क्या हम विपक्ष मुक्त भारत की तरफ़ चल रहें हैं? Are We Heading To Opposition-Mukt India ?

May 7, 2026 Chander Mohan 0

पाँच विधानसभा के चुनाव बतातें हैं कि भाजपा न केवल 2024 के आम चुनाव में मिले झटके से उभर चुकी है बल्कि अब वह देश के पूर्व में सबसे ताकतवर राजनीतिक शक्ति है। पहले ही वह उड़ीसा, बिहार और असम में सत्तारूढ़ है अब बंगाल का महत्वपूर्ण क़िला भी उन्होंने फ़तह कर लिया है। कुछ साल पहले तक यह नामुमकिन समझा जाता था। अपनी चुनावी मशीनरी और योजना से वह जिसे बंगाल में ‘पौरिबरतन’ कहतें हैं,करने में सफल रहें हैं। नेतृत्व ने ज़मीनी स्तर तक अपना नेटवर्क तैयार किया और यह प्रभाव ख़त्म करने में सफल रहे कि वह बाहरी है और बंगला संस्कृति को ख़त्म कर देंगें। जिन्हें बंगाली भद्रलोक कहा जाता है और जो कभी ज्योति बसु के […]

विनाश काले विपरीत बुद्धि Madness in Bengal

December 17, 2020 Chander Mohan 0

यूनानी नाटककार युरीपाइडिस जो ट्रैजिडी लिखते थे ने लिखा है, ‘जिन्हें देवता नष्ट करना चाहें उन्हें वह पहले पागल बना देते हैं’। अपनी देसी भाषा में हम इसे ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’ भी कह सकतें हैं। जिस तरह उनके पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के क़ाफ़िले पर हमला किया गया,उसे करवाने वालों की मति भ्रष्ट होने के सिवाय और क्या कहा जाएगा? पत्थरों और ईंटों से उनके क़ाफ़िले पर हमला किया गया और पुलिस मूक दर्शक बनी रही। मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की प्रतिक्रिया कि यह सब नौटंकी है, बताती है कि राजनीतिक हिंसा को वह कितना हल्का लेती हैं। यह बहुत कड़वा और दुर्भाग्य पूर्ण सत्य है कि राजनीतिक हिंसा बंगाल की राजनीति का हिस्सा […]

ममता को गुस्सा क्यों आता है? (Mamta Ko Gussa Kyon Aata He)

December 6, 2016 Chander Mohan 0

एक मुख्यमंत्री कितनी गैर जिम्मेवार हो सकती हैं इसका प्रमाण हमें पश्चिम बंगाल से मिल रहा है जहां उन्मत ममता बैनर्जी ने भारतीय सेना की रुटीन कार्रवाई पर ही सवाल उठाते हुए उसे उनका तख्ता पलटने की साजिश तक कह दिया। एक दिन पहले जब उनकी पटना से कोलकाता उड़ान को हवाई अड्डे के आकाश में जमघट के कारण उतरने में देर हो गई तो तृणमृल कांग्रेस ने इसे ममता को खत्म करने की साजिश कह दिया। कोलकाता के एटीसी ने आकाश में विमानों की भीड़ के कारण एक-एक कर सभी विमानों को सुरक्षित उतार लिया लेकिन ममता क्या जो नाटकीय मौका हाथ से जाने दे? सब सुरक्षित उतर गए, फिर इतना चीखना चिल्लाना क्यों? अपने नए राजनीतिक सखा अरविंद […]