अमेरिका की दिशा और संकल्प पर सवाल, Doubts About America

September 30, 2021 Chander Mohan 0

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ मुलाक़ात के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना था कि ‘भारत और अमेरिका स्वभाविक सांझेदार हैं’। सबसे पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ‘नैचूरल पार्टनर’ की बात कही थी। इसके पीछे भावना यह है कि क्योंकि दोनों देश लोकतान्त्रिक है इसलिए बहुत कुछ साँझा  हैं पर इसके बावजूद अमेरिका पाकिस्तान की मदद करता रहा है और भारत का झुकाव रूस की तरफ रहा है। अब अवश्य दोनों के सम्बन्ध गहरें हो रहें हैं। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह और मज़बूत हुए हैं। अभी प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन में राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाक़ात कर और चार क्वाड देशों के नेताओं की पहली इन-पर्सन बैठक से लौटें हैं। यह मुलाक़ातें अमेरिका द्वारा […]

मास्टर स्ट्रोक या नाइट वॉच मैन?, Master Stroke or Night Watchman

September 23, 2021 Chander Mohan 0

इस वक़्त तो यह मास्टर स्ट्रोक ही लग रहा है। पंजाब जहाँ 32 प्रतिशत शडयूल कास्ट जनसंख्या  हैं और जिसकी 117 में से 34 विधानसभा सीटें रिसर्व हैं, वहां एक एस सी चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बना दिया है। वह पहले शडयूल कास्ट और ज्ञानी ज़ैल सिंह के बाद पहले नॉन-जट सीएम होंगे। साम्प्रदायिक संतुलन रखने के लिए एक हिन्दू, ओम प्रकाश सोनी और एक जट सिख सुखजिन्दर रंधावा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया  है। राष्ट्रीय स्तर पर  कांग्रेस को फ़ायदा होगा।  भाजपा ने कहा था कि वह एक एस सी को मुख्यमंत्री बनाएगी पर अभी तक नाम घोषित नही कर सकी। अकाली दल ने बसपा के साथ गठबन्धन किया है और घोषणा की थी कि वह एस […]

संविधान निर्माता बेवक़ूफ़ नही थे, Our Founding Fathers Had Right Perspective

September 16, 2021 Chander Mohan 0

समाजवादी का लिबास ओड़े हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के प्रमुख नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात कर जातीय जनगणना की माँग की है। नीतीश कुमार के अनुसार प्रधानमंत्री ने उनकी माँग को ख़ारिज नही किया। इन लोगों का तर्क है कि जातीय जनगणना से विकास योजनाओं बनाने में मदद मिलेगी और ऐसी योजनाओं को बनाने का आधार केवल आर्थिक नही हो सकता क्योंकि जातीय पिछड़ापन अभी भी बड़ी समस्या है और इसका हल तब ही होगा जब पता चलेगा कि कौन सी जाति के कितने लोग है? तेजस्वी यादव का कहना था कि, ‘जातिगत जनगणना राष्ट्रीय हित में है और यह एतिहासिक तौर पर ग़रीबों के हक़ में क़दम होगा’। 1931 में अंग्रेज़ों के समय […]

अफ़ग़ानिस्तान:नई सरकार पुराने पापी, Afghanistan: Return Of Old ‘Ruffians’.

September 9, 2021 Chander Mohan 0

आजाद भारत के इतिहास में 31 दिसम्बर 1999 काला दिवस कहा जाएगा। इस दिन इंडियन एयरलाइंस की उड़ान IC 814 के अपहृत लगभग 160 यात्रियों कीजान बचाने केलिए भारत सरकार ने तीन आतंकवादियों को रिहा कर कंधार में तालिबान  के हवाले कर दिया था। यह उड़ान 24 दिसम्बर को काठमांडू से नई दिल्ली के लिए शुरू हुई थी पर रास्ते में 5 आतंकवादियों ने इसका अपहरण कर लिया  और अमृतसर, लाहौर और दुबई होते हुए इसे अफ़ग़ानिस्तान में कंधार ले गए थे। उनकी माँग थी कि 35 आतंकियों को भारत की जेल से रिहा किया जाए। आख़िर में माँग कम करते हुए उन्होने तीन, मसूद अज़हर, मुश्ताक़ अहमद ज़रगर तथा उमर शेख़ की रिहाई की माँग की थी। फ़ारूक़ अब्दुल्ला […]

नीरज को अपने कीचड़ से दूर रखो, Keep Neeraj Away From Divisive Agenda

September 2, 2021 Chander Mohan 0

ग्रामीण पृष्ठभूमि के एक 23 वर्ष के नौजवान ने देश को वह आयना दिखा दिया जिसकी हमे बहुत ज़रूरत थी।  उसने यह भी बता दिया कि शहरों की मानसिक गंदगी और प्रदूषण से दूर गाँव की सोच अभी भी सही है। मेरा अभिप्राय नीरज चोपड़ा से है। इस नौजवान ने बता दिया कि वह केवल गोल्ड मैडल विजेता ही नही, उसका दिल भी गोल्ड से बना है। मामला टोक्यो ओलम्पिक में जैवलिन थ्रो के फाईनल से जुड़ा है। नीरज ने एक इंटरव्यू मे बताया कि थ्रो से ठीक पहले उसे अपना जैवलिन नही मिल रहा था फिर उसने देखा कि वह पाकिस्तान के खिलाड़ी  अरशद नदीम के हाथ में है। उसने नदीम से कहा कि, ‘भाई, यह मेरा जैवलिन है […]