IC 814, असली मुद्दा और है, IC 814:The Real Issues

September 12, 2024 Chander Mohan 0

नैटफ्लिक्स पर दिखाई जा रही सीरीज़ ‘आईसी-814:द कंधार हाईजैक’ को लेकर कुछ विवाद खड़ा हुआ है। इस सीरीज़ में आतंकवादियों के कोड-नेम बताए गए है, भोला, शंकर, डाक्टर, चीफ़ और बर्गर। अपनी पहचान छिपाने के लिए आतंकवादियों ने फ़र्ज़ी नामों का इस्तेमाल किया था। शिकायत ‘भोला’ और ‘शंकर’ के इस्तेमाल से है। पूजा कटारिया, जो इस जहाज में थीं, ने पुष्टि की है कि अपहरणकर्ता एक दूसरे को हिन्दू नाम से बुला रहे थे। पर इससे बहुत लोगों की ‘भावनाऐं आघात हो गईं’। वैसे भी इस देश में जिसे चाय के कप में तूफ़ान कहा जाता है पैदा करना मुश्किल नहीं है। अब निर्माताओं ने असली नाम, इब्राहीम अतहर , शाहिद अख़्तर सईद, सनी अहमद क़ाज़ी, ज़हूर मिस्री और शाकिर […]

निर्भया से अभया, कुछ नहीं बदला, From Nirbhaya To Abhaya Nothing Has Changed

September 5, 2024 Chander Mohan 0

“12 साल के बाद भी कुछ नही बदला”, यह शब्द निर्भया की माता आशा देवी के हैं जिनकी बेटी की 16 दिसम्बर 2012 को दिल्ली में चलती बस में बलात्कार के बाद अत्यंत क्रूरता के साथ हत्या कर दी गई थी। सारा देश रोंगटे खड़े करने वाली इस बर्बरता के बाद तड़प उठा था। कानून को सख़्त बनाया गया। उत्तेजित समाज ने जगह जगह कैंडल मार्च निकाले। पर अब कोलकाता के आर.जी.कर मैडिकल कॉलेज में युवा ट्रेनी डाक्टर की बलात्कार के बाद हत्या बताती है कि वास्तव में कुछ नहीं बदला, वहीं बीमार समाज, वहीं लचर व्यवस्था और वहीं खोखले राजनेता। उल्टा लगता है कि स्थिति और बिगड़ गई है। अब तो समाचार देखना या पढ़ना ही कष्टदायक हो गया […]

मिस इंडिया में भी आरक्षण ?, Reservation In Miss India?

August 29, 2024 Chander Mohan 0

देश अब राहुल गांधी को गम्भीरता से लेने लगा है। विपक्ष के नेता के तौर पर भी उनकी भूमिका सही रही है। जहां वह सरकार की आलोचना करते रहे वहाँ जब राष्ट्रीय हित की बात आई तो बांग्लादेश के संकट में सरकार को पूर्ण सहयोग दिया। जहॉ यह सब सकारात्मक है वहां उनकी राजनीति की दिशा बेचैनी भी पैदा कर सकती है। सवाल उठ रहें हैं कि भाजपा और नरेन्द्र मोदी को पराजित करने के लिए राहुल गांधी देश को उस तरफ़ तो नहीं धकेल रहे जहां आगे अधिक अविश्वास है, तनाव है, टकराव है? मेरा अभिप्राय उनकी जाति जनगणना पर लगातार ज़ोर देने पर है। आभास यह मिलता है कि वह इतना बहक गए हैं कि सोच गड़बड़ाने लगी […]

हम ओलम्पिक स्तर राष्ट्र नहीं हैं, We Are Not Olympic Level

August 22, 2024 Chander Mohan 0

हमने यह बहुत बड़ी ग़लतफ़हमी पाल रखी है कि हम ओलम्पिक स्तर के देश हैं। जिस देश को केवल छ: मैडल मिलें हों जिनमें कोई गोल्ड मैडल नहीं है, उसे अभी ओलम्पिक खेलों की दावेदारी के बारे सोचना भी नही चाहिए। हमारा प्रदर्शन तो टोक्यो ओलम्पिक से भी बुरा रहा जहां हमें सात मैडल मिले थे जिनमें नीरज चोपड़ा का गोल्ड भी शामिल था। समझा गया कि पेरिस ओलम्पिक हमारे लिए गेम चेंजर होंगे और अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर हम 2036 के ओलम्पिक खेलों की मेज़बानी का दावा कर सकेंगे। इसीलिए ‘रूकना नहीं’ का नारा दिया गया। पर हमारा खेल क़ाफ़िला छह मैडल पर आ कर रुक गया। 85 देशों में टोक्यो में हम 48वीं पायदान पर थे […]

भारत, बांग्लादेश और 15 अगस्त, India, Bangladesh And 15th August

August 15, 2024 Chander Mohan 0

वह भी एक 15 अगस्त था, 49 साल पहले। 1975 में स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जब लालक़िले की सीढ़ियां चढ़ रहीं थी तो उन्हें एक चिट पकड़ाई गई, ढाका में बांग्लादेश के संस्थापक शेख़ मुजीबुर्रहमान, उनकी पत्नी,तीन बेटे और दो बहुओं की हत्या कर दी गई। हत्यारे बांग्लादेश के सैनिक थे जिन्हें बाद में फाँसी पर चढा दिया गया। शेख़ हसीना और उनकी छोटी बहन रेहाना योरूप में थी इसलिए बच गईँ। बाद में उन्हें नई दिल्ली में शरण दी गई और पंडारा रोड में एक मकान दे दिया गया। इंदिरा गांधी ने प्रणव मुखर्जी की ज़िम्मेवारी लगाई कि वह इन बहनों का ध्यान रखें। जब तक प्रणव मुखर्जी रहे यह रिश्ता चलता रहा। 5अगस्त को शेख़ हसीना […]

लीक होता इंफ़्रास्ट्रक्चर, Leaking Infrastructure

August 8, 2024 Chander Mohan 0

यह वीडियो देखना बहुत कष्टदायक था। हमारी नई ख़ूबसूरत संसद की छत से पानी टपक रहा था। पानी गिर कर संसद के मकर द्वार तक पहुँच गया था। टपकते पानी के नीचे नीली बाल्टी रखी गई थी पर पानी बाल्टी भरने के बाद फ़र्श पर फैल गया था। पानी के नीचे बाल्टी रखना भारतीय घरों में सामान्य बात है। हमारी छतें बरसात में टपकती है। पर यह तो हमारी नई संसद है, आजाद भारत की आकांक्षाओं की प्रतीक है। इसकी भी छत टपकने लगी। लोकसभा के सचिवालय ने सफ़ाई दी कि भारी बारिश के कारण संसद की लॉबी के उपर लगे शीशे के गुंबद को फ़िक्स करने वाले एडहेसिव (चिपकाने वाले पदार्थ) के हट जाने से लॉबी में ‘पानी का […]