भाजपा और उसका विपक्ष (BJP and It’s Opposition)

July 11, 2019 Chander Mohan 0

कांग्रेस पार्टी का संकट गहरा होता जा रहा है। डूबते जहाज़ को छोड़ कर कप्तान एक तरफ बैठ गए हैं। एक महीने की जद्दोजहद के बाद भी अभी तक पार्टी की कार्यकारिणी यह फैसला नहीं कर सकी कि नया कप्तान कौन होगा? पर सब देख रहें हैं कि जहाज़ में लगातार पानी भर रहा है। नया अध्यक्ष वह कार्यकारिणी चुनेगी जिसके सदस्य खुद चुन कर नहीं आए और वह अपनी जगह पर केवल इसलिए है क्योंकि वह परिवार के वफादार हैं। कई तो पंचायत का चुनाव जीतने की भी हैसियत नहीं रखते। वह तो ऐसा अध्यक्ष चुन ही नहीं सकते जिसे गांधी परिवार पसंद न करता हो। राहुल गांधी अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं इससे उनकी प्रतिष्ठा बढ़ी है […]

भारत-अमेरिका: झटके खाता रिश्ता (Indo-America:Uncertain Friends)

July 4, 2019 Chander Mohan 0

शेक्सपीयर ने एक जगह लिखा है कि “सच्चे प्रेम का रास्ता कभी भी समतल नहीं रहा।“ अगर आज भारत और अमेरिका के रिश्तों पर नज़र दौड़ाएं तो कहा जा सकता है कि इन रिश्तों का रास्ता भी सहज नहीं है। विशेष तौर पर जब से डॉनल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति बने हैं कहा ही नहीं जा सकता कि अगले क्षण क्या होने वाला है? उन पर तो यह मुहावरा बहुत जचता है कि पल में तोला पल में माशा! और यह केवल हमारे साथ ही नहीं हो रहा। कैनेडा, जापान, मैक्सिको, यूरेपियन यूनियन जैसे अमेरिका के मित्र सब ट्रम्प की सनक के शिकार हो चुके हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति तो ईरान को नेस्तोनाबूत करने की धमकी दे चुके हैं लेकिन कुछ ही […]

रेप: क्या नपुंसक बनाना समाधान है? (Rape: Should Culprits Be Made Impotent?)

June 27, 2019 Chander Mohan 0

तेलंगाना के वरांगला जिले से दहलाने वाला समाचार है कि 9 महीने की बच्ची से बलात्कार करने का प्रयास किया गया। जब वह रोने लगी तो 25 वर्ष के बलात्कारी ने उसका मुंह दबा कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी पकड़ा गया लेकिन सवाल तो है कि हमारा समाज कैसे-कैसे वेहशी पैदा कर रहें हैं जो कुछ महीने की बच्ची पर भी यौन हमला करने को तैयार है? और यह पहला ऐसा मामला नहीं है। कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जहां कुछ महीने या कुछ सालों की बच्ची बलात्कार का शिकार हो चुकी हैं। बलात्कार दुनिया भर में होते हैं यहां तक कि जिन देशों में वेश्यावृत्ति वैध है वहां भी होते हैं, लेकिन जैसी दरिंदगी तेलंगाना के इस […]

पंजाब क्यों अपवाद रहा (Why was Punjab an Exception)

June 20, 2019 Chander Mohan 0

उत्तर, पूर्व और पश्चिम में विजयी नरेन्द्र मोदी का बेड़ा पंजाब में आकर रुक गया। पंजाब की 13 सीटों में से कांग्रेस 8 जीतने में सफल रही जबकि अकाली-भाजपा को 4 सीटें तथा आप भगवंत मान की एकमात्र सीट पर सफल रही। आंकड़े सारी कहानी कहते हैं। मोदी लहर के बीच भी पंजाब में कांग्रेस का मत प्रतिशत 1.62 प्रतिशत बढ़ गया। 2014 के चुनाव में कांग्रेस को 33.19 प्रतिशत वोट मिला था। 2017 के विधानसभा चुनाव में 38.50 प्रतिशत और इस बार 40.12 प्रतिशत चाहे इस बार शहरी हिन्दू का झुकाव भाजपा की तरफ अधिक था और दोआबा का दलित बसपा की तरफ झुक गया था। अगर पिछले लोकसभा चुनाव से तुलना की जाए तो कांग्रेस को लगभग 7 […]

पाकिस्तान: चुनौती और मौका (Pakistan: Challenge and Opportunity)

June 13, 2019 Chander Mohan 0

आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दोनों मौजूद रहेंगे। क्या दोनों में मुलाकात होगी? विदेश विभाग के प्रवक्ता रवीश कुमार का कहना है कि  “मेरी जानकारी के अनुसार” दोनों में कोई मुलाकात नहीं होने वाली। यह निराला वाक्य न इस बात का प्रतिवाद करता है और न ही पुष्टि करता है कि बिश्केक में दोनों नेताओं के बीच कुछ होने वाला है। मामला और भी पहेलीनुमा बनता है क्योंकि नए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक महत्वपूर्ण भाषण में कहा है कि भारत को पड़ोस में  ‘उदार नीति’ अपनानी चाहिए और अपने पड़ोसियों से सहयोग के लिए खुद पहल करनी चाहिए। लेकिन पड़ोसियों में तो […]

कुज मरन दा शौक वी सी (DEATH WISH OF CONGRESS)

June 6, 2019 Chander Mohan 0

कांग्रेस ने अपने प्रवक्ताओं से कहा है कि वह एक महीना टीवी चैनलों से दूर रहें। जिस वक्त पार्टी बुरी तरह चुनाव में पिटी है, नेताओं तथा कार्यकर्त्ताओं का मनोबल न्यूनतम स्तर पर है, ऐसे निर्णय पार्टी की सेहत के लिए और हानिकारक साबित हो सकते हैं। इस वक्त तो यह भी मालूम नहीं कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी रह रहें हैं या जा रहें हैं? सोनिया गांधी को कांग्रेस की संसदीय दल की नेता चुन लिया गया। सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को कमान संभालते हुए कहा था कि राहुल अब मेरा भी नेता है लेकिन अब संसद में सोनिया गांधी राहुल की नेता बन गई। परिवार का यह गोरखधंधा समझ नहीं आ रहा लेकिन ऐसी कांग्रेस पार्टी बन […]