सफ़रनामा: संयुक्त अरब अमिरात, Travelogue: United Arab Emirates

June 29, 2023 Chander Mohan 0

दिल्ली से एयर इंडिया की उड़ान रात के पौने ग्यारह  बजे दुबई के हवाई अड्डे पर उतरी थी।  आधा घंटा हमें बाहर निकलते लग गया। हमारा गंतव्य डेढ़ घंटा दूर अबू धाबी था जो यू ए ई की राजधानी भी है। जब तक हम अबू धाबी पहुँचे, रात के लगभग एक बजे थे। उस समय यह देख कर बहुत आश्चर्य हुआ कि दो तीन जगह महिलाएँ काम से पैदल घर लौट रहीं थी। बेख़ौफ़। मैं कई बार अबू धाबी और दुबई गया हूँ वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था को देख कर बहुत प्रभावित हुआ हूं। निर्भया जैसे कांड और जो दुर्व्यवहार यहाँ महिला पहलवानों के साथ हुआ है उसकी तो वहाँ कल्पना ही नहीं की जा सकती। किसी की जुर्रत नहीं […]

अमेरिका और उसका ‘न्यू बैस्ट फ्रैंड’, America- India New Best Friends?

June 22, 2023 Chander Mohan 0

 ब्रिटेन के साप्ताहिक अख़बार द इकोनॉमिस्ट ने भारत को अमेरिका का नया बैस्ट फ्रैंड करार दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले प्रकाशित लेख में अख़बार लिखता है, “ इस एशियन जांयट का वैश्विक दबदबा बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है। इसकी अर्थव्यवस्था दुनिया में पाँचवीं है…2028 तक वह जापान और जर्मनी से आगे निकल जाएँगे… भारत एशिया में चीन के आक्रमण को रोकने और अपना अधिकार जताने के अमरीकी प्रयासों के लिए अत्यावश्यक हो गया है”। यह अकारण नहीं  कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा का उस तरह स्वागत किया जा रहा जैसे पहले शायद एक ही बार हुआ था जब राष्ट्रपति कैनेडी ने  प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का अमेरिका में स्वागत किया था। […]

राजनीति में अपराधी: ज़िम्मेवार कौन?, Criminals in Politics: Who Is Responsible ?

June 15, 2023 Chander Mohan 0

मुख़्तार अंसारी, आनन्द मोहन सिंह, अतीक  अहमद, बृजभूषण शरण सिंह, जो सब हाल ही में सुर्ख़ियों में रहें हैं, में क्या समानता  है? अतीक अहमद तो अब मारा गया पर इन चारों  को आजकल की भाषा में बाहुबली कहा जाता है। चारों का लम्बा अपराध का इतिहास रहा है और चारों को राजनीतिक दलों का आशीर्वाद मिलता रहा है। आपराधिक पृष्ठभूमि के बावजूद वह बार बार निर्वाचित होते रहें हैं। अर्थात् पब्लिक को तनिक फ़र्क़ नही पड़ा कि यह सब बड़े बड़े अपराधी है। वास्तव में हमारा राजनीतिक वर्ग ही अपराधियों से भरा हुआ है। वोट बैंक की राजनीति कि कारण सब दलों को इन कथित बाहुबलियों की ज़रूरत है। ‘मेरा अपराधी’, ‘तेरा अपराधी’ अवश्य किया जाता है पर हैं […]

राहुल गांधी और उनका ‘मैथ्स’, Rahul Gandhi and his Maths

June 8, 2023 Chander Mohan 0

ममता दीदी का सुर कुछ बदला हुआ है। एकला चलो  की नीति पर चल रही ममता बैनर्जी ने कर्नाटक के चुनाव परिणाम के बाद यू-टर्न ले लिया है। अब वह कांग्रेस को लताड़ नहीं रही और उनका कहना है कि जहां कांग्रेस मज़बूत है वहाँ हम समर्थन देंगे पर जहां क्षेत्रीय दल मज़बूत है वहाँ कांग्रेस को समर्थन देना चाहिए। ममता का कहना है कि “ हमारा आँकलन है कि लोकसभा की 200 सीटों पर कांग्रेस मज़बूत है लेकिन यूपी में सपा, दिल्ली में आप, बंगाल मे तृणमूल, बिहार में जेडीयू- आरजेडी मज़बूत हैं”। यह पहली बार है जब ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ किसी विपक्षी गठबन्धन में कांग्रेस की केन्द्रीयता स्वीकार की है। खुद तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय […]

खेल- खिलाड़ी और खलनायक, Sports, Heroes and Villains

June 1, 2023 Chander Mohan 0

हमारी क्रिकेट को विराट कोहली के बाद अपना अगला सुपरस्टार मिल गया है।  शुभमन गिल !आईपीएल में शुभमन गिल के पहले शतक के बाद विराट कोहली ने लिखा था, “भावी सम्भावना का नाम गिल है। आगे बढ़ो और नई पीढ़ी का नेतृत्व करो”। शुभमन गिल ने अपने आइडल की बात को गाँठ मार ली लगती है।  आईपीएल में बैंक-टू-बैक तीन शतक बना कर शुभमन ने न केवल रोहित शर्मा की मुम्बई इंडियंस बल्कि उससे पहले विराट कोहली की आरसीबी को भी बाहर निकाल दिया।  लग रहा है कि ‘क्राउन प्रिंस’  अब ‘किंग’ को गद्दी से उतारने जा रहा है !मैं क्रिकेट विशेषज्ञ नहीं हूँ। एक दर्शक को तौर पर मुझे शुभमन गिल में महेन्द्र सिंह धोनी का शांत खेल भी […]