प्रवासी भारतीय और ‘क़्वालिटी ऑफ लाईफ़’, Expats and the ‘Quality of Life’.

December 12, 2024 Chander Mohan 0

यूएई, विशेष तौर पर दुबई, में दुनिया के हर कोने से आए लोग मिलतें हैं। भारतीय भारी संख्या में तो हैं ही,पाकिस्तानी, बांग्लादेशी, नेपाली,फ़िलिपीनो भी बड़ी संख्या में है। क्योंकि अरब दुनिया में बहुत तनाव चल रहा है इसलिए वहाँ से भाग कर बहुत लोग यहाँ बस रहें है। फ़िलिस्तीन, लेबेनॉन, मिस्र आदि से बहुत लोग और बहुत पैसा यहाँ हैं। स्थानीय लोग विदेशियों विशेष तौर पर ग़ैर-अरब से बहुत मिलते जुलते नहीं पर किसी विदेशी को परेशान नही किया जाता। सुबह- शाम विदेशी महिलाऐं, जिन्हें  शाहरुख़ खान ने एक फ़िल्म में ‘छोटों छोटे कपड़े’ कहा था पहने जॉगिंग करती नज़र आएँगी, कोई आपत्ति नहीं करता। सामान्य समझा जाता है। अब बड़ी संख्या में रूस और यूक्रेन के लोग वहाँ […]

दुनिया के सबसे रईस शहर में, In world’s richest city

December 5, 2024 Chander Mohan 0

यह लेख मैं यूएई की राजधानी अबू धाबी जो दुनिया का सबसे रईस शहर भी माना जाता है, से लिख रहा हूँ। यूएई का सबसे प्रसिद्ध शहर दुबई है पर पैसा अबू धाबी में है। दोनों अबू धाबी और दुबई एक प्रकार से जुड़वां शहर है। बीच में केवल घंटा- सवा घंटे का फ़ासला है पर दोनों की संस्कृति कुछ अलग है। अबू धाबी अधिक सियाना बड़ा भाई लगता है। दुबई में हलचल अधिक है। एक पाकिस्तानी टैक्सी ड्राइवर नें अंतर को बहुत अच्छी तरह प्रस्तुत किया कि, ‘दुबई में मस्ती है, अबू धाबी में सकून है’। अबू धाबी अधिक व्यवस्थित है क्योंकि जनसंख्या कम है। दुबई में वाहनों की संख्या इतनी है कि सारा वक़्त ट्रैफ़िक जाम लगा रहता […]

यूएई का आकर्षण क्या है?, What is the Attraction of UAE?

February 29, 2024 Chander Mohan 0

यूएई पर लिखे मेरे पिछले लेख पर एक मित्र का मैसेज आया कि तुम तो यूएई के फ़ैन (प्रशंसक) बन गए हो। फिर मज़ाक़ में उसने पूछा, ‘आशा है तुम वहाँ बसने तो नहीं जा रहे?’ जहां तक बसने की बात है, मेरा जवाब राज कपूर की फ़िल्म  ‘मेरा नाम जोकर’ का गाना है, जीना यहाँ मरना यहाँ, इसके सिवा जाना कहाँ! ‘यहाँ’ से अभिप्राय मेरा अपना देश है। जहां तक पसंद की बात है, मुझे कहने में बिल्कुल हिचक नहीं कि मैं यूएई जाना पसंद करता हूँ और साल में दो-तीन बार अबू धाबी या दुबई का चक्कर ज़रूर लगाता हूं। सिर्फ़ मैं ही नहीं पिछले साल मेरे 24.6 लाख हमवतन दुबई गए थे। कई काम के लिए, कई […]

भारत-यूएई: बैस्ट फ्रैंड्स, India -UAE Best Friends

February 22, 2024 Chander Mohan 0

यह लेख मैं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की ख़ूबसूरत राजधानी अबू धाबी से लिख रहा हूँ। यह वही शहर है जहां पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन किया था। इस मंदिर की ज़मीन यूएई के राष्ट्रपति शेख़ मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान ने दान दी थी। यह अबू धाबी का पहला और यूएई का तीसरा हिन्दू मंदिर है। 27 एकड़ में बना यह मंदिर भारतीय वास्तुकला की अद्भुत मिसाल है। इस मंदिर के सात शिखर सात अमीरात के प्रतीक हैं। इस मंदिर का निर्माण वहाँ की सरकार की उदारता ही नहीं दर्शाता, इसका निर्माण इस बात का भी प्रमाण है कि भारत और यूएई के रिश्ते कितने प्रगाढ़ होते जा रहे हैं और आज वह एक […]

सफ़रनामा: संयुक्त अरब अमिरात, Travelogue: United Arab Emirates

June 29, 2023 Chander Mohan 0

दिल्ली से एयर इंडिया की उड़ान रात के पौने ग्यारह  बजे दुबई के हवाई अड्डे पर उतरी थी।  आधा घंटा हमें बाहर निकलते लग गया। हमारा गंतव्य डेढ़ घंटा दूर अबू धाबी था जो यू ए ई की राजधानी भी है। जब तक हम अबू धाबी पहुँचे, रात के लगभग एक बजे थे। उस समय यह देख कर बहुत आश्चर्य हुआ कि दो तीन जगह महिलाएँ काम से पैदल घर लौट रहीं थी। बेख़ौफ़। मैं कई बार अबू धाबी और दुबई गया हूँ वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था को देख कर बहुत प्रभावित हुआ हूं। निर्भया जैसे कांड और जो दुर्व्यवहार यहाँ महिला पहलवानों के साथ हुआ है उसकी तो वहाँ कल्पना ही नहीं की जा सकती। किसी की जुर्रत नहीं […]