हिमा दास के आंसू (Tears of Hima Das)

August 2, 2018 Chander Mohan 0

कुछ समय के लिए ही सही पर अपने लड़ाई-झगड़े, टकराव, गाली-गलौच सब भुला कर सारा देश रोमांचित हो उठा। अंडर-20 एथलैटिक्स की 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद विजय मंच पर भारत की 18 वर्षीय हिमा दास खड़ी थी। राष्ट्रीय गान बज रहा था और हिमा की आंखों से आंसू बह रहे थे। खुशी के। गर्व के। बड़ी सफलता के। और देश भक्ति के। बहुत भारतवासियों ने यह वीडियो देखा है सब के लिए यह वो भावनात्मक क्षण था जिसके लिए बहुत समय से हम तरस रहे थे। आज इस देश में बहुत कुछ गलत चल रहा है। अखबार नकारात्मक खबरों से भरे हुए हैं। टीवी चैनलों की बहस ही आग लगा रही है। आपस में […]

अब लड़ाई सीधी : मोदी बनाम राहुल? (The Big Fight: Modi Vs. Rahul)

July 26, 2018 Chander Mohan 0

पहले विश्वासमत पर बहस के दौरान और फिर कार्यकारिणी की बैठक के बाद कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया कि वह चुनावी लड़ाई नरेन्द्र मोदी बनाम राहुल गांधी बनाना चाहते हैं। वर्तमान तथा भावी साथियों सब को संदेश दिया गया कि जहां पार्टी प्रादेशिक स्तर पर गठबंधनों के लिए तैयार है वहां सरकार बनाने की स्थिति में केवल राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। अर्थात ममता बैनर्जी, मायावती, शरद पवार या चंद्रबाबू नायडू जैसे नेताओं को बड़ी कुर्सी पर बैठाने की महत्वकांक्षा नहीं पालनी चाहिए। अगर नरेन्द्र मोदी हटेंगे तो राहुल गांधी ही वहां बैठने के लिए उपयुक्त नेता हैं, ऐसा कांग्रेस का संदेश है। कांग्रेस देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है। लगभग पूरे देश में वह फैली […]

पाकिस्तान के नज़ारे (Pakistan in Turmoil)

July 19, 2018 Chander Mohan 0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ तथा उनकी बेटी मरियम शरीफ जिन्हें दस और सात साल की कैद सुनाई  गई है इसे भुगतने के लिए पाकिस्तान लौट आए हैं और उन्हें गिरफ्तार कर रावलपिंडी के जेल में भेज दिया गया है। अप्रैल में उनकी सुप्रीम कोर्ट नवाज शरीफ को आजीवन चुनाव लडऩे के अयोग्य करार दे चुकी है क्योंकि वह ‘अमीन तथा सादिक’ नहीं हैं, अर्थात सच्चे और ईमानदार नहीं हैं। इस पर नवाज शरीफ ने टिप्पणी की थी कि क्या पाकिस्तान में बाकी सभी ‘अमीन और सादिक’ हैं? पाकिस्तान का दुर्भाग्य रहा है कि किसी भी प्रधानमंत्री को अपनी अवधि पूरी करने नहीं दी गई। किसी को गोली मार दी गई तो किसी को फांसी लगा दी गई तो […]

इतिहास के आईने में अमरेन्द्र सिंह (Focus on Amarinder Singh)

July 12, 2018 Chander Mohan 0

पंजाबियों ने वह दर्दनाक वीडियो देखा है जहां अपने पिता की लाश के साथ लेटा आठ साल का जसप्रीत कह रहा है,  “पापा उठो मैनु स्कूल छड के आओ।“ लेकिन पापा, तरनतारन के  धोतियां गांव का गुरबेज सिंह 36 साल नहीं उठ सकता क्योंकि उसे तो नशा जिसे पंजाब में चिट्टा, कहा जाता है लील गया है। नशे के कारण पत्नी छोड़ गई थी अब बच्चे बेसहारा हैं। गुरबेज की विधवा मां विलाप करती है, “जब से मेरे बेटे ने चिट्टा लेना शुरू किया है तब से मेरी जिंदगी नरक बन गई है। मेरे पास केवल एक एकड़ जमीन थी वह भी उसके इलाज के लिए बेच दी। अब मैं क्या करुंगी।“ ऐसी कहानियां गांव-गांव दोहराई जा रही है। देहात में […]

भारत-अमेरिका : 2+2=3 (India-America: 2+2=3)

July 5, 2018 Chander Mohan 0

जिस प्रकार उड़ान के दौरान वायुमंडल में विक्षोभ आ जाता है और विमान हचकोले खाने लगता है वही हाल आज-कल भारत-अमेरिका रिश्तों का है। यह रिश्ते बाराक ओबामा के समय तक सही उड़ रहे थे और हम खुद को अमेरिका के ’स्ट्रैटजिकल पार्टनर’ भी समझने लगे थे। इस कारण हमने रूस से रिश्ते बिगाड़ लिए और चीन के साथ डोकलाम में टकराव की नौबत आ गई थी लेकिन डॉनल्ड ट्रम्प’ के वहां राष्ट्रपति बनने के बाद रिश्तों में भारी अशांति आ गई है। भारत पर एक किताब की लेखिका और विशेषज्ञ एलीसा एयरस ने सही लिखा है, “आपसी रिश्तों में पिछले कुछ महीनों में नया तनाव आया है और यह जारी रहेगा… दोनों देशों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक नहीं […]

बहुत देर कर दी मेहरबां आते आते (J&K Too Late)

June 28, 2018 Chander Mohan 0

पहला कदम ही गलत पड़ा था। मार्च 2015 में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में शपथ ग्रहण के तत्काल बाद नव निर्वाचित मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद ने सहयोगी भाजपा की भावनाओं की परवाह किए बिना जम्मू-कश्मीर के शांतमय चुनाव का श्रेय आतंकवादियों, अलगाववादियों तथा ‘उस पार के लोगों’ अर्थात पाकिस्तान को दे डाला। ऐसा कर मुफ्ती ने अपना इरादा तथा झुकाव स्पष्ट कर दिया लेकिन इस हिमाकत को भाजपा का नेतृत्व चुपचाप बर्दाश्त कर गया। आखिर उस वक्त अपनी टोपी में नए-नए पंख लगाने की दौड़ थी नहीं तो उसी मौके पर भाजपा के मंत्रियों को शपथ लेने से इंकार कर देना चाहिए था। दिलचस्प है कि मुफ्ती मुहम्मद सईद की पीडीपी में जिन लोगों ने भाजपा के […]