टोपी में क्या रखा है?

August 20, 2013 Chander Mohan 4

टोपी में क्या रखा है? शेक्सपीयर ने कहा था कि नाम में क्या रखा है पर अगर वे आज के भारत को देखते तो जरूर पूछते है कि टोपी में क्या रखा है? मामला अभिनेता रजा मुराद की टिप्पणी से भड़क गया जब ईद के मौके पर भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिन्होंने मुस्लिम टोपी पहनी हुई थी की मौजूदगी में रजा मुराद ने नसीहत दे डाली कि शिवराज सिंह चौहान टोपी डालते हैं और दूसरे मुख्यमंत्रियों को इनसे सीख लेनी चाहिए। रजा मुराद का यह भी कहना था कि अगर टॉप पर रहना है तो टोपी पहननी पड़ेगी। ‘जो लोग खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार समझते हैं उन्हें शिवराज से सीख

गोली पाकिस्तान से आई

August 13, 2013 Chander Mohan 1

गोली पाकिस्तान से आई पाकिस्तान की नीति स्पष्ट है। वे हमें दबाव में रखना चाहते हैं। उनकी पश्चिमी सीमा पर आतंकवादियों के साथ वे लड़ाई हार रहे हैं। हाल ही में वहां डेरा इस्माईल खान जेल तोड़ कर तालिबान 250 कैदियों को छुड़ा कर साथ ले गए।  जब से नवाज शरीफ प्रधानमंत्री बने हैं रोजाना बम फट रहे हैं। अब आतंकवादियों का ध्यान बँटाने के लिए पाकिस्तान के जरनैल अपनी पूर्वी सीमा पर गड़बड़ करते नजर आ रहे हैं। याद रहे कि मुंबई पर 26/11 के हमले के बाद जेहादियों ने कहा था कि हम पाकिस्तान की सेना के साथ लड़ तो रहे हैं लेकिन अगर भारत के साथ जंग होगी तो हम पाकिस्तान की सेना के साथ मिल कर […]

आतंक पर राजनीति

August 6, 2013 Chander Mohan 1

आतंक पर राजनीति 19 सितम्बर 2008 को दिल्ली के जामिया नगर क्षेत्र के बटला हाऊस में हुई मुठभेड़ को अदालत ने सही ठहराया है। इस मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस के इंस्पैक्टर मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए। आतंकी शहजाद अहमद ने मोहन चंद शर्मा की हत्या की थी जिसका दोषी अब निचली अदालत ने उसे करार दिया है। अब यह मामला साफ हो गया है, नहीं तो इस मुठभेड़ के बाद कई कांग्रेसी नेताओं ने इसे फर्जी बताया था। विशेषतौर पर महासचिव दिग्विजय सिंह बहुत मुखर और असंतुलित हो गए थे। दिग्विजय सिंह ने शहीद इंस्पैक्टर के परिवार के प्रति कोई सहानुभूति नहीं दिखाई पर आतंकियों के परिवारों के आंसू पौंछने पहुंच गए। मुलायम सिंह यादव को भी मुस्लिम वोटों […]

अंदर गीदड़ बाहर शेर

August 2, 2013 Chander Mohan 3

अंदर गीदड़ बाहर शेर पंजाब में ई-ट्रिप था। कालोनाईजर के मामले में कुछ रियायतें दी गई हैं। जिस पर पंजाब भाजपा के अध्यक्ष कमल शर्मा का दावा है कि भाजपा के दबाव में सरकार को ये रियायतें देनी पड़ी हैं पर उल्लेखनीय है कि दोनों कदमों को वापिस नहीं लिया गया। मामूली संशोधन करवा मामला खत्म किया जा रहा है। इसी तरह जब शहरी आबादी पर जायदाद टैक्स लगाया गया तो लोगों के शोर मचाने के बाद कुछ रियायतें दे दी गई लेकिन कदम वापिस नहीं लिया गया। पंजाब सरकार की वित्तीय हालत कमजोर है। सरकार खर्चे घटाने की कोशिश नहीं कर रही इसलिए टैक्स लगाए जा रहे हैं। क्योंकि बादल परिवार ग्रामीण क्षेत्र को छेड़ना नहीं चाहता इसलिए जो […]

किंग ओबामा से फरियाद

July 30, 2013 Chander Mohan 1

किंग ओबामा से फरियाद समाचार है कि एक अमेरिकी फोरंसिक विशेषज्ञ ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भेजे गए उस पत्र को असली करार दिया है जिसमें हमारे 65 सांसदों ने ओबामा से अनुरोध किया था कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका का वीजा इंकार करने के निर्णय पर पुनर्विचार न किया जाए। सांसद मुहम्मद अदीब ने यह पत्र 21 जुलाई को ओबामा को फैक्स किया था। मोदी को 2005 में अमेरिका का वीजा मना किया गया था। उनके मौजूद वीजा को भी अमेरिका के उस कानून के अंतर्गत रद्द किया गया था जो उन विदेशी अधिकारियों को अमेरिकी वीजा के लिए अयोग्य करार देता है जो ‘धार्मिक आजादी के कठोर उल्लंघन के लिए जिम्मेवार हों या जिन्होंने […]

जिस देश में गंगा बहती है

July 25, 2013 Chander Mohan 2

जिस देश में गंगा बहती है बिहार में छपरा की दर्दनाक घटना जहां जहरीले सरकारी मिड डे मील खाने से 23 बच्चे मारे गए के बाद देश भर से  खबरें मिल रही हैं जहां बच्चों को दूषित भोजन परोसा गया। अमृतसर में ऐसे भोजन में कीड़े मिले तो पुणे में आयरन की गोलियां खाकर 132 बच्चे बीमार हो गए। तमिलनाडु, गोवा, दिल्ली, चेन्नई सब जगहों से ऐसी चिंताजनक खबरें मिल रही हैं। मरी हुई छिपकली, सांप, मेंढक सब मिल चुके हैं। कीटनाशक आम मिल रहे हैं। राजस्थान में तैयार किए गए भोजन से मरा हुआ सांप निकल चुका है। हरियाणा जैसे प्रगतिशील प्रांत में 2011 में कुरूक्षेत्र में तीन गांवों में 100 बच्चे बीमार पड़ चुके हैं। मध्यप्रदेश में 4 […]