भाषा जोड़ती है, तोड़ती नही, Language Is A Facilitator Not A Disruptor

July 31, 2025 Chander Mohan 0

यह अफ़सोस की बात है कि देश में फिर भाषा को लेकर विवाद शुरू हो गया है। अंग्रेज़ी बनाम हिन्दी, हिन्दी बनाम मराठी, हिन्दी बनाम कन्नड़, हिन्दी बनाम तमिल। ममता बनर्जी का कहना है कि वह बंगला के लिए मरने को तैयार हैं। ऐसे विवाद अनावश्यक है क्योंकि किसी भी भाषा को यहाँ ख़तरा नहीं है और न ही ममताजी के अपनी जान देने की ही ज़रूरत पडेगी। सारी भाषाओं का विकास होना चाहिए पर यहाँ तो अनावश्यक लड़ाई झगड़ें शुरू हो गए हैं। इस विवाद का सबसे बदसूरत चेहरा हमने मुम्बई में देखा जहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के गुंडों ने उन लोगों को पीटना शुरू कर दिया जो मराठी नहीं बोल सकते। मुम्बई में सारे देश से लोग बसतें […]

महाराष्ट्र: एक बेमतलब सरकार, Maharashtra : A Pointless Government

April 8, 2021 Chander Mohan 0

मुम्बई जैसा कोई शहर नही।  कोलकाता और चेन्नई बहुत पिछड़ चुकें हैं और दिल्ली केवल अपने इतिहास और सरकारी घमंड पर इतराती हैपर भारत की प्रतिभा ने मिल कर जो शहर बनाया वह मुम्बई है। यह शहर है जहाँ सपने पूरे होते हैं पर यह सपनों का क़ब्रिस्तान भी है ! 1.2 करोड़ लोग यहां तंग जगह में रहते हैं। अगर यहाँ भारत का सबसे रईस शख़्स मुकेश अम्बानी  अपने 400000 वर्ग फ़ुट 27 मंज़िले बंगले एंटीलिया में परिवार सहित रहता है तो दुनिया का सबसे बड़ा स्लम धारावी भी यहीं है। मार्च 2019 की नाइट फ़्रैंक की रिपोर्ट के अनुसार मुम्बई दुनिया का 12 वाँ सबसे रईस शहर है। इस रिपोर्ट के अनुसार ‘शहर में दौलत पैदा होती है’। […]

टीकाकरण: हमारी अधूरी कहानी, Our Inexplicable Slow Vaccination Drive

April 1, 2021 Chander Mohan 0

एक साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए राष्ट्रीय लॉकडाउन की घोषणा की थी। देश को केवल चार घंटे का नोटिस दिया गया था। भगदड़ मच गई थी। फिर हमने लाखों की तादाद में प्रवासी मज़दूरों को पैदल घर जाते देखा। बेसहारा, वह देश की लावारिस औलाद है, तब भी थी और अब भी है। भारत के अनियमित सेक्टर मे लगभग 50 करोड़ लोग काम करतें है जिनके पास कोई सुरक्षा कवच नही है। अचानक लॉकडाउन ने उनकी हालत दयनीय बना दी। काम ही नही रहा। बहुत समय न सरकारों ने परवाह की, न मालिक ने और न ही समाज ने। सबने आँखें बंद कर लीं जिस पर प्रमुख दार्शनिक नोम चेयस्की की टिप्पणी थी, “भारत […]

और कहानी बदल गई And Then The Tale Turns

September 17, 2020 Chander Mohan 0

घटनाक्रम की शुरूआत सुशांत सिंह राजपूत की दुखद मौत से हुई पर 40 दिन के बाद मामले ने गम्भीर मोड़ ले लिया क्योंकि सुशांत के पिता को उसकी मौत के पीछे साज़िश नज़र आने लगी। उनकी उँगली सुशांत की गर्ल फ्रैंड रिया चक्रवर्ती की तरफ़ उठी जिसे परिवार ने सुशांत की अप्राकृतिक मौत के लिए ज़िम्मेवार ठहरा दिया। लेकिन फिर मामला परिवार के हाथ से निकल गया और वहाँ पहुँच गया जहाँ वह भी नही चाहतें होंगे। रिया चक्रवर्ती ज़रूर जेल में है पर यह भी साबित हो चुका है कि उनका पुत्र सुशांत नशेड़ी था मैंटल डिसॉडर से पीड़ित था और रिया से मिलने से पहले से ड्रग्स ले रहा था। शुरू में बॉलीवुड में नैपोटिज्म अर्थात भाई भतीजावाद […]