पंजाब में सरकार किसकी है, Punjab: Whose Government is it

November 18, 2021 Chander Mohan 0

यह सवाल मैं नही कर रहा, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने पूछा है कि पंजाब में आख़िर सरकार किसकी है? उन्होने स्पष्ट तो नही किया पर पूछ वह यह रहें हैं कि मुख्यमंत्री कौन हैं, चरणजीत सिंह चन्नी है या प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिदधू? वैसे तो दोनों के अस्थिर रिश्तों को लेकर बहुत से सवाल उठते हैं पर नवीनतम मामला पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल एपीएस देयोल  को लेकर है जहां मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष के दबाव के आगे घुटने टेक दिए और एक क़ाबिल अफ़सर को हटा दिया। इसी पर जाखड़ ने सीएम को ‘समझौतावादी सीएम’ कह दिया। चन्नी देयोल को हटाना नही चाहते थे पर सिद्धू ने इतना दबाव डाला कि आख़िर में […]

संदेश सत्ता पक्ष,और विपक्ष के लिए भी, Message For Ruling Party And Opposition

November 11, 2021 Chander Mohan 0

हाल ही में हुए उपचुनावों में हिमाचल प्रदेश के परिणाम उल्लेखनीय है। वास्तव में देश को हिमाचल की जनता का आभारी होना चाहिए जिसके जनादेश ने केन्द्र सरकार को दिशा सह करने के लिए मजबूर कर दिया जो पेट्रोल और डीज़ल के दाम में केन्द्र और भाजपा सरकारों द्वारा तुरन्त कटौती  के रूप में सामने आया है। इन परिणामों से पहले सरकार मज़े से दाम बढ़ाती जा रही थी जैसे कि जनता धोबी का गधा है जिसे मर्ज़ी से लादा जा सकता है। ख़बर केवल यह ही नही कि भाजपा हिमाचल में  एक लोकसभा और तीन विधानसभा उपचुनाव हारी है पर जिस तरह से हारी है वह बताता है कि ज़मीन  नीचे से खिसक रही है। 2019 के मंडी लोकसभा […]

दिवाली की बधाई, दिवाली मुबारिक, हैप्पी दिवाली, Diwali For All

November 4, 2021 Chander Mohan 0

हमारा समाज विकृत और पथ भ्रष्ट हो रहा है। अफ़सोस है कि यह प्रभाव दिया जा रहा है कि जैसे ‘दूसरे’ से हमारे प्राचीन धर्म और परम्परा को गंभीर खतरा है। असहिष्णुता नई नई सीमाएँ पार कर रही है। हाल ही में कई ऐसे उदाहरण मिलें है जो बहुत तकलीफ़ देते है। फैब इंडिया एक ऐसा ब्रांड है जिसने भारतीय लिबास, रंग, कपड़े और देसी संस्कृति को न केवल देश के कोने कोने तक पहुँचाया है, बल्कि इसे अंतराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय किया है।  दिवाली से पहले इन्होंने ख़ूबसूरत जश्न-ए-रिवाज रेंज निकाली थी लेकिन भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या को इस पर आपति हो गई कि ‘हिन्दू उत्सव’ के लिए उर्दू के शब्द का इस्तेमाल कर उसका ‘अब्राहमकरण’ किया […]

100 करोड़ डोज़: टीम इंडिया की अद्भुत यात्रा, Team India’s Spectacular Achievement

October 28, 2021 Chander Mohan 0

277 दिन में 100 करोड़ टीका की हमारी अद्भुत यात्रा  नेतृत्व, प्रशासन, फ़ार्मा कम्पनियों और हेल्थ वर्करस के संकल्प की शानदार गाथा है। इस देश में बहुत ग़लत चल रहा है पर कभी कभी हम वह संकल्प और कर्तव्य निष्ठा दिखातें हैं कि न केवल दुनिया बल्कि हम भीख़ुद दंग रह जातें  है। हमने कितना बड़ा काम किया है यह इस बात से पता चलता है कि जिन लोगों को यहाँ एक डोज़ मिली है उनकी संख्या 8 जर्मनी या 18 कैनेडा या 5 रूस या 10 इंग्लैंड या 11 फ़्रांस की जनसंख्या के बराबर है। स्पष्ट संदेश है कि हम कर सकतें है अगर हम फ़िज़ूल के ‘जश्न-ए-रिवाज’ में उलझे न रहें। प्रधानमंत्री ने सही इसे ‘भगीरथ प्रयास’ और […]

सावरकर, गांधी और इतिहास के पन्ने, Gandhi, Savarkar and The Pages of History

October 21, 2021 Chander Mohan 0

यह देश वैचारिक रूप से इतना बँटता जा रहा है कि स्वतंत्रता सेनानियों को भी बक्शा नही जा रहा। समय समय पर गांधीजी और नेहरू जैसे महान् नेताओं पर कीचड़ उछालने का प्रयास हो चुका है। यह वह लोग हैं जिन्होने देश को आजाद करवाया था। यह हमारे आईकॉन अर्थात आदर्श हैं। हर देश हर समाज को ऐसे लोग चाहिए जिनकी जीवनी से आने वाली पीढ़ियाँ प्रेरणा ले सकें। अमेरिका में लिंकन, इंग्लैंड में चर्चिल, फ़्रांस में डीगॉल, रूस में लेनिन, दक्षिण अफ़्रीका में मंडेला जैसे लोग आईकॉन है। यह नही कि इन्होंने ग़लतियाँ नही की पर इनके योगदान को याद किया जाता है ग़लतियों या कमज़ोरियों को नही। अफ़सोस है कि हमारे यहाँ तो गांधी को भी बख़्शा नही […]

शाहरुख़ खान से निवेदन, An Appeal To Shahrukh Khan

October 14, 2021 Chander Mohan 0

शाहरुख़ खान और उनके परिवार से पूरी सहानुभूति है। किसी भी माँ बाप के लिए इससे कष्टदायक स्थिति नही हो सकती की उनकी संतान को जेल जाना पड़े और सारे देश में बदनामी हो। कई बार माँ बाप बिलकुल बेबस और अंजान होते हैं कि उनकी संतान ग़लत कामों में फँस गई है। आम प्रतिक्रिया  होती है कि हमारा बच्चा ऐसा नही कर सकता। कई माँ बाप ऐसे भी होते है जो इतने व्यस्त रहतें  हैं कि पता नही चलता कि बच्चा ग़लत रास्ते पर चल रहा है।  परिणाम वही होता है कि सबको मिल कर भुगतना पड़ता है। आर्यन खान के बारे बालीवुड के कुछ लोग कह रहें हैं कि ‘ही इज़ ए गुड किड’ अर्थात वह अच्छा बच्चा […]