जिन्हें नाज़ है हिन्द पर वो कहाँ हैं, Who is Accountable?

April 29, 2021 Chander Mohan 0

हम कहाँ आ गए? क्यों आ गए? कैसे आ गए? सरकारी आँकड़े बेमायने हो चुकें हैं। शवों के साथ सच्चाई को दफ़नाने का प्रयास हो रहा हैपर फुटपाथों पर जल रही चिताएँ तो देश को असली तस्वीर बताती है। अस्पतालों के बाहर मरीज़ों से भरी एंमबूलेंस की लाइन तो हक़ीक़त  बताती हैं। बैड और दवाई के लिए गिड़गिड़ाते मरीज़ और परिवार तो वास्तविकता बतातें हैं। कई परिवार तो अंतिम संस्कार भी नही करवा सके। शमशान और क़ब्रिस्तान में जगह नही रही। कई जगह जल जल कर शमशान की चिमनी पिघलने लगी है। बेंगलूर के एक शमशान ने टोकन सिस्टम शुरू कर दिया है, फ़र्स्ट कम फ़र्स्ट सर्व। कई अस्पतालों में आक्सिजन की कमी के कारण मरीज़ मर चुकें हैं। हरियाणा […]

दोस्ती और दूरियाँ : भारत और रूस, India -Russia : Distant Friends

April 22, 2021 Chander Mohan 0

एक समय भारत और सोवियत यूनियन के रिश्ते इतने घनिष्ठ थे कि उनके पूर्व प्रधानमंत्री निकिता क्रूश्चेवने हमे कहा था, ‘आप हिमालय से आवाज़ लगाओ हम तुरंत चले आएँगे’। यह उन्होंने चीन से हमे मिल रहे खतरे के संदर्भ में कहा था। तब उस देश की नीति इतनी स्पष्ट भारत पक्षीय थी कि पाकिस्तान की उन्होंने कोई परवाह नही की। अब संबंध इतने बदल चुकें हैं कि रूस के विदेश मंत्री सर्गोइ लावरोव अपनी भारत यात्रा के बाद सीधा इस्लामाबाद पहुँचे जहाँ हवाई अड्डे पर उनका स्वागत पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मुहम्मद क़ुरैशी ने किया। क़ुरैशी साहिब उस बिल्ली की तरह प्रसन्न नजर आ रहे थे जिसने दूध का कटोरा चाट लिया हो! लावरोव ने इमरान खान और जनरल […]

…और कराची बेकरी बंद हो गई , Disturbing Closure Of Karachi Bakery

April 15, 2021 Chander Mohan 0

बात फ़रवरी 1999 की है जब प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी  अपनी बस यात्रा पर लाहौर गए थे। एक शाम पहले मैं भी मीडिया पार्टी के साथ वहां पहुँचा था। लाहौर का हम पंजाबियों के लिए विशेष आकर्षण है। मेरी तो पैदायश ही लाहौर की है। वहां फ़ुर्सत के समय हम कुछ लोग लाहौर देखने निकल पड़े थे। मशहूर अनारकली भी देखी जो मुझे एक तंग बाज़ार से अधिक कुछ नही लगी। मैं विशेषतौर पर निसबत रोड पर अपना पैतृक घर देखना चाहता था। वह मकान तो मिला नही क्योंकि उसकी जगह एक मार्केट बन गई थी पर उस चौंक में ‘पंजाब बेकरी’ अवश्य नजर आई। हम अन्दर गए तो पता चला कि वह परिवार जालन्धर के बस्ती शेख़ से वहां […]

महाराष्ट्र: एक बेमतलब सरकार, Maharashtra : A Pointless Government

April 8, 2021 Chander Mohan 0

मुम्बई जैसा कोई शहर नही।  कोलकाता और चेन्नई बहुत पिछड़ चुकें हैं और दिल्ली केवल अपने इतिहास और सरकारी घमंड पर इतराती हैपर भारत की प्रतिभा ने मिल कर जो शहर बनाया वह मुम्बई है। यह शहर है जहाँ सपने पूरे होते हैं पर यह सपनों का क़ब्रिस्तान भी है ! 1.2 करोड़ लोग यहां तंग जगह में रहते हैं। अगर यहाँ भारत का सबसे रईस शख़्स मुकेश अम्बानी  अपने 400000 वर्ग फ़ुट 27 मंज़िले बंगले एंटीलिया में परिवार सहित रहता है तो दुनिया का सबसे बड़ा स्लम धारावी भी यहीं है। मार्च 2019 की नाइट फ़्रैंक की रिपोर्ट के अनुसार मुम्बई दुनिया का 12 वाँ सबसे रईस शहर है। इस रिपोर्ट के अनुसार ‘शहर में दौलत पैदा होती है’। […]

टीकाकरण: हमारी अधूरी कहानी, Our Inexplicable Slow Vaccination Drive

April 1, 2021 Chander Mohan 0

एक साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए राष्ट्रीय लॉकडाउन की घोषणा की थी। देश को केवल चार घंटे का नोटिस दिया गया था। भगदड़ मच गई थी। फिर हमने लाखों की तादाद में प्रवासी मज़दूरों को पैदल घर जाते देखा। बेसहारा, वह देश की लावारिस औलाद है, तब भी थी और अब भी है। भारत के अनियमित सेक्टर मे लगभग 50 करोड़ लोग काम करतें है जिनके पास कोई सुरक्षा कवच नही है। अचानक लॉकडाउन ने उनकी हालत दयनीय बना दी। काम ही नही रहा। बहुत समय न सरकारों ने परवाह की, न मालिक ने और न ही समाज ने। सबने आँखें बंद कर लीं जिस पर प्रमुख दार्शनिक नोम चेयस्की की टिप्पणी थी, “भारत […]