अ़दम्य साहस और अक्षम्य असफलता, Kargil: Unequalled Bravery And Unpardonable Failure

August 1, 2024 Chander Mohan 0

पिछले सप्ताह हम कारगिल विजय दिवस मना कर हटें हैं। यह हमारे 527 सैनिको की याद में मनाया जाता है  जिन्होंने 25 साल पहले अद्वितीय बहादुरी दिखा कर पाकिस्तानियों को ऊँची बर्फीली पहाड़ियों से खदेड़ दिया था। यह दिवस उसी शौर्य गाथा को श्रद्धांजलि है। 84 दिन यह युद्ध 15000 फुट तक की उंचाई पर और 200 किलोमीटर लम्बाई पर लड़ा गया। लेकिन यह दिवस हमारी व्यवस्था की घोर असफलता की भी कहानी है। हम सोए पाए गए और इस भारी लापरवाही की क़ीमत हमारी जवानी ने अपने खून से अदा की। फ़रवरी 1999 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बस भर कर, देवानन्द समेत, यात्रा पर लाहौर गए थे। वहाँ एक भाषण में अटल जी ने कहा, “यह लोहा या […]

कमला और उषा, Kamala and Usha

July 25, 2024 Chander Mohan 0

अमेरिका के नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर यहाँ असामान्य दिलचस्पी है। कारण हैं, कमला और उषा। दोनों देसी नाम हैं पर आजकल इनका प्रचलन कम हो गया है। प्रवासी भारतीयों पर आधारित  फ़िल्मों में भी यह नाम सुनाई नही देते पर अमेरिका में इनकी खूब गूंज है। कमला हैरिस अमेरिका की उप-राष्ट्रपति हैं। जो बाइडेन ने स्वास्थ्य के कारण चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है और सम्भावना है कि कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी। उषा चिलुकुरी वेंस जे.डी.वेंस की पत्नि हैं जिन्हें डानल्ड ट्रम्प ने अपना उप-राष्ट्रपति का उम्मीदवार चुना है। अर्थात् अगर ट्रम्प राष्ट्रपति का चुनाव जीत जातें हैं तो उषा वेंस उपराष्ट्रपति की पत्नि होंगी। नवम्बर में अमेरिका के […]

अस्थिर,अनिश्चित दुनिया में भारत, India In Uncertain World,

July 18, 2024 Chander Mohan 0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा को लेकर पश्चिम के देश काफ़ी परेशान लग रहें हैं। तीसरी बार निर्वाचित होने के बाद नरेन्द्र मोदी की पहली विदेश यात्रा रूस की थी जबकि अब तक परम्परा रही है कि भारत के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री पड़ोस के किसी देश की यात्रा सबसे पहले करते हैं। यात्रा के दौरान नरेन्द्र मोदी और पुतिन के बीच गर्मजोशी को भी पश्चिम में पसंद नहीं किया गया। प्रधानमंत्री ने रूस को ‘सुख दुख का साथी’ कहा, जो बात पुतिन को पसंद आई। कड़वी टिप्पणी युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की थी कि, “दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नेता का दुनिया को सबसे खूनी नेता को ग़ले लगाना निराशाजनक है”। जेलेंस्की की टिप्पणी रूस द्वारा युक्रेन […]

अकाली दल का क्षरण और पंजाब, The Decline of Akali Dal And Punjab

July 11, 2024 Chander Mohan 0

                    चन्द्र मोहन कांग्रेस के बाद देश की दूसरी सबसे पुरानी पार्टी शिरोमणि अकाली दल, का क्षरण लगातार जारी है। यह इतने निचले स्तर पर पहुँच गया है कि उसके पतन के पंजाब के लिए निहितार्थ को लेकर चिन्ता हो रही है। विपक्ष भी चिन्तित है कि अकाली दल जो जगह ख़ाली कर रहा है कहीं उसे उग्रवादी न भर दें, जैसे संकेत लोकसभा चुनाव में अमृतपाल सिंह और सरबजीत सिंह खालसा की जीत से मिलतें है। पर यह बाद में। इस वक़्त तो अकाली दल दोफाड़ हो चुका है। जिन्हें ‘टकसाली’ नेता कहा जाता है, उनमें से 60 के क़रीब ने प्रधान सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफ़े की माँग को लेकर पूरी बग़ावत कर दी है। वह चाहतें हैं […]

राहुल गांधी : ज़िम्मेवारी और अपेक्षा, Rahul Gandhi: Responsibility And Expectation

July 3, 2024 Chander Mohan 0

नई सरकार स्थापित हो गई। प्रधानमंत्री मोदी बता रहें हैं कि वह पुराने गियर में लौट आऐं है। गठबंधन सरकार होने के बावजूद सारे प्रमुख मंत्रालय भाजपा के पास हैं। सहयोगियों को झुनझुना दे कर संतुष्ट कर लिया गया है। स्पीकर भी ओम बिरला को बना कर संदेश है कि कुछ नहीं बदला। लेकिन नरेन्द्र मोदी को भी अहसास होगा कि चुनाव परिणाम ने बहुत कुछ बदल दिया है। विपक्ष का रूख तीखा है और देश का मूड बदल चुका है। लोग महंगाई और बेरोज़गारी पर केन्द्रित हैं और बता रहें हैं कि जो अब तक चलता रहा है उसे पसंद नहीं किया गया। इस सरकार का दुर्भाग्य है कि शुरू में ही गम्भीर शिकायतों के विस्फोट हो रहें हैं। […]

हम घर फूंक तमाशा देख रहें हैं, We Are Patiently Watching Our Own Ruination

June 27, 2024 Chander Mohan 0

चन्द्र मोहन    जलवायु के बारे…हम केवल खतरें में ही नहीं हैं,हम ख़तरा हैं। पर हम ही समाधान हैं –                                      एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के महासचिव की यह संक्षिप्त टिप्पणी तीन बातें कहतीं हैं। जलवायु का ख़तरा है, यह ख़तरा हमने ही पैदा किया है और इसका समाधान भी हमारे पास ही है। जहां तक ख़तरा का सवाल है, इसके संकेत तो बहुत पहले से मिल रहे थे। सब कुछ असामान्य है, बारिश, बाढ़, सूखा,गर्मी,सर्दी, बर्फ़बारी। पर इस साल हमने गर्म होती धरती का भयानक रूप देखा है। विशेष तौर पर उत्तर भारत में जो हीट वेव चली है ऐसी पहले कभी नहीं देखी गई। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े तो हर साल मिलतें है पर पहली बार […]