Roti Susti Honi Chahiye -by Chander Mohan

February 24, 2015 Chander Mohan 0

रोटी सस्ती होनी चाहिए मोदी सरकार के लिए पिछले कुछ सप्ताह बहुत अच्छे नहीं रहे। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश जैसे मामलों को लेकर देश में भारी असंतोष है। एक बड़े आंदोलन की तैयारी हो रही है। पिछले कानून को नरम कर भूमि अधिग्रहण को आसान बनाने की कोशिश की गई जिससे किसानों में आक्रोश है। इस प्रयास के बारे तो यही कहा जा सकता है कि आता है रहनुमाओं की नीयत में फतूर उठता है साहिलों में वह तूफां न पूछिए! पहला कानून पांच वर्ष की जद्दोजहद के बाद संसद के दोनों सदनों में सर्वसम्मति से पारित हुआ था। इसे पारित करने से पहले भाजपा द्वारा दिए गए दो संशोधन स्वीकार किए गए। अब इसे बदलने की क्या जरूरत है सिवाय […]

Corporate Guspeth -by ChanderMohan

February 21, 2015 Chander Mohan 0

कारप्रेट घुसपैठ बड़े कारप्रेट घराने अपने हित के लिए किस तरह सरकारी तंत्र में घुसपैठ कर नाजायज़ फायदा उठाने का प्रयास करते रहे हैं यह केन्द्रीय सरकार के मंत्रालयों में जासूसी करने के प्रयासों से पता चलता है। सरकारी निर्णयों तथा नीतियों की दिशा को समय से पहले जानने के लिए भारत सरकार के कार्यालयों में चोरियां तक करवाई गईं। नीति, बैठकों की कार्रवाई, नए प्रस्ताव आदि से सम्बन्धित दस्तावेज को चोरी करवाया गया यह जानने के लिए कि सरकार क्या सोच रही है? डीजल, पेट्रोल आदि के दाम में एक रुपए के परिवर्तन से इन कम्पनियों को अरबों रुपए का फायदा मिलता है इसलिए पूर्व जानकारी प्राप्त करने के लिए हर प्रकार के नाजायज़ हथकंडे इस्तेमाल किए जाते हैं। […]

Ninduk Niyre rakhie -by Chander Mohan

February 17, 2015 Chander Mohan 0

‘निंदक नियरे राखिए’ व्यक्तित्व की राजनीति अंतहीन नहीं हो सकती। दिल्ली का चुनाव परिणाम पहली चेतावनी है कि प्रधानमंत्री तथा उनके साथियों को उनके इमेज मेकर्स द्वारा निर्मित लोकप्रियता की धारणा से अतिशीघ्र बाहर आ जाना चाहिए और इस हकीकत का सामना करना चाहिए कि लोग असंतुष्ट हैं। अगर वह नाराज़ नहीं तो निराश जरूर हैं। दिल्ली का चुनाव नरेन्द्र मोदी के अपराजेय होने का मिथक भी तोड़ गया इसलिए आगे राजनीतिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं। पहली परीक्षा तो बजट अधिवेशन में होगी। फिर बिहार के चुनाव हैं। नेताओं को खुद से पूछना चाहिए कि जमीन पर जो चल रहा था उसे भांपने में वह क्यों असफल रहे? आप सब तो दिल्ली में बैठे थे, आपको पता क्यों नहीं चला […]

Khattar ki missal -by chander mohan

February 14, 2015 Chander Mohan 1

खट्टर की मिसाल हरियाणा के नए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बहुत स्वस्थ मिसाल कायम कर रहे हैं। उन्होंने अपने लिए हवाई जहाज खरीदने से इन्कार कर दिया है जिस पर 45 करोड़ रुपए खर्च होने थे। उड़ान पर भी प्रति घंटा लाखों रुपए खर्च होते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री ट्रेन, और जहां जरूरत हो, बस से भी सफर करेंगे ताकि उनकी यात्रा पर खर्चा कम किया जा सके। चंडीगढ़-दिल्ली के बीच वह अकसर शताब्दी एक्सप्रैस से सफर करते हैं। उन्होंने वीआईपी सुरक्षा पर लगे 730 पुलिस जवानों को भी हटा दिया है इनमें 130 उनकी अपनी सुरक्षा पर तैनात थे। हरियाणा पर 82,000 करोड़ रुपए का कर्जा है जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री फिजूलखर्ची कम कर रहे हैं और दूसरों को […]

jo bigad bigad kar sanvar gaye -by Chander Mohan

February 10, 2015 Chander Mohan 2

जो बिगड़ बिगड़ कर संवर गए जो संवर संवर कर बिगड़ गए उन्हें देखना ही फिज़ूल है तुझे देखना है तो देख उन्हें जो बिगड़ बिगड़ कर संवर गए -जोश मलसयानी दिल्ली के चुनाव से एक दिन पहले दिल्ली की रईस आबादी ग्रेटर कैलाश से एक परिचित का फोन आया कि उनकी सोसायटी जो सदा भाजपा के पक्ष में रही है इस बार एकमत आप के लिए वोट करने जा रही है। तब ही समझ आ गया था कि भाजपा को भारी धक्का लगने वाला है। अगर ग्रेटर कैलाश में समर्थक बिदक गए तो रह क्या गया? टीवी चैनलों पर विशेषज्ञ बताते रहे कि यह वर्गीय लड़ाई है। कमजोर वर्ग ‘आप’ के साथ है और मिडल क्लास तथा उच्च वर्ग […]

Jammu Kashmir Mein Savdhan -by Chander Mohan

February 7, 2015 Chander Mohan 0

जम्मू कश्मीर में सावधान दिल्ली के चुनाव के जो भी परिणाम आते हैं भाजपा के नेताओं के लिए यह किसी वेक अप कॉल से कम नहीं हैं। ऐसा आभास मिलता है कि जनता के साथ कहीं रिश्ता टूटा है, डिसकनैक्ट हैं। एक बड़ा कारण है कि जो वायदे किए गए वह इतनी जल्दी पूरे नहीं हो सकते इसलिए लोग अधीर हो गए हैं। इसीलिए आज सावधान कर रहा हूं कि जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन बनाते समय अगर सिद्धांतों की कुर्बानी की गई तो यह भी बाकी देश में महंगी साबित होगी। भाजपा की समस्या है कि वहां उसके पास बहुमत नहीं है वह सबसे बड़ी पार्टी भी नहीं। उसे केवल जम्मू क्षेत्र से ही समर्थन मिला है। […]