डानल्ड ट्रम्प का जंगल साम्राज्यवाद, Donald Trump’s Jungle Imperialism

January 15, 2026 Chander Mohan 0

स्कूल में पढ़ा करते थे कि ‘माइट इज़ राइट’, जिसका हिन्दी अनुवाद ‘जिसकी लाठी उसकी भैंस’ बताया गया। जो ताकतवार है वह कुछ भी कर सकता है। इसी सिद्धांत का नया संस्करण हम नए वर्ष में देख रहें हैं। अमेरिका ने अपने सैनिक भेज कर वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो तथा उनकी पत्नि को उनकी राजधानी कराकस में अपने महल के बेडरूम से उठा लिया और उन्हें न्यूयार्क ले आए जहां हथकड़ी लगे निकोलस मादुरो को अदालत के सामने पेश किया गया। उन पर आरोप है कि वह ‘नार्को-टैरेरिजम’ अर्थात् नशे के आतंकवाद में संलिप्त हैं। डानल्ड ट्रम्प कह रहें हैं कि अब वह वेनेज़ुएला को चलाएँगे और उसके विशाल तेल भंडार, जो दुनिया में सबसे अधिक है, को सम्भालेंगे। […]

भारत और बांग्लादेश: बिगड़ता खेल, This Is No Cricket Mustafizur

January 8, 2026 Chander Mohan 0

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम ख़ालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर विशेष तौर पर ढाका गए जहां उन्होंने बीएनपी के नेता और खालिदा जिया के बेटे तारीक रहमान को प्रधानमंत्री मोदी का शोक पत्र भी दिया। जिस समय भारत और बांग्लादेश के रिश्ते बहुत तनाव पूर्ण है जयशंकर की ढाका यात्रा को रिश्तों को पटरी पर लाने का प्रयास समझा गया। अपने दो पड़ोसियों, चीन और पाकिस्तान, के साथ पहले ही हमारे तनावपूर्ण सम्बंध हैं। हम बांग्लादेश को भी उस तरफ़ खिसकने से रोकना चाहतें है।जयशंकर का कूटनीतिक प्रयास अच्छा था पर कुछ ही दिनों में उस पर पानी फेर दिया गया। मामला क्रिकेट से जुड़ा है। बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्ताफिज़ुर रहमान […]

निराशाजनक वर्ष का आशापूर्ण समापन, Hopeful Ending To A Disappointing Year

January 1, 2026 Chander Mohan 0

 नया साल शुरू हो रहा है। यह अहसास है कि देश कितना बदल गया !यह वह भारत नहीं रहा जिसमें हम जन्मे पले थे। हमने तो वह समय भी देखा है जब फ़ोन पर बात करने के लिए पहले एक्सचेंज पूछता था, “नम्बर प्लीज़”। फियट कार लेने के लिए मुख्यमंत्री की चिट चाहिए थी। देश भुखमरी से भी गुज़रा था और अमेरिका से सहायता माँगनी पड़ी थी। चीन से मार खाई थी पर बांग्लादेश भी बनवाया था। तब से लेकर अब तक खान-पीन, रहन-सहन सब सुधर गया। सर्दी में उत्तर भारत में लगभग हर कोई जैकेट में नज़र आता है। भारत एक उभरती ताक़त है जो दुनिया मान भी रही है, और कई देश रूकावटें खड़ी करने की कोशिश भी […]