चीन की वर्ल्ड ड्रीमज़ (China’s World Dreams)

May 18, 2017 Chander Mohan 0

चीन की वर्ल्ड ड्रीमज़चीन के बारे नैपोलियन ने कहा था कि इसे सोने दो क्योंकि जब वह जाग गया वह दुनिया को हिला कर रख देगा। दो शताब्दियों के बाद यह सोया ड्रैगन न केवल जाग उठा है बल्कि दहाड़ भी रहा है। चीन अब अगला सुपरपॉवर बनने के लिए बड़े कदम उठा रहा है। वह इस वक्त दुनिया का उत्पादन का केन्द्र है। अमेरिका का सबसे बड़ा लेनदार भी है। दुनिया का सबसे बड़ा व्यापारिक देश है। उसका 4068 अरब डॉलर का व्यापार अमेरिका के 3724 अरब डॉलर से आगे निकल गया है। वह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था है। उसकी सेना दुनिया की सबसे बड़ी सेना है। सैनिक बजट अमेरिका के बाद सबसे बड़ा है। भारत […]

साहिलों में उठता तूफां (AAP: Rising Storm)

May 11, 2017 Chander Mohan 0

पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के आरोपों से आप लड़खड़ा गई है। चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है। कपिल मिश्रा का आरोप है कि उनके सामने सत्येन्द्र जैन ने केजरीवाल को 2 करोड़ रुपए दिए थे। मुख्यमंत्री के एक रिश्तेदार के लिए 50 करोड़ रुपए का सौदा किया गया था। लेकिन उल्लेखनीय है कि कपिल मिश्रा ने अपने आरोपों का कोई सबूत अभी तक सार्वजनिक नहीं किया। मिश्रा का यह भी आरोप है कि पंजाब चुनाव में शराब, पैसे तथा लड़कियों का इस्तेमाल किया गया लेकिन यहां भी कोई सबूत नहीं दिया गया। लेकिन यह परिपाटी तो खुद केजरीवाल ने कायम की थी। वह भी बिना सबूत के आरोप लगाने में माहिर हैं। ‘मैंने सुना है’, ‘मुझे बताया गया’, ‘पीएमओ से […]

हम और हमारा गुंडा पड़ोसी (We And Our Rogue Neighbour)

May 4, 2017 Chander Mohan 0

फरवरी 1999 में अपनी लाहौर बस यात्रा के दौरान वहां के गवर्नर हाऊस में दिए गए अपने यादगारी भाषण में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था, ‘‘आप दोस्त बदल सकते हैं पड़ोसी नहीं। इतिहास बदल सकते हैं भूगोल नहीं।’’ इस घटना को 18 वर्ष हो गए। सोमवार की घटना जब हमारे दो जवानों के शव क्षत-विक्षत किए गए और उनके सिर काट कर हमें लौटा दिए, से एक बार फिर सिद्ध होता है कि भारत के भरसक प्रयास के बावजूद हमारा पड़ोसी नहीं बदलेगा। वह गुंडा असभ्य देश था, और ऐसा ही रहेगा। रक्षामंत्री अरुण जेतली की शिकायत है कि सभ्य देश ऐसा नहीं करते लेकिन पाकिस्तान ‘सभ्य देश’ कब था? याद रखिए कि किस तरह कारगिल युद्ध में […]

यात्रा का अंत? ( End of Yatra ? )

April 26, 2017 Chander Mohan 0

बाबरी मस्जिद के मामले में सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश की भाजपा के शीर्ष नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा चलेगा, के न केवल न्यायिक परिणाम निकलेंगे बल्कि इसके गंभीर राजनीतिक नतीजे भी निकलने तय है। एक बार फिर यह मुद्दा देश की राजनीति को भड़काने की क्षमता रखता है। सुप्रीम कोर्ट ने इन नेताओं पर लगे आपराधिक साजिश के आरोपों को बहाल करने की सीबीआई की याचिका को स्वीकार करते हुए यह फैसला दिया है। दिलचस्प है कि मामला 25 वर्ष पुराना है। सीबीआई यूपीए के शासन में खामोश रही पर अब अचानक उसने गढ़े मुद्दे उखाड़ने का फैसला कर लिया है। ऐसा इस वक्त क्यों किया गया, यह खुद […]

वह हमारा सज्जन नहीं (He Not Our ‘Sajjan’)

April 19, 2017 Chander Mohan 0

कैनेडा के रक्षामंत्री हरजीत सिंह सज्जन ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह के इस आरोप का जवाब नहीं दिया कि वह खालिस्तानी समर्थक हैं। कैनेडा की सरकार ने अवश्य अमरेंद्र सिंह के बयान को ‘निराशाजनक’ कहा है जबकि सज्जन का कहना है कि उनका सारा ध्यान भारत तथा कैनेडा के रिश्तों को मज़बूत करने पर ही लगेगा। लेकिन उल्लेखनीय है कि वहां खालिस्तान समर्थकों पर रोक लगाने का कैनेडा की सरकार ने कभी प्रयास नहीं किया। लेकिन उनकी यात्रा विवाद में तो आ गई है क्योंकि अमरेंद्र सिंह ने सज्जन की पंजाब यात्रा के दौरान उनसे मिलने से इंकार कर दिया है। पंजाब में आमतौर से यह परम्परा रही है कि जो पंजाबी मूल के बड़े लोग अमेरिका या कैनेडा […]

मुसलमान उदारता दिखाएं (Muslims Should Show Generosity)

April 12, 2017 Chander Mohan 0

सुप्रीम कोर्ट ने यह सुझाव दिया है कि राम जन्मभूमि विवाद का हल अदालत से बाहर आपसी सहमति से निकाला जाए और जरूरत पड़ने पर खुद मुख्य न्यायाधीश मध्यस्थता के लिए तैयार हैं। इससे यह आशा जगी है कि शताब्दियों से लटके, मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जे.एस. खेहर की बैंच के मुताबिक ‘धर्म और आस्था से जुड़े मामले’, को अब सुलझाया जा सकता है। देशभर में सबसे बड़ी अदालत के सुझाव का स्वागत किया गया है लेकिन दुख की बात है कि कई पक्षकार सहमत नहीं हैं। हिन्दू महासभा के वकील का कहना है कि समझौते का सवाल ही नहीं, जमीन रामलला विराजमान की है। दूसरी तरफ बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जिलानी का कहना है कि उन्हें अदालत […]