Ek Kisan ki Maut

April 23, 2015 Chander Mohan 0

एक किसान की मौत किसानों के लिए आयोजित आम आदमी पार्टी की दिल्ली के जंतर मंतर में रैली में एक किसान ने ही फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। दिल्ली का मंत्रिमंडल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत, आप के हजारों कार्यकर्ता, पुलिस बल और मीडिया कर्मी सब तमाशा देखते रहे। उसकी मौत के बाद भी आप के नेताओं के भाषण जारी रहे रैली रद्द करने के बारे सोचा ही नहीं गया। केजरीवाल ने भी पूरा लम्बा भाषण दिया जिसमें वह पुरानी शिकायत करना नहीं भूले कि ‘पुलिस हमारे कंट्रोल में नहीं है।’ आप के बाकी नेता किस तरह क्रूर असंवेदनशीलता दिखा रहे थे यह इन बयानों से पता चलता है, ‘यह अरविंद जी की गलती है कि वह फौरन पेड़ पर […]

Congress ka antim mughal

April 21, 2015 Chander Mohan 0

कांग्रेस का अंतिम मुगल? 56 दिन किसी अज्ञात जगह छुट्टी बिताने के बाद जनाब वापिस आ गए और आते ही उन्हें बेमौसम बरसात से किसानों की दुर्गति की चिंता सताने लगी है। उन्होंने किसानों के लिए विपदा की इस घड़ी में अपनी छुट्टी कम करने के बारे क्यों नहीं सोचा? अब अवश्य उन्होंने मोदी सरकार पर तीखा निशाना साधा है शायद यह प्रभाव हटाना चाहते हैं कि वह वास्तव में पप्पू नहीं हैं। किसानों के लिए जमीन की बात कर कहीं वह अपनी जमीन तलाश रहे हैं। कांग्रेस की बहुत सी समस्याएं हैं। अपने इतिहास में सबसे कम, 44 सांसद, संख्या तक वह गिर चुके हैं। देश का बड़ा हिस्सा, नरेन्द्र मोदी की भाषा में, कांग्रेस मुक्त हो चुका है। […]

Netaji ka Ruhasya

April 18, 2015 Chander Mohan 0

नेताजी का रहस्य 18 अगस्त 1945 को ताईवान के तिहोकु हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की ‘मौत’ तब से ही रहस्य रही है क्योंकि बहुत लोग हैं जो मानते हैं कि (1) उस विमान में बोस थे ही नहीं, (2) हादसा हुआ ही नहीं, (3) वह हादसे में बच निकले थे। चर्चा रही है कि वह रूस पहुंच गए जहां स्टालिन ने उन्हें कैद कर लिया था। यह भी चर्चा है कि उन्होंने जानबूझ कर अपनी मौत की अफवाह फैला दी थी। कई कहते रहे कि वह संन्यासी बन कर हिमालय में चले गए थे। कहा गया कि वह 1985 तक जीवित रहे और उनके अनुयायी उन्हें ‘भगवानजी’ के नाम से जानते थे। उनके किसी […]

Shame Mufti Muhammed Shame!

April 14, 2015 Chander Mohan 0

शेम! मुफ्ती मुहम्मद, शेम! कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास को लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद पलट गए हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ अपनी वार्ता में उन्होंने आश्वासन दिया था कि कश्मीरी पंडितों की अलग कालोनी के लिए जमीन अधिगृहित की जा रही है पर विधानसभा में उनका कहना था कि अलग टाउनशिप नहीं बनाई जाएगी। उनका कहना था, ‘कश्मीरी पंडित अलग अलग हो कर नहीं रहना चाहते। हम भी इजरायल की तरह यहां अलग बस्ती बसाना नहीं चाहते। राज्य में माहौल खराब करने के लिए यह अफवाह फैलाई जा रही है।’ यह कह कर कि वह अलग नहीं रहना चाहते जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने साबित कर दिया कि उनका कश्मीरी पंडितों से कोई सम्पर्क नहीं। कश्मीरी […]

Maut ke saudagar

April 11, 2015 Chander Mohan 0

मौत के सौदागर प्रधानमंत्री मोदी ने सिगरेट के पैकेट के 60 प्रतिशत हिस्से पर चेतावनी छापने का निर्देश दिया है। इस वक्त 40 प्रतिशत हिस्से पर यह चेतावनी है। पहले भारत सरकार इसे 85 प्रतिशत हिस्से तक करना चाहती थी जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारी प्रशंसा भी हुई लेकिन तम्बाकू लॉबी के दबाव में 60 प्रतिशत हिस्से पर ही चेतावनी छापने पर समझौता कर लिया गया लगता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माना जाता है कि सिगरेट तथा तम्बाकू कैंसर पैदा करते हैं लेकिन तीन भाजपा सांसदों का कहना था कि भारत में सिगरेट तथा कैंसर के सीधे सम्बन्ध का कोई सर्वेक्षण नहीं हुआ। अफसोस की बात है कि भाजपा में ऐसे सांसद भरे हुए हैं जो ऊटपटांग बयान देने […]

Rao ka punarvas

April 7, 2015 Chander Mohan 0

राव का पुनर्वास नेताओं की याद में दिल्ली में यमुना का एक किनारा तो मरणघाट में परिवर्तित हो चुका है। क्या नेताओं को याद करने का और बेहतर तरीका नहीं हो सकता? उनके नाम पर विश्वविद्यालय, कालेज, स्कूल या अस्पताल बनाए जा सकते हैं लेकिन उनके परिवारजनों को या तो यमुना किनारे स्मारक चाहिए या वह चाहते हैं कि लयूटन की नई दिल्ली में किसी सरकारी बंगले को स्मारक बना दिया जाए। अर्थात् सब कुछ करदाता बर्दाश्त करे। महात्मा गांधी या प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की याद में स्मारक बनाना तो समझ आता है पर यहां तो हम अजीत सिंह तथा उनके समर्थकों का असफल और अशोभनीय संघर्ष देखकर हटे हैं जो उस सरकारी बंगले को स्मारक बनाना चाहते […]