विवेक की आवाज़, A Voice Of Sanity

December 26, 2024 Chander Mohan 0

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत यदा कदा अपने विचार देश के सामने रखते रहें है। आप उनसे सहमत हैं या नहीं, यह तो मानना पड़ेगा कि वह जो भी कहते हैं वह बिना सोच विचार के नहीं कहते। हाल ही में पुणे में उन्होंने जो कहा उसके लिए उनका धन्यवाद करना चाहिए कि कोई तो कोशिश कर रहा है कि देश रास्ते से भटके न ।‘भारत विश्व गुरू’ विषय पर बोलते हुए मोहन भागवत ने स्पष्ट कर दिया कि रोज़ाना उठने वाले मंदिर-मस्जिद के विवाद देश का बहुत नुक़सान कर रहे हैं। मराठी में बोलते हुए उनका कहना था, “अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद कुछ लोगों को ऐसा लगा कि ऐसे मुद्दों को उठा […]

क्या पंजाब का अतीत ही पंजाब का भविष्य है ? Will The Past Become Punjab’s Future

December 19, 2024 Chander Mohan 0

यह राहत की बात है कि श्री दरबार साहिब के बाहर हुए जानलेवा हमले में सुखबीर बादल दो कर्मचारियों की मुस्तैदी से बाल बाल बच गए। आतंकी नारायण सिंह चौड़ा को घटनास्थल पर ही क़ाबू कर लिया गया। अब तो सुखबीर बादल अपनी बाक़ी धार्मिक सजा सकुशल पूरी कर चुकें हैं पर यह घटना बहुत से सवाल खड़े कर गई है जो पंजाब के भविष्य से जुड़े हैं। पहला सवाल तो यह है कि यह हो कैसे गया जबकि बताया जाता है कि तीन लेयर की सुरक्षा थी और अमृतसर के पुलिस कमीशनर के अनुसार 175 पुलिस कर्मी सादा कपड़ों में तैनात थे। नारायण सिंह चौड़ा का अतीत पुलिस जानती थी फिर उसे सुखबीर बादल जिनके पास Z+ सुरक्षा है, […]

प्रवासी भारतीय और ‘क़्वालिटी ऑफ लाईफ़’, Expats and the ‘Quality of Life’.

December 12, 2024 Chander Mohan 0

यूएई, विशेष तौर पर दुबई, में दुनिया के हर कोने से आए लोग मिलतें हैं। भारतीय भारी संख्या में तो हैं ही,पाकिस्तानी, बांग्लादेशी, नेपाली,फ़िलिपीनो भी बड़ी संख्या में है। क्योंकि अरब दुनिया में बहुत तनाव चल रहा है इसलिए वहाँ से भाग कर बहुत लोग यहाँ बस रहें है। फ़िलिस्तीन, लेबेनॉन, मिस्र आदि से बहुत लोग और बहुत पैसा यहाँ हैं। स्थानीय लोग विदेशियों विशेष तौर पर ग़ैर-अरब से बहुत मिलते जुलते नहीं पर किसी विदेशी को परेशान नही किया जाता। सुबह- शाम विदेशी महिलाऐं, जिन्हें  शाहरुख़ खान ने एक फ़िल्म में ‘छोटों छोटे कपड़े’ कहा था पहने जॉगिंग करती नज़र आएँगी, कोई आपत्ति नहीं करता। सामान्य समझा जाता है। अब बड़ी संख्या में रूस और यूक्रेन के लोग वहाँ […]

दुनिया के सबसे रईस शहर में, In world’s richest city

December 5, 2024 Chander Mohan 0

यह लेख मैं यूएई की राजधानी अबू धाबी जो दुनिया का सबसे रईस शहर भी माना जाता है, से लिख रहा हूँ। यूएई का सबसे प्रसिद्ध शहर दुबई है पर पैसा अबू धाबी में है। दोनों अबू धाबी और दुबई एक प्रकार से जुड़वां शहर है। बीच में केवल घंटा- सवा घंटे का फ़ासला है पर दोनों की संस्कृति कुछ अलग है। अबू धाबी अधिक सियाना बड़ा भाई लगता है। दुबई में हलचल अधिक है। एक पाकिस्तानी टैक्सी ड्राइवर नें अंतर को बहुत अच्छी तरह प्रस्तुत किया कि, ‘दुबई में मस्ती है, अबू धाबी में सकून है’। अबू धाबी अधिक व्यवस्थित है क्योंकि जनसंख्या कम है। दुबई में वाहनों की संख्या इतनी है कि सारा वक़्त ट्रैफ़िक जाम लगा रहता […]