पंजाब क्यों अपवाद रहा (Why was Punjab an Exception)

June 20, 2019 Chander Mohan 0

उत्तर, पूर्व और पश्चिम में विजयी नरेन्द्र मोदी का बेड़ा पंजाब में आकर रुक गया। पंजाब की 13 सीटों में से कांग्रेस 8 जीतने में सफल रही जबकि अकाली-भाजपा को 4 सीटें तथा आप भगवंत मान की एकमात्र सीट पर सफल रही। आंकड़े सारी कहानी कहते हैं। मोदी लहर के बीच भी पंजाब में कांग्रेस का मत प्रतिशत 1.62 प्रतिशत बढ़ गया। 2014 के चुनाव में कांग्रेस को 33.19 प्रतिशत वोट मिला था। 2017 के विधानसभा चुनाव में 38.50 प्रतिशत और इस बार 40.12 प्रतिशत चाहे इस बार शहरी हिन्दू का झुकाव भाजपा की तरफ अधिक था और दोआबा का दलित बसपा की तरफ झुक गया था। अगर पिछले लोकसभा चुनाव से तुलना की जाए तो कांग्रेस को लगभग 7 […]

पाकिस्तान: चुनौती और मौका (Pakistan: Challenge and Opportunity)

June 13, 2019 Chander Mohan 0

आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दोनों मौजूद रहेंगे। क्या दोनों में मुलाकात होगी? विदेश विभाग के प्रवक्ता रवीश कुमार का कहना है कि  “मेरी जानकारी के अनुसार” दोनों में कोई मुलाकात नहीं होने वाली। यह निराला वाक्य न इस बात का प्रतिवाद करता है और न ही पुष्टि करता है कि बिश्केक में दोनों नेताओं के बीच कुछ होने वाला है। मामला और भी पहेलीनुमा बनता है क्योंकि नए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक महत्वपूर्ण भाषण में कहा है कि भारत को पड़ोस में  ‘उदार नीति’ अपनानी चाहिए और अपने पड़ोसियों से सहयोग के लिए खुद पहल करनी चाहिए। लेकिन पड़ोसियों में तो […]

कुज मरन दा शौक वी सी (DEATH WISH OF CONGRESS)

June 6, 2019 Chander Mohan 0

कांग्रेस ने अपने प्रवक्ताओं से कहा है कि वह एक महीना टीवी चैनलों से दूर रहें। जिस वक्त पार्टी बुरी तरह चुनाव में पिटी है, नेताओं तथा कार्यकर्त्ताओं का मनोबल न्यूनतम स्तर पर है, ऐसे निर्णय पार्टी की सेहत के लिए और हानिकारक साबित हो सकते हैं। इस वक्त तो यह भी मालूम नहीं कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी रह रहें हैं या जा रहें हैं? सोनिया गांधी को कांग्रेस की संसदीय दल की नेता चुन लिया गया। सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को कमान संभालते हुए कहा था कि राहुल अब मेरा भी नेता है लेकिन अब संसद में सोनिया गांधी राहुल की नेता बन गई। परिवार का यह गोरखधंधा समझ नहीं आ रहा लेकिन ऐसी कांग्रेस पार्टी बन […]

हाउ इज़ द जोश! (Hows The Josh)

May 30, 2019 Chander Mohan 0

ऐसी लहर मैंने पहली बार तब देखी थी जब 1977 में एमरजैंसी हटाए जाने के बाद लोगों ने ‘गाय और बछड़ा’ और बछड़ा जो उस समय कांग्रेस का चुनाव चिन्ह था और जिसका मतलब लोगों ने इंदिरा गांधी तथा संजय गांधी से लिया था, को पराजित किया था। यह दूसरी ऐसी लहर मैंने देखी है लेकिन इन दोनों लहरों में अंतर है। 1977 की लहर इंदिरा गांधी की ज्यादतियों के खिलाफ थी जबकि 2019 में यह जोश से भरी आशावादी लहर नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा के पक्ष में है। लोगों ने पांच वर्ष नरेन्द्र मोदी का काम देखा है। कुछ कमजोरियां रही लेकिन आम राय है कि बंदा खरा है, ईमानदार है, मेहनती है और इरादा सही है। यह भी […]

सबसे बदतमीज़ चुनाव (Most Abusive Election)

May 22, 2019 Chander Mohan 0

आज चुनाव परिणाम आ जाएंगे। जैसी चुनौतियां देश के आगे हैं हमें मज़बूत सरकार चाहिए। अर्थ व्यवस्था की हालत बहुत अ‘छी नहीं है मंदी के संकेत हैं। निर्यात गिर रहें हैं। अमेरिका तथा चीन के बीच ट्रेड वॉर शुरू हो चुकी है। अमेरिका तथा ईरान के बीच जो तनातनी है वह भी खतरनाक दिशा ले सकती है। खाड़ी क्षेत्र में लाखों भारतीय रहते हैं जो अरबों डॉलर देश को भेजते हैं। ऐसी नाजुक स्थिति में दिल्ली में कोई घपला सरकार घातक सिद्ध हो सकती है। पर यह अलग बात है। इस वक्त तो हम अपने इतिहास के सबसे बुरे चुनाव से गुज़र कर हटें हैं। यह एक बदतमीज़ और बेसुरा चुनाव था जहां सब नेता अपनी-अपनी मर्यादा की लक्ष्मण रेखा […]

दशहत में युवा और युवाओं से दहशत (Challenges Before The Young)

May 16, 2019 Chander Mohan 0

आजकल परीक्षण परिणाम निकलने का मौसम है।  बच्चों के जितने नंबर आ रहें हैं उन्हें देख कर हमारी पीढ़ी तो दंग है। 499/500 कैसे संभव है? एक स्कूल की प्रिंसीपल ने बताया कि उनके 20 टॉपर में से  18 विदेश जा रहे हैं। हम फिर ब्रेन ड्रेन देख रहे हैं। यह रुक गया था और उलटा ब्रेन बैक शुरू हो गया था क्योंकि भारत में अचानक अवसर नज़र आने लगा था लेकिन अफसोस देश के अंदर अफरा-तफरी का माहौल देख कर एनआरआई ने अब लौटना कम कर दिया है। उलटा प्रतिभा का पलायन तेजी से है जिसके बारे विभिन्न सरकारें बेखबर है। लेकिन आज मैं दूसरी बात कर रहा हूं। इस युवा प्रतिभा को संभालने की जरूरत है क्योंकि कई […]