क्या शिमला से रोमांस ख़त्म हो जाएगा ? Will Romance With Simla Last ?

July 27, 2022 Chander Mohan 0

शिमला से मेरा रोमांस बचपन से है जब देश के विभाजन के बाद कुछ देर के लिए हम छोटे शिमला की डिम्पल कॉटेज में रहने लगे थे पर उधर सर्दी बहुत थी इसलिए दूसरी जगह शिफ़्ट करना पड़ा था। जवान हुए तो छुट्टियों में दोस्तों के साथ मॉल रोड और रिज के चक्कर लगाते जूते घिसा  दिए। इनके जंकशन पर सकैंडल पॉइंट है जिसके बारे चर्चा है कि यहाँ से पटियाला के महाराजा भूपिन्दर सिंह वायसराय की बेटी को ले भागे थे जिसके बाद उनके शिमला आने पर पाबंदी लगा दी गई थी। बदले में महाराज ने चैल को स्थापित किया जहां एक खूबसूरत महल भी है जो अब टूरिस्ट रिसॉर्ट है। इससे कुछ दूर अमरेन्द्र सिंह का बंगला और […]

भारत -चीन :एशिया की म्यान में दो तलवारें, As India And China Compete

July 21, 2022 Chander Mohan 0

लद्दाख की गलवान वादी में भारत और चीन के बीच हिंसक टकराव के दो वर्ष से उपर हो चुकें हैं। इस टकराव में हमारे 20 जवान शहीद हुए थे और चीन के हताहत का सही आँकड़ा जारी नहीं किया गया। इस टकराव ने भारत चीन रिश्तों को दशकों के सबसे निचले स्तर पर ला खड़ा किया था। तब से दोनों देश सम्बंध सुधारने का कुछ प्रयास तो कर रहें हैं पर परनाला वहीं का वहीं है। रविवार को दोनों के बीच 16वें दौर की बारह घटें चली वार्ता  भी किसी नतीजे पर नहीं पहुँची। भारत  चाहता है कि दोनों देशों की सेनाएँ उस जगह लौट जाएँ जहां मई 2020 के चीन के अतिक्रमण से पहले थीं, पर चीन का रवैया […]

जब हमें कोविड हुआ, When We Caught Covid

July 14, 2022 Chander Mohan 0

पहली तीन भयानक लहरों में बचने के बाद कोरोना वायरस जिसे कोविड-19 कहा जाता है, की चौथी लहर में हम क़ाबू आगए।  16 जून को हमारा टैस्ट पॉसिटिव आया। दो दिन पहले से हल्का बुख़ार और खांसी इत्यादि थी। शरीर भी टूट रहा था। सोचा वायरल भी हो सकता है पर जब टैस्ट करवाया तो कोविड निकला। अधिकतर लोग टैस्ट नहीं करवाते  क्योंकि लक्षण हल्के होते है। वह इससे वायरल की तरह निबटते हैं और इंफ़ेक्शन फैलाते जाते हैं। हमे दो दिन हल्का बुख़ार जो 101 तक रहा, आता जाता रहा। केवल दो बार पैरासिटामोल दवाई लेनी पड़ी। हमने सात दिन खुद को आईसोलेट रखा। बुख़ार एकदम उतर गया यहाँ तक कि 97 पर गिर गया। तब इसकी चिन्ता हुई […]

एक और राजनीतिक-वंश का पतन, Fall of Another Dynasty

July 7, 2022 Chander Mohan 0

मार्च 1985 की बात है। मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के चुनाव में अच्छा बहुमत प्राप्त किया था। जीत की ख़ुशी में वह प्रधानमंत्री राजीव गाँधी से मिलने गए यह सोचते हुए कि शाबाश मिलेगी। पर उल्टा राजीव गांधी ने यह कहते हुए कि पंजाब की स्थिति अच्छी नहीं आप जैसे योग्य व्यक्ति की वहाँ ज़रूरत है,  उन्हें राज्यपाल बना कर पंजाब भेज दिया। उनकी जगह मोतीलाल वोरा को मध्य प्रदेश का सीएम बना दिया गया। अनिच्छुक और अप्रसन्न अर्जुन सिंह को पंजाब जाना पड़ा जहां उन्होंने बड़ी मुश्किल से आठ महीने काटे थे। तब ही दिल्ली के एक प्रभावशाली मित्र ने समझाया था कि दिल्ली वाले अपने मुताबिक़ चलते हैं,किसी की ज़्यादा परवाह नहीं करते।  […]

यह लोकतंत्र का जश्न है, Time To Celebrate

June 30, 2022 Chander Mohan 0

वह एक अद्भुत क्षण होगा जब  25 जुलाई 2022 को द्रौपदी मुर्मू देश के राष्ट्रपति का पद सम्भालेंगी। चाहे यशवंत सिन्हा मुक़ाबला कर रहें हैं पर यह प्रतीकात्मक ही है क्योंकि बहुमत दूसरी तरफ़ है। द्रौपदी मुर्मू का झोंपड़ी से 500 कमरों वाले राष्ट्रपति भवन का सफ़र हमारे लोकतंत्र का जश्न है कि एक आदिवासी महिला जिसने दुनिया भर का अन्याय सहा, अत्यन्त ग़रीबी देखी, समाज का तिरस्कार सहा, निजी त्रासदी सही, वह देश की प्रथम नागरिक बनने जा रही हैं। उड़ीसा में मयूरभंज में उनके गाँव बैदापोसी में तो बिजली के खम्बे अब लगने शुरू हुए हैं। वह गाँव हर सुविधा से वंचित है। राष्ट्रपति बनने के बारे उन्होंने स्वयं कहा है, “हम जिस समुदाय से आते हैं वहाँ […]

जिसने सुरक्षा देनी है उसे असुरक्षित मत बनाओ, Don’t Make The Soldier Insecure

June 23, 2022 Chander Mohan 0

सरकार की नई अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में व्यापक  आक्रोष है। जगह जगह से बर्निंग ट्रेन के वीडियो और तस्वीरें देख कर देश स्तंभित है।   कई सौ ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। युवाओं की शिकायत कितनी भी जायज़ हो हिंसा या आगज़नी की लोकतन्त्र में कोई गुंजाइश नहीं। जो हिंसा कर रहें हैं वह सिद्ध कर रहें हैं कि वह सशस्त्र सेना जैसी अनुशासित संस्था में सेवा करने के लायक़ नहीं है। मैं किसी के घर पर बुलडोज़र चलाने के खिलाफ हूं। इसमें यह स्वीकृति छिपी है कि वह सामान्य ढंग से कानून और व्यवस्था सम्भालने में असफल है लेकिन एक पूर्व सैनिक अधिकारी मेजर गौरव आर्य ने कहा है कि ‘जो ट्रेन फूंक रहें हैं और राज्य की जयदाद […]