इमरान खान और ‘खतरनाक’ पाकिस्तान ( Imran Khan and ‘Dangerous’ Pakistan)

August 23, 2018 Chander Mohan 0

चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों के सलाहकार रहे ब्रूस रीडल ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान की ताजपोशी पर लिखा है, “दुनिया का सबसे खतरनाक देश अब और खतरनाक बन गया है।” वह लिखते हैं,  “पाकिस्तान को हर हाल में अच्छी सरकार तथा स्वस्थ नागरिक-सेना रिश्ते चाहिए… उसे अपना परमाणु कार्यक्रम धीमा करना चाहिए… उनके अपने हित में है कि वह भारत के साथ बेहतर संबंध करें। सबसे अधिक उसे एक स्थिर तथा अनुभवी नेतृत्व चाहिए। पर ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला। एक अज्ञात भविष्य के लिए तैयार हो जाएं। जिस वक्त इमरान खान सत्ता संभाल रहे हैं ब्रूस रीडल का यह आंकलन काफी सख्त लगता है पर यह हकीकत पर आधारित है। इमरान खान के पास अपना बहुमत नहीं […]

जिन्हें नाज़ है हिन्द पर वो कहां हैं? (Where Are They Who Are Proud of India?)

August 16, 2018 Chander Mohan 0

यह एक अनूठा सफर रहा। हम 71 वर्ष के हो गए। राम प्रसाद बिसमिल जिन्हें 30 वर्ष की आयु में अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी कवि भी थे। उन्होंने एक बार लिखा था : इलाही वह दिन भी होगा जब अपना राज देखेंगे, अब अपनी ही ज़मीं होगी, अपना आसमां होगा। अब अपनी जमीन और आसमां को मिले 71 वर्ष से उपर हो गए।  सवाल उठता है कि इसका हमने बनाया क्या है? यह वह देश ही नहीं रहा 1947 में जिसकी आधी जनसंख्या गरीब थी। अब हम सवा सौ करोड़ के हो गए पर कोई पेट भूखा नहीं सोता। हम विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था हैं और जल्द पांचवें पायदान पर होंगे। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने […]

पहाड़ों की रानी की झुर्रियां (The Wrinkles of The Queen of Hills)

August 9, 2018 Chander Mohan 0

हिमाचल प्रदेश कई मामलों में देश का सर्वश्रेष्ठ प्रांत है। विकासशील है और बहुत मामलों में बाकियों के लिए मिसाल है। लोग शालीन और शांतिप्रिय हैं। यह शायद देश का एकमात्र प्रदेश है जिसने देश के लिए कभी कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं की। न कोई हिंसक आंदोलन चला न कभी कानून और व्यवस्था की स्थिति संभालने के लिए केन्द्रीय बलों की ही जरूरत पड़ी। लेकिन यह भी दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य है कि किसी भी प्रदेश ने अपनी राजधानी को इस तरह बर्बाद नहीं किया जैसा हिमाचल प्रदेश ने किया। बाकी प्रदेश अपनी-अपनी राजधानी को चमकाते रहते हैं लेकिन हिमाचल की राजधानी शिमला के तो फटे हाल है, दम फूल चुका है और यह गंभीर रूप से बीमार है। अंग्रेजों ने […]

हिमा दास के आंसू (Tears of Hima Das)

August 2, 2018 Chander Mohan 0

कुछ समय के लिए ही सही पर अपने लड़ाई-झगड़े, टकराव, गाली-गलौच सब भुला कर सारा देश रोमांचित हो उठा। अंडर-20 एथलैटिक्स की 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद विजय मंच पर भारत की 18 वर्षीय हिमा दास खड़ी थी। राष्ट्रीय गान बज रहा था और हिमा की आंखों से आंसू बह रहे थे। खुशी के। गर्व के। बड़ी सफलता के। और देश भक्ति के। बहुत भारतवासियों ने यह वीडियो देखा है सब के लिए यह वो भावनात्मक क्षण था जिसके लिए बहुत समय से हम तरस रहे थे। आज इस देश में बहुत कुछ गलत चल रहा है। अखबार नकारात्मक खबरों से भरे हुए हैं। टीवी चैनलों की बहस ही आग लगा रही है। आपस में […]

अब लड़ाई सीधी : मोदी बनाम राहुल? (The Big Fight: Modi Vs. Rahul)

July 26, 2018 Chander Mohan 0

पहले विश्वासमत पर बहस के दौरान और फिर कार्यकारिणी की बैठक के बाद कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया कि वह चुनावी लड़ाई नरेन्द्र मोदी बनाम राहुल गांधी बनाना चाहते हैं। वर्तमान तथा भावी साथियों सब को संदेश दिया गया कि जहां पार्टी प्रादेशिक स्तर पर गठबंधनों के लिए तैयार है वहां सरकार बनाने की स्थिति में केवल राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। अर्थात ममता बैनर्जी, मायावती, शरद पवार या चंद्रबाबू नायडू जैसे नेताओं को बड़ी कुर्सी पर बैठाने की महत्वकांक्षा नहीं पालनी चाहिए। अगर नरेन्द्र मोदी हटेंगे तो राहुल गांधी ही वहां बैठने के लिए उपयुक्त नेता हैं, ऐसा कांग्रेस का संदेश है। कांग्रेस देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है। लगभग पूरे देश में वह फैली […]

पाकिस्तान के नज़ारे (Pakistan in Turmoil)

July 19, 2018 Chander Mohan 0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ तथा उनकी बेटी मरियम शरीफ जिन्हें दस और सात साल की कैद सुनाई  गई है इसे भुगतने के लिए पाकिस्तान लौट आए हैं और उन्हें गिरफ्तार कर रावलपिंडी के जेल में भेज दिया गया है। अप्रैल में उनकी सुप्रीम कोर्ट नवाज शरीफ को आजीवन चुनाव लडऩे के अयोग्य करार दे चुकी है क्योंकि वह ‘अमीन तथा सादिक’ नहीं हैं, अर्थात सच्चे और ईमानदार नहीं हैं। इस पर नवाज शरीफ ने टिप्पणी की थी कि क्या पाकिस्तान में बाकी सभी ‘अमीन और सादिक’ हैं? पाकिस्तान का दुर्भाग्य रहा है कि किसी भी प्रधानमंत्री को अपनी अवधि पूरी करने नहीं दी गई। किसी को गोली मार दी गई तो किसी को फांसी लगा दी गई तो […]