता है कि हिमाचल में मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के टकराने से ऐसी बारिश हुई, जैसे केदारनाथ में हुआ था। कारण कुछ भी हो बहुत बड़ी त्रासदी हम देख कर हटें हैं। लगभग तीन […]

खालिस्तानी और चार ‘गोरे’ देश, Khalistan and Four ‘White’ Nations

July 13, 2023 Chander Mohan 0

अमेरिका,कैनेडा, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया में क्या समान है ? एक वह सब ईसाई बहुसंख्यक देश हैं। अमेरिका का राष्ट्रपति बाइबल पर हाथ रख कर शपथ लेता है तो इंग्लैंड के किंग चार्लस का राज्याभिषेक वैस्टमिनस्टर एब्बे के रॉयल चर्च में हुआ था। चारों देशों में अंग्रेज़ी बोली जाती है। चारों देश गोरों के अधीन है। बराक ओबामा या ऋषि सुनक जैसे अपवाद हैं। चारों ही देश ब्रिटिश उपनिवेशवाद से जुड़े  है। चारों ही देशों में कथित खालिस्तानी आन्दोलन चल रहा है जो अब हिंसक होने लगा है। और चारों ही सरकारें इसके प्रति वह उदारता दिखा रही है जो समझ से बाहर है। क्या यह पुरानी औपनिवेशिक गोरी मानसिकता है कि इन ‘काले’ लोगों को नियंत्रण में रखने के लिए […]

मुम्बई में दुर्घटनाग्रस्त, Political Accident in Mumbai

July 6, 2023 Chander Mohan 0

पटना से जो 15 विपक्षी दलों का महाघटबंधन  क़ाफ़िला दिल्ली विजय करने  निकला था उसका पहला एक्सीडेंट मुम्बई में हो गया। शरद पवार जो कनवीनर बनना चाहते थे की अपनी एनसीपी ही दोफाड हो गई और भतीजा अजीत पवार महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में शामिल हो गए। उनके साथ 8 और  एनसीपी विधायक भी पाला बदल गए हैं। अगर भाजपा ने 2024 में सत्ता में आना है तो बिहार, महाराष्ट्र, उडीसा,राजस्थान, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे प्रदेशों में अच्छा प्रदर्शन लाज़मी है वह उत्तर प्रदेश और गुजरात पर ही निर्भर नहीं रह सकते। कर्नाटक तो अभी मुश्किल लगता है इसलिए महाराष्ट्र जिसमें उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक  48 सीटें हैं,  बहुत महत्वपूर्ण बन जाता है। महाराष्ट्र में  आपरेशन लोटस कर […]