शाह बनेंगे शहनशाह? (Will Shah become Shahenshah)
लाल कृष्ण आडवाणी तथा मुरली मनोहर जोशी की अनुपस्थिति में अमित शाह फिर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बन गए हैं। जिस तरह उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन मिला हुआ है संभावना यही लगती है कि पार्टी अमित शाह के नेतृत्व में ही अगले चुनाव मैदान में भी उतरेगी। उनके नेतृत्व में पार्टी ने 2014 का चुनाव जीता। उसके बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड तथा जम्मू कश्मीर में एक के बाद एक चुनाव पार्टी जीतती चली गई। जम्मू कश्मीर में पहली बार भाजपा सत्ता में घुसपैठ करने में सफल रही चाहे इस वक्त इस गठबंधन का भविष्य अनिश्चित नज़र आता है। लेकिन जहां इतनी कामयाबी मिली हो कहीं लापरवाही भी आ जाती है जिसका परिणाम दिल्ली तथा बिहार में पराजय […]