कांग्रेस का बहादुर शाह जफर (The Bahudur Shah Zafar of Congress)

May 24, 2016 Chander Mohan 0

पांच विधानसभा चुनावों के परिणाम बता गए हैं कि भाजपा के अच्छे दिन फिर आ रहे हैं और कांग्रेस का दु:स्वप्न जारी है। असम और केरल कांग्रेस के हाथ से निकल गए हैं। पार्टी में बेचैनी बढ़ रही है। ममता बैनर्जी की धमाकेदार जीत हुई है और जयललिता एमजीआर के बाद पहली मुख्यमंत्री बनी हैं जिन्हें दोबारा सत्ता मिली है। त्रिपुरा तक सीमित वाम को केरल से राहत मिलेगी पर पश्चिम बंगाल में मिली कुचलने वाली पराजय से पता चलता है कि देश कांग्रेस मुक्त ही नहीं कामरेड मुक्त होने की दिशा में भी चल रहा है। असम में भाजपा की सरकार उत्तर पूर्व की पहली भाजपा सरकार होगी। इससे भाजपा को दिल्ली तथा बिहार की पराजय से उभरने का […]

शाह बनेंगे शहनशाह? (Will Shah become Shahenshah)

January 27, 2016 Chander Mohan 0

लाल कृष्ण आडवाणी तथा मुरली मनोहर जोशी की अनुपस्थिति में अमित शाह फिर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बन गए हैं। जिस तरह उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन मिला हुआ है संभावना यही लगती है कि पार्टी अमित शाह के नेतृत्व में ही अगले चुनाव मैदान में भी उतरेगी। उनके नेतृत्व में पार्टी ने 2014 का चुनाव जीता। उसके बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड तथा जम्मू कश्मीर में एक के बाद एक चुनाव पार्टी जीतती चली गई। जम्मू कश्मीर में पहली बार भाजपा सत्ता में घुसपैठ करने में सफल रही चाहे इस वक्त इस गठबंधन का भविष्य अनिश्चित नज़र आता है। लेकिन जहां इतनी कामयाबी मिली हो कहीं लापरवाही भी आ जाती है जिसका परिणाम दिल्ली तथा बिहार में पराजय […]

Narendra Modiji humara Pradhan Mantri lotta do

November 10, 2015 Chander Mohan 0

नरेन्द्र मोदीजी, हमारा प्रधानमंत्री लौटा दो पहला संकेत उस वक्त मिल गया था कि भाजपा के लिये बिहार विधानसभा में सब कुछ सही नहीं चल रहा जब अध्यक्ष अमित शाह ने यह कहा था कि ‘गलती से अगर हम हार गये तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे।’ यह इस चुनाव की सबसे दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणी थी। अब बिहार में पटाखे फूट रहे हैं और लोगों ने अमित शाह का ही पटाखा बना दिया। जो चुनाव विकास के मुद्दे से शुरू हुआ था उसका अंत पाकिस्तान तथा गाय के पोस्टर से हुआ। अफसोस है कि इस चुनाव अभियान मेें प्रधानमंत्री के पद का भी अवमूल्यन किया गया। नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। हमने उन्हेें देश के विकास के लिये चुना था लेकिन […]

Na Nau Mun Teal Hoga Na Radha Nachegee

June 2, 2015 Chander Mohan 0

न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी! भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि भाजपा राम मंदिर, धारा 370 तथा समान नागरिक संहिता के मुद्दों से पीछे नहीं हटी। ये अभी भी उसके ‘कोर’ अर्थात् केन्द्रीय मुद्दे हैं लेकिन क्योंकि पार्टी के पास पर्याप्त बहुमत नहीं इसलिए वह इन्हें पूरा नहीं कर सकती इसके लिए भाजपा को अकेले लोकसभा में 370 सीटें चाहिए। अर्थात् न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी और भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर से उसी तरह पल्ला झाड़ रही है जैसे पीडीपी के साथ जम्मू कश्मीर में गठबंधन करते वक्त धारा 370 से पल्ला झाड़ा गया था। अगर कभी 370 सीटें मिल गईं तो यह कहा जाएगा कि हमें तो संसद में शत-प्रतिशत […]

Punjab mein uttha toofan

May 5, 2015 Chander Mohan 0

पंजाब में उठता तूफान   आता है रहनुमाओं की नीयत मेें फतूर उठता है साहिलों में यह तूफां न पूछिए! पंजाब में मोगा से बाघापुराना का 20 किलोमीटर का सफर कर रही मां-बेटी के साथ बस के अंदर हैवानियत तथा बाद में उन्हें बस से बाहर फेंकना जिसमें 14 साल की लड़की की मौत हो गई और मां बुरी तरह से घायल है, ने एक बार फिर दिल्ली के कुख्यात निर्भया कांड की याद ताजा करवा दी है। बड़ा अंतर है कि दिल्ली वाली बस का मालिक कोई अन्जान व्यक्ति था जबकि पंजाब की बस ऑर्बिट कम्पनी की बस थी जिसका मालिक बादल परिवार है। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने अब अपनी ऑर्बिट बसों को सड़कों से हटा […]