अमेरिका की सरदारी पर सवालिया निशान (America Loses its Dominance)

April 30, 2020 Chander Mohan 0

अमेरिका के टैक्सास प्रांत के लै. गवर्नर डैन पैट्रिक ने एक इंटरव्यू में कहा है कि ग्रैंड पेरंटस अर्थात दादा-दादी, नाना-नानी को ‘अमेरिका की अर्थ व्यवस्था तथा युवा पीढ़ी के लिए मरने को तैयार रहना चाहिए’। अमेरिकी अरबपति टॉम गोलिसानो का भी कहना है कि ‘अर्थ व्यवस्था को बंद रखना कुछ लोगों को खोने से बदतर होगा’।यह दिलचस्प है कि डैन पैट्रिक जो ख़ुद छ: बच्चों के ग्रैंडफादर है अपनी क़ुरबानी की बात नही करते पर अमेरिका में ऐसी असंवेदनशील और निष्ठुर आवाज़ें सुनाई दे रही हैं कि देश की अर्थ व्यवस्था को चलते रखने के लिए अगर कमज़ोर,वंचित या बुज़ुर्ग का बलिदान देना पड़े तो ऐसा होने देना चाहिए। राष्ट्रपति डॉनलड ट्रंप का भी सारा ध्यान अर्थ व्यवस्था पर […]

नरेन्द्र मोदी की अग्नि परीक्षा (Agni-Pariksha of Narendra Modi)

April 23, 2020 Chander Mohan 0

देश और विदेश में उन लोगों को घोर निराशा हुई होगी जो हमारा फ़ातिहा तैयार कर इंतज़ार में थें। भारत इस चीनी वायरस से तमाम होने नही जा रहा। अभी तक यहाँ क़रीब 20000 संक्रमित हुए हैं और 600 की मौत हुई है। यह आँकड़े बढ़ रहें है पर अमेरिका में संक्रमित संख्या 800000 है और मरने वालों की संख्या 45000 है। योरूप के कई प्रमुख देश बुरी तरह फँसे हुए हैं लेकिन भारत ने स्थिति पर नियंत्रण रखा हुआ है। इसका बड़ा कारण है कि अपनी परिस्थिति को समझते हुए सरकार ने जल्द और तेज़ क़दम उठाए चाहे वह अप्रिय हैं। वह नीतिगत घपला नज़र नही आया जो आजकल अमेरिका में देखने को मिल रहा है। इसलिए जो सज्जन बहुत उत्सुकता […]

दुनिया का गुनहगार: चीन (China in Dock)

April 16, 2020 Chander Mohan 0

दुनिया को कोरोना वायरस से ग्रस्त करने वाले चीन के शहर वुहान में 76 दिन के बाद लॉकडाउन ख़त्म कर दिया गया। शहर में तो बाकायदा रोशनी और आतिशबाज़ी की गई। अर्थात दुनिया के लगभग 200देशों को फँसा कर, एक लाख से अधिक मौतों तथा लगभग 20 लाख लोगों को संक्रमित करने के बाद चीन जश्न मना रहा है। डॉनलड ट्रमप ने पहले इस वायरस को CHINESE VIRUS या WUHAN VIRUS कहा था। अब शायद चीन के साथ अस्थाई सुलह हो गई है इसलिए उन्होंने इसे चाइनीज़ वायरस कहना बंद कर दिया है। चीन इस संज्ञा से बहुत चिढ़ता है कि यह कलंक कहीं चिपक न जाए इसलिए भारत समेत दूसरे देशों से कहा गया है कि वायरस पर कोई लेबल न लगाया जाए। […]

देश के गुनहगार (Crime of Tabligi Jamat)

April 9, 2020 Chander Mohan 0

2 अप्रैल को एयर इंडिया की फ़्लाइट मुम्बई से राहत सामग्री तथा भारत में फँसे युरोपीय नागरिकों के साथ जर्मनी के शहर फ़्रैंकफ़र्ट जा रही थी। जब जहाज़ ने पाकिस्तान के आसमान में प्रवेश किया तो पायलट के लिए बहुत सुखद अनुभव हुआजब कराची के एटीसी ने उनसे कहा, “असलामुलेकम… हमें आप पर गर्व है कि आप इस आफ़त में भी जहाज़ उड़ा रहे हो। गुड लक”। इंदौर में जाँच कर रही मैडिकल टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उन्हें भाग कर जान बचाना पड़ी। इस ख़ौफ़नाक अनुभव के बावजूद डा. जाकिया सईद दो दिन के बाद वहाँ फिर जाँच के लिए लौट गई। उनका कहना था “हम फ़्रंट लाईन वर्कर हैँ। हम ही अगर डर गए […]

इंडिया और भारत (India and Bharat)

April 2, 2020 Chander Mohan 0

39 वर्ष के रणवीर सिंह की मौत अपने घर मध्य प्रदेश में मुरैना के बड़फड़ा गाँव पहुँचने से 80 किलोमीटर पहले हो गई। देश भर में घोषित 21 दिन के लाँक डाउन के बाद दिल्ली से यह युवक रेल या बस सेवा बंद होने के कारण पैदल ही 326 किलोमीटर दूर अपने गाँव के लिए निकल पड़ा था लेकिन आगरा के नज़दीक भूखे प्यासे रणवीर की सड़क के किनारे हार्ट अटैक से मौत हो गई। पिछले कुछ दिनों में ऐसे बहुत से दुखद क़िस्से सामने आए है। बहुत प्रवासी महिलाओं तथा बिलखते बच्चों के साथ सर पर सामान उठाए भूखे प्यासे कई सौ किलोमीटर पैदल चलने के लिए मजबूर है।जब तक सरकारों को इस विशाल मानवीय त्रासदी का अहसास हुआ लाखों लोग […]