किंग ओबामा से फरियाद

July 30, 2013 Chander Mohan 1

किंग ओबामा से फरियाद समाचार है कि एक अमेरिकी फोरंसिक विशेषज्ञ ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भेजे गए उस पत्र को असली करार दिया है जिसमें हमारे 65 सांसदों ने ओबामा से अनुरोध किया था कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका का वीजा इंकार करने के निर्णय पर पुनर्विचार न किया जाए। सांसद मुहम्मद अदीब ने यह पत्र 21 जुलाई को ओबामा को फैक्स किया था। मोदी को 2005 में अमेरिका का वीजा मना किया गया था। उनके मौजूद वीजा को भी अमेरिका के उस कानून के अंतर्गत रद्द किया गया था जो उन विदेशी अधिकारियों को अमेरिकी वीजा के लिए अयोग्य करार देता है जो ‘धार्मिक आजादी के कठोर उल्लंघन के लिए जिम्मेवार हों या जिन्होंने […]

जिस देश में गंगा बहती है

July 25, 2013 Chander Mohan 2

जिस देश में गंगा बहती है बिहार में छपरा की दर्दनाक घटना जहां जहरीले सरकारी मिड डे मील खाने से 23 बच्चे मारे गए के बाद देश भर से  खबरें मिल रही हैं जहां बच्चों को दूषित भोजन परोसा गया। अमृतसर में ऐसे भोजन में कीड़े मिले तो पुणे में आयरन की गोलियां खाकर 132 बच्चे बीमार हो गए। तमिलनाडु, गोवा, दिल्ली, चेन्नई सब जगहों से ऐसी चिंताजनक खबरें मिल रही हैं। मरी हुई छिपकली, सांप, मेंढक सब मिल चुके हैं। कीटनाशक आम मिल रहे हैं। राजस्थान में तैयार किए गए भोजन से मरा हुआ सांप निकल चुका है। हरियाणा जैसे प्रगतिशील प्रांत में 2011 में कुरूक्षेत्र में तीन गांवों में 100 बच्चे बीमार पड़ चुके हैं। मध्यप्रदेश में 4 […]

मोदी की जिम्मेवारी

July 17, 2013 Chander Mohan 3

मोदी की जिम्मेवारी नरेंद्र मोदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। क्योंकि वे किसी का लिखा भाषण नहीं पढ़ते इसलिए भी अपनी बात ठोक कर कहते हैं। जिससे कई बार बहस शुरू हो जाती है। हाथ से काम किया हुआ है इसलिए सब जानते भी हैं। कांग्रेस के बारे उनका कहना है कि जब -जब वह फंसती है सैक्यूलरिज़्म का बुर्का पहन लेती है। बात सही है। अगला चुनाव जो महंगाई, भ्रष्टाचार, प्रशासकीय अक्षमता, गिरते रुपए आदि पर लड़ा जाना चाहिए कांग्रेस उसका रुख धर्मनिरपेक्षता-सांप्रदायिकता की बहस की तरफ मोड़ना चाहती है। इसीलिए इशरत जहां मुठभेड़ का मामला भी उठाया जा रहा है। देश में पिछले 5 वर्षों में 191 मुठभेड़

धार्मिक पर्यटन पर नियंत्रण चाहिए

July 10, 2013 Chander Mohan 2

धार्मिक पर्यटन पर नियंत्रण चाहिए क्या उत्तराखंड की तबाही रुक सकती थी? हम बादल फटने को रोक नहीं सकते, मूसलाधार लगातार बारिश को रोक नहीं सकते, भूस्खलन को रोक नहीं सकते पर निश्चित तौर पर  तबाही को कम कर सकते हैं। हमने अपने पहाड़ों के साथ पाप किया है जिसका खामियाजा हम भुगत रहे हैं। रोजगार तथा राजस्व के लिए विकास चाहिए लेकिन यहां अनियंत्रित विकास हो रहा है। जब सड़कें निकलती हैं, डैम बनाए जाते हैं, पहाड़ों से सुरंगे निकलती हैं, वन काटे जाते हैं, निर्माण होता है तो इसकी कीमत तो एक दिन चुकानी पड़ती है। उस क्षेत्र में 1978 में बाढ़ आई थी। फिर 27 वर्ष के बाद 2005 में बाढ़ आई। उसके बाद से तीन बड़ी […]

विनाश की राजनीति

July 5, 2013 Chander Mohan 3

विनाश की राजनीति गौरीकुंड के नजदीक हेलीकाप्टर दुर्घटना में वायुसेना, आईटीबीपी तथा एनडीआरएफ के 20 अफसर और जवान मारे गए। तंग वादियों और बादलों से घिरे ऊंचे पहाड़ों से लोगों को हेलीकाप्टरों से निकालने के लिए हमारे अफसर तथा जवान दिन-रात लगे रहे। एयर चीफ मार्शल एनएके बाऊन ने फंसे हुए लोगों से वायदा किया था कि वह एक-एक को वहां से निकालेंगे। यह वायदा लगभग पूरा हो गया है। हजारों निकाले गए। अभियान खत्म होने वाला था कि यह दर्दनाक हादसा हो गया। एयर चीफ मार्शल का फिर कहना है कि अभियान चलेगा जब तक हर व्यक्ति बाहर नहीं निकाला जाता। अपने सुरक्षा बलों के इस जज्बे को देश का सलाम! उनकी जवानी, उनकी बहादुरी, उनके संकल्प, उनकी देशभक्ति, […]

हिन्दी-जापानी भाई-भाई!!

July 4, 2013 Chander Mohan 9

हिन्दी-जापानी भाई-भाई!! प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सफल जापान यात्रा से चीन असामान्य तौर पर उत्तेजित और अप्रसन्न हैं। हमें तो बताया गया कि चीनी प्रधानमंत्री ली कुचियांग की भारत यात्रा एक चमत्कार थी और ऐसे और चमत्कार भविष्य में भी होंगे पर जापान के नेताओं को ‘मामूली सेंधमार’ कहा जा रहा है जो भारत-चीन संबंधों में खलल डाल रहे हैं। चीन के प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले लद्दाख में दोनों देशों की सेना के आमने-सामने आने पर चाइना डेली का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने इसे बहुत बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया पर दोनों देशों ने बहुत कम समय में इसका समाधान ढूंढ लिया। लेकिन यह ही तो मुद्दा है। ली ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को […]