गिरते पहाड़, उफान पर नदियाँ,आफ़त की इंतज़ार, Hills Face Ecological Challenge
पिछले सप्ताह मैंने कुछ दिन हिमाचल प्रदेश की ख़ूबसूरत काँगड़ा वादी के पालमपुर शहर के नज़दीक गुज़ारें हैं। कालेज के दिनों से मैं पालमपुर आता जाता रहा हूँ। बर्फ़ से ढके धौलाधार का नज़ारा, स्वच्छ जलवायु, कल कल करते झरने, मीलों फैले चाय के बगान इंसान को बार बार वहां आने के लिए मजबूर करतें हैं। हिमाचल के लोग वैसे ही बहुत शिष्ट और मेहमाननवाज़ हैं। इस बार भी कोरोना के कारण घर में महीनों क़ैद से निकलने के लिए पालमपुर का रास्ता किया। ज़हन में वही पुरानी तस्वीर थी पर बहुत कुछ बदला हुआ था, अच्छा भी बुरा भी। पालमपुर पुराना पालमपुर नही रहा उसमें एक आधुनिक शहर के गुण -अवगुण सब हैं। बाज़ार खचाखच भरा हुआ था। इतना […]