यह लोकतंत्र का जश्न है, Time To Celebrate

June 30, 2022 Chander Mohan 0

वह एक अद्भुत क्षण होगा जब  25 जुलाई 2022 को द्रौपदी मुर्मू देश के राष्ट्रपति का पद सम्भालेंगी। चाहे यशवंत सिन्हा मुक़ाबला कर रहें हैं पर यह प्रतीकात्मक ही है क्योंकि बहुमत दूसरी तरफ़ है। द्रौपदी मुर्मू का झोंपड़ी से 500 कमरों वाले राष्ट्रपति भवन का सफ़र हमारे लोकतंत्र का जश्न है कि एक आदिवासी महिला जिसने दुनिया भर का अन्याय सहा, अत्यन्त ग़रीबी देखी, समाज का तिरस्कार सहा, निजी त्रासदी सही, वह देश की प्रथम नागरिक बनने जा रही हैं। उड़ीसा में मयूरभंज में उनके गाँव बैदापोसी में तो बिजली के खम्बे अब लगने शुरू हुए हैं। वह गाँव हर सुविधा से वंचित है। राष्ट्रपति बनने के बारे उन्होंने स्वयं कहा है, “हम जिस समुदाय से आते हैं वहाँ […]

जिसने सुरक्षा देनी है उसे असुरक्षित मत बनाओ, Don’t Make The Soldier Insecure

June 23, 2022 Chander Mohan 0

सरकार की नई अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में व्यापक  आक्रोष है। जगह जगह से बर्निंग ट्रेन के वीडियो और तस्वीरें देख कर देश स्तंभित है।   कई सौ ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। युवाओं की शिकायत कितनी भी जायज़ हो हिंसा या आगज़नी की लोकतन्त्र में कोई गुंजाइश नहीं। जो हिंसा कर रहें हैं वह सिद्ध कर रहें हैं कि वह सशस्त्र सेना जैसी अनुशासित संस्था में सेवा करने के लायक़ नहीं है। मैं किसी के घर पर बुलडोज़र चलाने के खिलाफ हूं। इसमें यह स्वीकृति छिपी है कि वह सामान्य ढंग से कानून और व्यवस्था सम्भालने में असफल है लेकिन एक पूर्व सैनिक अधिकारी मेजर गौरव आर्य ने कहा है कि ‘जो ट्रेन फूंक रहें हैं और राज्य की जयदाद […]

जिन्हें नाज़ है हिन्द पर वह कहाँ हैं, India Needs To Be Put Back On Track

June 16, 2022 Chander Mohan 0

पैग़म्बर मुहम्मद साहब पर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा कहे गए अपशब्दों के बाद देश में मुसलमानों के व्यापक प्रदर्शन हुए  है।  कश्मीर से कोलकाता तक प्रदर्शनों का समाचार है। शांतिमय प्रदर्शनों पर किसी को आपत्ति नहीं पर जुमा की नमाज़ के बाद कई जगह हिंसा और आगज़नी के समाचार हैं। कुछ जगह फ़ायरिंग और मौतों की भी खबर है। कई जगह मुस्लिम नेताओं को शान्ति की अपील करते देखा गया है पर बहुत जगह भड़काऊ भाषण दिए गए। नूपुर शर्मा को ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी दी गई। असादूद्दीन ओवेसी की पार्टी के एक सांसद ने तो सरेआम फांसी लगाने की माँग की है। यह कैसे जायज़ है? उसने ग़लत किया […]

खाड़ी में उठा तूफ़ान, The Storm From The Gulf

June 9, 2022 Chander Mohan 0

‘टार्गेट किलिंग’ (चुन चुन कर हत्या) के बाद कश्मीर से कश्मीरी पंडितो और दूसरे हिन्दुओं का पलायन फिर शुरू हो गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि 1990 के दशक के स्याह दिन फिर लौट आए हैं। एक बार फिर आतंक का माहौल है, चिनार के पत्तों से बारूद की गंध उठ रही है। धारा 370 हटाए जाने के बाद जो उम्मीद जगी थी उस पर खून के धब्बे लग गए हैं। सरकार के आश्वासनों के बावजूद पलायन जारी है, घरों पर लगे ताले इसकी गवाही दे रहें हैं। प्रधानमंत्री के पैकेज के अनुसार वहाँ क़रीब 5900 कर्मचारी हैं जो असुरक्षित महसूस करते थे। सरकार उन्हें निकलने से रोकने की कोशिश कर रही है, पर रात के अंधेरे में 80 […]

भगवंत मान को मौक़ा मिलना चाहिए, Bhagwant Mann Needs More Time

June 2, 2022 Chander Mohan 0

अपनी माँगो को लेकर एक बार फिर मोर्चा लगाने की तैयारी में कुछ किसान संगठनों से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  पूछा  कि ‘बताएँ की मैं ग़लत क्या कर रहा हूँ’? दुख भरी आवाज़ में सीएम का कहना था कि ‘मैं धरती को बचाने का प्रयास कर रहा हूँ। कम से कम एक साल मेरा साथ दें’। धान रोपाई की तारीख़ बदलने और गेहूं के सिंकुड़े दाने को लेकर किसानों का एक वर्ग चंडीगढ़ के बाहर दिल्ली जैसा मोर्चा लगाने की तैयारी कर रहा था।  मामला टल गया पर मान ने स्पष्ट कर दिया कि वह पंजाब के पानी को बचाने की लड़ाई लड़ करें हैं। यह हकीकत है कि पंजाब में गिरता भूजल बहुत गम्भीर समस्या है। एक प्रकार से […]