इतिहास की लहर (On the Wave of History)

June 28, 2016 Chander Mohan 0

एनएसजी के मामले में सियोल में हमें सफलता नहीं मिली है। अब बताया जा रहा है कि दिसम्बर में एक और बैठक होगी जिसमें भारत जैसे उन देशों के दावे पर विचार होगा जिन्होंने एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं किए। लेकिन सियोल की असफलता बताती है कि अमेरिका के विश्वास पर बहुत विश्वास नहीं किया जा सकता। अगर आज के अमेरिका में सचमुच दम होता तो यह नतीजा नहीं निकलता कि अमेरिका समर्थक कई देशों ने भी साथ नहीं दिया। और स्पष्ट है कि व्यक्तिगत कूटनीति की गुंजाइश अवश्य है पर इसकी सीमा है। देश अपने हित को लेकर कदम उठाते हैं। 2008 में अमेरिका ने इसी एनएसजी से हमारे लिए अपवाद करवाया था जिसके कारण हम सामान्य परमाणु गतिविधियां कर […]

काली हकीकत का चिट्टा सच (White Truth About Black Reality)

June 21, 2016 Chander Mohan 0

दर्पण झूठ नहीं बोलता। उड़ता पंजाब ने सच्चाई ही बयान की है। ड्रग्स पंजाब की हकीकत है। जो इसकी शिकायत करते हैं और हकीकत बयान करते हैं उन्हें पंजाब विरोधी कह कर चुप नहीं करवाया जा सकता। न ही हकीकत पर पर्दा डाल कर ही हकीकत बदलेगी। आज से नहीं बहुत पहले से यह समस्या है केवल अकाली शासन के दौरान यह विकराल रूप धारण कर गई है। चार साल पहले राहुल गांधी 70 प्रतिशत का आंकड़ा दे गए थे जिसे लेकर बहुत विवाद रहा था। राहुल का आंकड़ा अधिक लगता है। यह बात तो समझ आती है कि अगर वह कहें कि 70 प्रतिशत नशेड़ी युवा हैं, पर यह कहना कि पंजाब की जनसंख्या का 70 प्रतिशत ड्रग्स में […]

उड़ता मोदी, उभरता भारत (Flying Modi, Rising India)

June 14, 2016 Chander Mohan 0

वही दुनिया है। वही देश है। पर दो सालों में रिश्ता किस कद्र बदल गया! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पांच देशों की 33000 किलोमीटर की यात्रा फिर स्पष्ट कर गई कि भारत अब विश्व राजनीति के केन्द्र में मज़बूती से स्थापित है। नरेन्द्र मोदी समझ गए कि दुनिया में सैनिक तथा आर्थिक ताकत बनने के लिए अमेरिका का सहयोग बहुत जरूरी है। अमेरिकी पूंजी, तकनीक तथा समर्थन के बिना भारत विश्व ताकत नहीं बन सकता। इसलिए वीज़ा न दिए जाने की व्यक्तिगत तकलीफ को एक तरफ रखते हुए उन्होंने अमेरिका तथा भारत के बीच वह घनिष्ठता बना दी जो पहले कभी देखने को नहीं मिली। बराक ओबामा ने भी बराबर की गर्मजोशी तथा उदारता दिखाई। दिलचस्प है कि 1974 में […]

मिस्टर वाड्रा के लिए मकान (A House for Mr. Vadra)

June 7, 2016 Chander Mohan 0

प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि उन्होंने लोगों की ‘मिठाई खाना’ बंद कर दिया है। यह मानना पड़ेगा कि केन्द्रीय सरकार पर इन दो वर्षों में एक भी आरोप नहीं लगा। लेकिन सवाल दूसरा है। क्या सरकार भ्रष्टाचार के जो दूसरे बड़े मामले हैं उन्हें तार्किक अंत तक पहुंचाने के प्रति गंभीर है या दिलचस्पी केवल उनका राजनीतिक लाभ उठाने में ही है? मामला राबर्ट वाड्रा से भी जुड़ा है। चुनाव अभियान के दौरान भाजपा ने राबर्ट वाड्रा के जमीन घोटालों को बड़ा मुद्दा बनाया था। अब दो वर्ष हो गए। हमें बताया जा रहा है कि मामले की जांच हो रही है। कितनी जांच होनी है? जमीन हरियाणा तथा राजस्थान में खरीदी गई। अगर घपला हुआ है तो यहां […]

उनके साथ, उनके बिना, उनके बावजूद (With Them, Without Them, Inspite of Them)

May 31, 2016 Chander Mohan 0

‘क्या आप ने एयरलिफ्ट देखी है?’ यह सवाल मुझ से दिल्ली में एक कश्मीरी पंडित महिला डाक्टर ने किया था। उनकी वहां अच्छी प्रैक्टिस है लेकिन कश्मीर को वह भूल नहीं सकीं। मैं उनसे कश्मीरी पंडितों की वापिसी के बारे पूछ रहा था। उन्होंने बताया कि किस तरह लगभग 25 वर्ष पहले सारा परिवार मारूति 800 में बैठ कर कश्मीर से निकला था। मारूति 800 में कितना सामान ले जाया जा सकता है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन उस वक्त तो जान बचाने और विशेष तौर पर महिलाओं की इज्जत बचाने का सवाल था। मेरा अपना परिवार पाकिस्तान से उजड़ कर आया था इसलिए विस्थापितों का दर्द समझता हूं। और हां, मैंने एयरलिफ्ट देखी है। यह बढ़िया फिल्म […]

कांग्रेस का बहादुर शाह जफर (The Bahudur Shah Zafar of Congress)

May 24, 2016 Chander Mohan 0

पांच विधानसभा चुनावों के परिणाम बता गए हैं कि भाजपा के अच्छे दिन फिर आ रहे हैं और कांग्रेस का दु:स्वप्न जारी है। असम और केरल कांग्रेस के हाथ से निकल गए हैं। पार्टी में बेचैनी बढ़ रही है। ममता बैनर्जी की धमाकेदार जीत हुई है और जयललिता एमजीआर के बाद पहली मुख्यमंत्री बनी हैं जिन्हें दोबारा सत्ता मिली है। त्रिपुरा तक सीमित वाम को केरल से राहत मिलेगी पर पश्चिम बंगाल में मिली कुचलने वाली पराजय से पता चलता है कि देश कांग्रेस मुक्त ही नहीं कामरेड मुक्त होने की दिशा में भी चल रहा है। असम में भाजपा की सरकार उत्तर पूर्व की पहली भाजपा सरकार होगी। इससे भाजपा को दिल्ली तथा बिहार की पराजय से उभरने का […]