हवा का रुख?

September 14, 2014 Chander Mohan 0

हवा का रुख? महाराष्ट्र तथा हरियाणा के विधानसभा चुनावों की घोषणा हो गई है। भाजपा तथा कांग्रेस के लिए आम चुनाव के बाद यह सबसे बड़ी परीक्षा होगी। भाजपा यह विश्वास तो प्रकट कर रही है कि वह दोनों, महाराष्ट्र तथा हरियाणा में अपनी सरकारें बनाएगी लेकिन मामला इतना आसान नहीं है। यह सही है कि कांग्रेस की हालत खराब है। राहुल गांधी तो शायद इन दो प्रदेशों में प्रचार भी न करें। उनकी मांग भी नहीं है, लेकिन पीछे हुए उपचुनाव बता गए हैं कि विधानसभा चुनावों में लोकल फैक्टर अधिक प्रभावी होता है। लोगों ने लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के लिए मतदान कर दिया अब यह न समझा जाए कि प्रदेश चुनावों में भी वैसा ही होगा। […]

सरकार की सौतेली संतान

September 10, 2014 Chander Mohan 0

सरकार की सौतेली संतान शिक्षक दिवस पर मोदी ‘सर’ का बच्चों को सम्बोधन असामान्य तौर पर सफल रहा। कुछ विपक्षी प्रदेशों में प्रसारण सुनने भी नहीं दिया गया। यह बचकाना हरकत है। प्रधानमंत्री ने बच्चों से सही बात की। यह तो नहीं कहा कि आप बड़े होकर भाजपा को वोट देना! बच्चे खुश और उत्साहित थे। लखनऊ के एक मदरसे में लड़कियों के लिए भाषण सुनने का विशेष प्रबंध किया गया। एक दिन पहले नरेन्द्र मोदी अध्यापकों से बात कर हटे हैं जब उन्होंने बताया था कि अध्यापन जीवन धर्म है पेशा नहीं। प्रधानमंत्री ने इन दो दिनों में जो कुछ कहा, और उनके आलोचकों ने जो आपत्ति की उसके बाद एक बार फिर देश का ध्यान अध्यापन और अध्यापक […]

अल कायदा और हम

September 7, 2014 Chander Mohan 0

अल कायदा और हम अल कायदा ने भारत में जेहाद शुरू करने की घोषणा की है। मई 2011 में एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद अब अल कायदा के नेता अल जवाहिरी ने भारतीय उपमहाद्वीप में जेहाद शुरू करने तथा शरीयत लागू करने की घोषणा की है। कहना है कि 800 साल से यहां मुगलों का शासन रहा है इसलिए यहां फिर इस्लामिक राज्य स्थापित किया जाएगा। यह पहली बार नहीं कि अल कायदा ने ऐसी धमकी दी हो। 1996 में भी ओसामा बिन लादेन ने ऐसी धमकी दी थी। उस वक्त विशेषतौर पर जम्मू कश्मीर तथा असम का नाम लिया गया था। 2002 के दंगों के बाद गुजरात को जोड़ दिया गया था। भारत सरकार ने […]

ख्वाब-ए-सहर देखा तो है

September 3, 2014 Chander Mohan 0

ख्वाब-ए-सहर देखा तो है जो सरकार पांच वर्ष चलनी है उसके पहले 100 दिन क्या मायने रखते हैं? ‘हनीमून पीरियड’ या ‘100 दिन’ यह सब मीडिया की देन है। प्रधानमंत्री मोदी तो खुद मान चुके हैं कि वह तो ‘आउटसाइडर’ हैं दिल्ली को समझने में उन्हें समय लगेगा। लेकिन इसके बावजूद क्योंकि मामला उठा है इसलिए पहले 100 दिन की कारगुजारी पर नज़र दौड़ाई जा सकती है। विपक्ष व्यंग्य कर रहा है कि अच्छे दिन कहां हैं जबकि अरुण जेटली का कहना है कि हालात सुधरने लगे हैं। 2014-15 की पहली तिमाही में आर्थिक विकास की दर 5.7 रही है। यह पिछले दो सालों में सबसे अधिक है और पहला संकेत है कि अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है। नरेन्द्र […]

क्यों नहीं? क्यों नहीं?

August 27, 2014 Chander Mohan 0

क्यों नहीं? क्यों नहीं? जम्मू कश्मीर के कांग्रेसी मंत्री शाम लाल शर्मा ने कश्मीर में यह कह कर खलबली मचा दी कि जम्मू कश्मीर का अगला मुख्यमंत्री हिन्दू होना चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल के उदाहरण दिए हैं जहां मुसलमान अल्पसंख्यक हैं पर वहां मुस्लिम मुख्यमंत्री रह चुके हैं। डा. मनमोहन सिंह की मिसाल भी है जो 10 वर्ष देश के प्रधानमंत्री रहे जबकि सिखों की संख्या दो प्रतिशत से कम है। ज़ाकिर हुसैन, फखरुद्दीन अली अहमद और एपीजे अब्दुल कलाम देश के राष्ट्रपति रह चुकें हैं। इसलिए सवाल है कि हिन्दू जम्मू कश्मीर का मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता? इस सवाल पर सीधी प्रतिक्रिया है कि क्यों नहीं? एक लोकतंत्र में हिन्दू वहां मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता? […]

मुद्दत से आरज़ू थी सीधा करे कोई!

August 20, 2014 Chander Mohan 0

मुद्दत से आरज़ू थी सीधा करे कोई! भारत ने पाकिस्तान के साथ सचिव स्तर की वार्ता रद्द कर दी है। भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट कर दिया था कि अगर वह कश्मीरी अलगाववादियों से बात करता है तो भारत के साथ वार्ता नहीं हो सकती। वार्ता रद्द किए जाने को कश्मीर के अंदर मिलिटैंट्स की बढ़ी हुई गतिविधियों तथा नियंत्रण रेखा तथा सीमा पर उधर से लगातार फायरिंग के संदर्भ में भी देखा जाना चाहिए। सोमवार को 20 बीएसएफ चौकियों पर हमला किया गया। क्योंकि पाकिस्तान सम्भला नहीं इसलिए वार्ता रद्द करने का कठोर निर्णय लिया गया जिसके बारे इकबाल के साथ कहा जा सकता है, मुद्दत से आरज़ू थी सीधा करे कोई! इस आकस्मिक कदम से कई बातें निकलती […]