पंजाब में हिन्दू सीएम क्यों नही हो सकता?, Why Can’t A Hindu Be CM of Punjab

January 6, 2022 Chander Mohan 0

मैं साम्प्रदायिक सवाल खड़ा नही कर रहा। यह राजनीतिक, समाजिक और व्यवहारिक सवाल है कि पंजाब में कोई हिन्दू मुख्यमंत्री क्यों नही हो सकता? यहाँ अंतिम हिन्दू जो मुख्यमंत्री रहे वह कामरेड रामकृष्ण थे जिन्होंने जुलाई 1966 में इस्तीफ़ा दे दिया था। अर्थात पाँच दशक से अधिक समय से यहां कोई हिन्दू सीएम नही बन सका जबकि पंजाब में हिन्दुओं की जनसंख्या संतोषजनक 38.49 प्रतिशत है। आगे लिखने से पहले बता दूँ कि मुझे तनिक भी आपति नही अगर कोई सिख या दलित या कोई और सीएम बन जाए पर किसी हिन्दू के बनने पर एतराज़ क्यों हो? अच्छी बात है कि पहली बार एक दलित चरणजीत सिंह चन्नी सीएम बने है और सभी रिपोर्ट  कह रहीं है कि वह […]

पंजाब में विकल्पहीनता की निराश स्थिति, Lack of Alternative in Punjab

October 7, 2021 Chander Mohan 0

आता है रहनुमाओं की नीयत में फ़ितूर              उठता है साहिलों में तूफ़ाँ न पूछिए हरीश रावत बनाम अमरेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह बनाम नवजोत सिंह सिदधू, नवजोत सिँह सिद्धू बनाम चरणजीत सिंह चन्नी, सुनील जाखड़ बनाम नवजोत सिंह सिद्धू, सिद्धू बनाम सुखजिन्दर सिंह रंधावा, पंजाब में कांग्रेस पार्टी का जो घटिया धारावाहिक चल रहा है उसका यह एक हिस्सा है। परेशान दर्शक पंजाब की जनता, समझने की कोशिश कर रही है कि अनाड़ी निर्देशक, राहुल गांधी, इस धारावाहिक को ले जाना कहाँ चाहते है? शायद उन्हे  भी मालूम नही। और यह भी कोई नही जानता कि निर्देशक को  किसने नियुक्त किया  है? पर वह मुख्य पात्र को ज़बरदस्ती और अपमानित कर निकाल चुकें हैं और उनकी जगह कई परीक्षण करने […]

इस घर को आग लग गई घर के चिराग़ से, As Congress in Punjab Fights Itself

June 3, 2021 Chander Mohan 0

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री हैरल्ड विलसन ने एक बार कहा था कि ‘राजनीति में एक सप्ताह बहुत लम्बा समय होता है’। उनका अभिप्राय था कि राजनीति में बहुत जल्द परिस्थिति बदल सकती है। यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह को अच्छी तरह समझ आ रही होगी। कुछ सप्ताह पहले तक किस को पता था कि उनके ख़िलाफ़ इतनी ज़बरदस्त बग़ावत हो जाएगी और उनकी ही कांग्रेस पार्टी के कुछ सांसद, मंत्री और विधायक अपने मुख्यमंत्री का ही विरोध शुरू कर देंगें? प्रकाश सिंह बादल के सेहत, आयु और राजनीतिक धक्कों के कारण पीछे हटने के बाद अमरेन्द्र सिंह पंजाब के सबसे बड़े नेता है। 2017 के चुनाव में उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की थी […]

सिद्धूजी से एक गुज़ारिश (A Request To Navjot Singh Sidhu)

November 28, 2018 Chander Mohan 0

भारत तथा पाकिस्तान के बीच करतारपुर साहिब गलियारा खोलने पर सहमति हो गई है। इस मुबारिक मौके पर सबको बधाई!  विशेष वर्णन पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का करना चाहूंगा जिन्होंने इमरान खान के शपथ समारोह से लौटने के बाद हमें बताया था कि जप्फी डालने के बाद पाक सेनाध्यक्ष जनरल बाजवा ने उनके कान में कहा था कि पाकिस्तान करतारपुर साहिब गलियारा खोलने जा रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू का इमरान खान के बारे कहना है कि बंदा खरा है और वह भारत के साथ दोस्ती और शांति चाहते हैं लेकिन अगर सिद्धू अपना जोश कुछ नियंत्रण में रखे और मेरी गुस्ताखी माफ करें तो मैं कुछ सवाल करना चाहूंगा। अगर इमरान साहिब और उनकी सरकार वास्तव में […]

शिकारी खुद शिकार हो गया! (The Hunter is Hunted)

September 6, 2016 Chander Mohan 0

आप से दुत्कारे नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना आवाज-ए-पंजाब मोर्चा बना लिया है। इस मोर्चे में शामिल वह चार लोग हैं जिनकी बादल विरोधी छवि है। अभी तक कोई स्पष्टता नहीं कि पार्टी की विचारधारा क्या होगी, कौन इसके सदस्य होंगे? इतने कम समय में संगठन कैसे खड़ा होगा? 117 सीटों पर उम्मीदवार कहां से आएंगे? साधन कहां हैं? आदत के अनुसार सिद्धू दम्पति मामले को लटकाए रखे हुए है। घोषणा किश्तों में की जाती है पर ऐसी सिद्धू दम्पति की राजनीति है। वह सब कुछ रहस्यमय रखना पसंद करते हैं। अभी तो इनका भविष्य अनिश्चित नजर आता है। एक समय मनप्रीत बादल की भी बड़ी अच्छी छवि थी। जब उन्होंने अकाली दल छोड़ा तो समझा गया कि पंजाब की […]

उड़ता सिद्धू (Udta Sidhu)

July 26, 2016 Chander Mohan 1

    दो महीने पहले भाजपा को अपनी मां कहने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी को छोड़ गए हैं। कसमें खाने के बाद लोग मुकर जाते हैं। राजनीतिक मजबूरी में भी लोग बदल जाते हैं यह बात तो समझ अाती है लेकिन यह नहीं समझ अाता कि तीन महीने पहले सिद्धू ने राज्यसभा का मनोनयन क्यों स्वीकार किया था अगर उन्होंने इसे छोड़ना ही था? यह उन लोगों से विश्वासघात है जिन्होंने उसे इस काबिल समझा और खुद महामहिम राष्ट्रपति के पद का अनादर है जिन्होंने उनका मनोनयन किया। यह तो साफ है कि उन्होंने अकाली-भाजपा के साथ अपने सारे पुल साढ़ लिए हैं। उनकी पत्नी कह चुकी हैं कि लालबत्ती वाली गाडि़यों में ड्रग्स जाते हैं। खुद सिद्धू […]