कॉकरोच: हैंडल विद् केयर, Cockroaches: Handle With Care

May 28, 2026 Chander Mohan 0

मुख्य न्यायाधीश की बेरोज़गार नौजवानों के एक वर्ग के बारे टिप्पणी ने देश में खलबली मचा दी है। देश का कमजोर युवा वर्ग न्यायपालिका को आशा से देखता है पर यहाँ उन्हें ‘कॉकरोच’ और ‘पैरासाइट’ (परजीवी)कहा गया। इसके बाद जो हुआ वह अप्रत्याशित था। ऑनलाइन तूफ़ान सा खड़ा हो गया। अमेरिका मे बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे भारतीय युवक अभिजीत दीपके ने व्यंग्य में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’(सीजेपी) बना दी। रातोंरात यह व्यंग्य न रह कर युवाओं का आन्दोलन बन गया और तुच्छ कॉकरोच विरोध का प्रतीक बन गया।  इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से अधिक फ़ॉलोवर बन गए जो भाजपा और कांग्रेस दोनों के फ़ॉलोवर्स को मिला कर अधिक थे। एक दिन में 1600% की वृद्धि हुई।  X पर यह 2 […]

छात्र और गला सड़ा तंत्र, Students And The Rotten System

May 21, 2026 Chander Mohan 0

कोटा के ‘कोचिंग कारखानो’ से समाचार है कि नीट-यूजी की परीक्षा की दोबारा तैयारी करने के लिए देश भर से आकांक्षी वहाँ लौट रहें है। इस परीक्षा की आयोजक नीट ने पेपर लीक होने के बाद तीन मई को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी थी। अब यह 21 जून को दोबारा रखी गई है। 22 लाख छात्र और छात्राऐं जो डॉक्टर बनने का सपना लेकर इस परीक्षा में बैठे थे, को दोबारा तैयारी करनी पड़ेगी। दोबारा कोटा या दूसरे कोचिंग सैंटरों में जाना पड़ेगा। पैसे खर्चने पड़ेंगे। रात रात जागना पड़ेगा। मनोवैज्ञानिक बोझ बढ़ेगा। लय भी टूट जाती है। टेंशन से उम्मीदवार और उनके परिवारों को दोबारा गुजरना पड़ेगा। इसलिए कि कुछ भ्रष्ट लोगों ने पेपर लीक कर दिया। […]

मई के वो चार दिन, Those Four Days In May 2025

May 14, 2026 Chander Mohan 0

22 अप्रैल, 2025. कश्मीर में पहलगाम के नज़दीक पर्यटन स्थल बैसरन में तीन सशस्त्र आतंकवादियों ने वहाँ लोगों का धर्म पूछा और अत्यन्त क्रूरता से 26 लोगों की हत्या कर दी। हमारी ज़मीन पर पहले भी हमले हुए है पर ऐसा जघन्य हमला पहले नहीं हुआ जब परिवार के सामने हिन्दू मर्दों को अलग कर गोली मार दी गई।सारा देश तड़प उठा। तब ही स्पष्ट हो गया था कि इसका बदला लिया जाएगा। 7 मई 2025 की सुबह 1.05 बजे भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी कैम्पों पर हमला कर 22 अप्रैल का बदला लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जिसे इतिहास में ‘आपरेशन सिंदूर’ के नाम से जाना जाएगा। नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। कुछ ही घंटों के […]

क्या हम विपक्ष मुक्त भारत की तरफ़ चल रहें हैं? Are We Heading To Opposition-Mukt India ?

May 7, 2026 Chander Mohan 0

पाँच विधानसभा के चुनाव बतातें हैं कि भाजपा न केवल 2024 के आम चुनाव में मिले झटके से उभर चुकी है बल्कि अब वह देश के पूर्व में सबसे ताकतवर राजनीतिक शक्ति है। पहले ही वह उड़ीसा, बिहार और असम में सत्तारूढ़ है अब बंगाल का महत्वपूर्ण क़िला भी उन्होंने फ़तह कर लिया है। कुछ साल पहले तक यह नामुमकिन समझा जाता था। अपनी चुनावी मशीनरी और योजना से वह जिसे बंगाल में ‘पौरिबरतन’ कहतें हैं,करने में सफल रहें हैं। नेतृत्व ने ज़मीनी स्तर तक अपना नेटवर्क तैयार किया और यह प्रभाव ख़त्म करने में सफल रहे कि वह बाहरी है और बंगला संस्कृति को ख़त्म कर देंगें। जिन्हें बंगाली भद्रलोक कहा जाता है और जो कभी ज्योति बसु के […]