इंदिरा गांधी और नरेन्द्र मोदी (Indira Gandhi and Narendra Modi)

November 29, 2016 Chander Mohan 0

राजदीप सरदेसाई के साथ इंटरव्यू में सोनिया गांधी का कहना था कि वह इससे सहमत नहीं कि नरेन्द्र मोदी इंदिरा गांधी जैसे ताकतवर नेता हैं। दिलचस्प है कि हमारे बड़े बड़े दबंग पत्रकार जब बड़े नेताओं से बात करते हैं तो उनकी सारी बोलती बंद हो जाती है। अरनब गोस्वामी की नरेन्द्र मोदी के साथ और अब राजदीप सरदेसाई की सोनिया गांधी की इंटरव्यू में भी इंटरव्यू करने वाला बिलकुल दब्बू था। प्रभाव यह दे रहे थे कि अपने सामने बैठे व्यक्ति के आभा मंडल से वह मंत्रमुग्ध हैं। जहां तक इंदिरा गांधी तथा नरेन्द्र मोदी के बीच तुलना का सवाल है दोनों का व्यक्तित्व, पृष्ठभूमि तथा कैरियर अलग अलग हैं। इंदिरा गांधी का जन्म देश के सबसे प्रतिष्ठित परिवारों […]

कट्टरवाद का कैदी कश्मीर (Kashmir Prisoner of Extremism)

November 22, 2016 Chander Mohan 0

जम्मू-कश्मीर स्कूल बोर्र्ड की दसवींं की परीक्षा में 99 प्रतिशत बच्चोंं ने हिस्सा लिया। इतनी अच्छी उपस्थिति तो यहां भी नहीं मिलती। एक-दो जगह शरारतियों ने पथराव का प्रयास किया था लेकिन अब वह भी खामोश हो गए क्योंकि स्पष्ट हो गया कि मां-बाप अपने बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं और बच्चे पढ़ना चाहते हैं। इससे पहले 30 के करीब स्कूल जलाए जा चुके हैं। अलगाववादी अपने एजेंडे पर चल रहे हैं जबकि कश्मीरी मां-बाप को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है। वह देख चुके हैं कि किस तरह एक कश्मीरी युवक शाह फैज़ल आईएएस परीक्षा का टॉपर रहा है। बांदीपुरा जिला जहां सबसे अधिक स्कूल जलाए गए, की 8 वर्ष की बच्ची तजामुल विश्व में किक बाक्सिंग चैम्पियन […]

धैर्य की परीक्षा (Test of Patience)

November 15, 2016 Chander Mohan 0

भावुक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि उन्हें सिर्फ 50 दिन दो अगर तब तक स्थिति सही नहीं हुई तो देश जो सजा दे उसके लिए वह तैयार हैं। प्रधानमंत्री अब बार-बार नोटबंदी के अपने निर्णय के बारे लोगों को स्पष्टीकरण दे रहे हैं। उन्हें भी एहसास होगा कि लोगों का धैर्य साथ छोड़ रहा है। जो समर्थन और उत्साह 8 नवम्बर को उनकी घोषणा के बाद था वह अब नहीं रहा। बैंकों के बाहर लगी लम्बी लाइनें तथा एटीएम के ठप्प होने से लोगों का मूड बदला है। आम आदमी जिसे रोज़ पैसे चाहिए, सब्जी वाला, ढाबा वाला, मजदूर, रिक्शा वाला, सब प्रभावित हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र जहां बैंक कम हैं और एटीएम हैं नहीं वहां अधिक मुसीबत […]

दिल्ली का शर्मनाक पतन (The Shameful Fall of Delhi)

November 8, 2016 Chander Mohan 0

जस वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक पूर्व सैनिक की आत्महत्या को भुनाने में लगे हुए थे दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर से बहुत पार कर गया था। यह पिछले 17 साल में सबसे खतरनाक स्तर पर है। सारा एनसीआर क्षेत्र ही जहरीली चादर से ढका प्रतीत होता है। लोगों का दम घुट रहा है। सुरक्षित से 12 गुणा खतरनाक स्तर तक प्रदूषण है। पहले कहा जा रहा था कि दिल्ली में सांस लेने वालों के अंदर रोजाना 20 सिगरेट के बराबर विषैला धुआं जा रहा है, अब बताया जा रहा है कि यह 40 सिगरेट के बराबर है। हवा इतनी जहरीली बन चुकी है कि घरों के अंदर भी कइयों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। […]

50 साल बाद पंजाब और हरियाणा (Punjab and Haryana after 50 Years)

November 1, 2016 Chander Mohan 0

देश की आजादी के समय हुए पंजाब के विभाजन के 19 साल बाद 1 नवम्बर 1966 को पंजाब का फिर विभाजन कर दिया गया। यह तो स्पष्ट ही है कि अधिक फायदे में हरियाणा रहा। जिस क्षेत्र को पंजाब के नेता पिछड़ा समझते थे और पिछड़ा रखते थे वह हरियाणा बन इतना तरक्की कर गया कि पंजाब से भी आगे निकल गया। 2015-16 में पंजाब की प्रति व्यक्ति आय 1,10,498 रुपए थी जबकि हरियाणा की 1,32,251 रुपए। पंजाब की विकास की दर 5.96 प्रतिशत थी जबकि हरियाणा की 8.2 प्रतिशत। उस वक्त पंजाबी भाषा के नाम पर सिख सूबा प्राप्त करने की इतनी जल्दी थी कि अकाली उस पंजाबी सूबे को स्वीकार कर गए जिसे पंजाबी सूबा मोर्चा के डिक्टेटर […]